आह-अयोध्या, वाह- अयोध्या
इस साल अयोध्या में इससे भी विहंगम और जबरदस्त दृश्य होगा। शानदार लाइटिंग के साथ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।
सौभाग्यशाली हूं कि इस साल दीपोत्सव का साक्षी बनूँगा।
Most ill-informed tweet about a Nation (India) which has seen Presidents, Chiefs of Defence Forces, Chief Justices, Chief Election Commissioners, Chief Ministers, Governors, …, …, from various minority communities.
Jai Hind 🇮🇳
1980 में संजय गांधी ने सपना देखा की उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक अच्छा मेडिकल कॉलेज बने जिसमे एक बड़ा सरकारी हॉस्पिटल भी हो।यही सपना 1983 में राजीव गांधी ने देखा।फिर सोनिया गांधी वहाँ की सांसद बनी तो उनका भी यही सपना था।फिर राहुल गांधी ने ये सपना देखा।मोदी सरकार में सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया वहाँ।500 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल भी है इसमें।मोदी ने तो सिर्फ बनवाया है।सोच तो गांधी परिवार की ही है।
What a way to start the speech at UNGA🔥
"Before I begin, just a quick announcement: if there're any other moral COWARDS who haven’t yet left this hall, please do so now. Thank you very much"- Israel PM .@netanyahu
Many "Cowards" left....UAE DIDN'T.
@RamaKRoy मांसाहारी खाना भारत के लोगों के लिए प्रोटीन के संदर्भ में इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह उच्च-गुणवत्ता वाला पूर्ण प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन और ज़िंक जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है जो शाकाहारी आहार में अक्सर कम या कम अवशोषित होने वाले होते हैं।
@RamaKRoy एक कटोरी (लगभग 100–120 ग्राम पकी हुई) अरहर/तूर दाल में लगभग 7–9 ग्राम प्रोटीन होता है; अगर कटोरी बड़ी (150–200 ग्राम) हो तो प्रोटीन 10–14 ग्राम तक जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को दिन में १०० ग्राम प्रोटीन चाहिए!
बहुत पुरानी बात है मेरे स्व पिता जी ने बताया था । मेरे दादा जी ने मेरी फुआ की शादी तय की थी। तब फुआ आठवीं कक्षा पास थीं। शादी हुई, लेकिन लेन-देन की किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया। फूफा जी फुआ की विदाई कराकर सारा सामान वहीं छोड़कर अपने घर चले गए। उस दिन के बाद कई वर्षों तक दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना बंद रहा। फुआ को भी कभी-कभी ताने सुनने पड़ते रहे और मन में एक कसक बनी रही। करीब पाँच साल बीत गए।
फूफा जी सात भाई थे सब अपने समय के मनबढ़, हाथछूट और झगड़ालू माने जाते थे। एक बार उनके पट्टीदार से खेत की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। मामला ऐसा था कि सातों भाई मिलकर भी अपनी फसल नहीं कटवा पा रहे थे, क्योंकि सामने वाला पट्टीदार उनसे भी दो कदम आगे था।
फुआ ने भी शायद वर्षों से मन में दबा कोई दर्द उसी दिन हंसी-ठिठोली में निकाल दिया। उन्होंने ताना मारते हुए कहा
“आपन खेत काटि नईख जा पावत, बोला हम अपना चाचा-भाई के बोला देई।”
बात फूफा जी के मन को लग गई। उन्होंने भी उसी अंदाज में कह दिया।
“एतने वीर हउऽ त बुला दऽ।”
बस, फिर क्या था!
उस समय गांवों में संदेश पहुंचाने का अपना एक तरीका था। हमारे यहां संदेश लेकर आदरणीय नाई जी आये। वे पहुंचे, भोजन-पानी किया और फुआ की तरफ से एक छोटी-सी चिट्ठी मेरे पिता जी के हाथ में रख दी। चिट्ठी में बस एक ही पंक्ति थी।
“खेत नहीं कट पा रहा है, आवा जा।”
न कोई लंबा पत्र, न कोई सफाई, न कोई दिखावा बस एक पंक्ति और उसमें छिपा अपनापन, भरोसा और वर्षों पुराने रिश्ते का एक अनकहा निमंत्रण।
चिट्ठी मिलते ही हमारे गांव से एक सिलेंडर वाले आइशर की ट्रॉली पर बनिहारों की टोली निकल पड़ी। इधर सुबह के करीब नौ बज गए। फूफा जी ने फिर व्यंग्य किया,
“अरे, वीर लोग कहां हैं?”
तभी दूर से एक आदमी दौड़ता हुआ आया और बोला—
“कुल्ह जौ खलिहान में आ गइल हउवें!”
बस इतना सुनना था कि लोग दौड़कर वहां पहुंचे। सामने पूरा जत्था खड़ा था। फूफा जी ने स्वाभाविक प्रेम से कहा,
“चलीं, पहिले घर चल के पानी पी लीं।”
लेकिन जवाब भी उतना ही आत्मसम्मान और अपनत्व से भरा था
“काम हो गइल। अब आगे से ताना मत मारिहऽ। हमनीं क अपना पानी लेके आइल बानीं।”
और वे लौट पड़े।
आज जब उस घटना को याद करता हूं तो लगता है कि वह सिर्फ खेत काटने की कहानी नहीं थी। वह रिश्तों की गरिमा, बहन के मायके की ताकत, गांव के भरोसे और उस समय के सामूहिक अपनत्व की कहानी थी।
मनमुटाव पांच साल तक रहा, ताने भी चलते रहे, लेकिन एक आवाज पर लोग बिना कोई हिसाब-किताब खोले खड़े हो गए। न कोई पूछने वाला था कि पुराना विवाद क्या था, न कोई यह कहने वाला कि पहले संबंध सुधारो, फिर मदद करेंगे।
रिश्ते नाराज़ हो सकते थे, टूटते नहीं थे।
स्वाभिमान अपना था, लेकिन अपनापन उससे बड़ा था और गांव की एक पुकार पर पूरा गांव अपना बन जाता था।
शायद इसी को कहते हैं पुराने समय के रिश्तों की वह गर्माहट, जिसमें शिकायतें लंबी हो सकती थीं, लेकिन अपनों के लिए खड़े होने में एक पल भी नहीं लगता था। 🙏🙏नमन् है पूर्वजों को।
40 साल पहले आज के ही दिन पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल अरुण कुमार श्रीधर वैद्य की हत्या कर दी गई थी। खालिस्तानियों ने भारत को ऐसे-ऐसे घाव दिए हैं, जो इस्लामी आतंकी भी नहीं दे सके।
4 खालिस्तानियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। उनकी पत्नी भानु वैद्य को भी गोलियाँ लगी थीं। ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ था। 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' में उनकी भूमिका को लेकर उनसे सज़ा देने व उनकी हत्या करने को लेकर धमकी भरे पत्र जारी किए जा चुके थे।
ऑपरेशन के समय वही देश के सेना प्रमुख थे। पुणे के जिस कोरेगाँव पार्क इलाक़े में ये घटना हुई उसे आज भी शहर के सबसे पॉश इलाक़ों में गिना जाता है। उस समय वो कार में थे। गोली सिर और गर्दन में लगी थी। ऊपर से कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक गड्ढे में जा घुसी थी। सोचिए, ये हमला तब हुआ था जब इन धमकियों के कारण शहर में सतर्कता थी और जनरल वैद्य को सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी गई थी।
2 हत्यारों को उसी पुणे के यरवदा जेल में फाँसी हुई। और हाँ, इनकी कट्टरता देखिए कि फाँसी से पहले भी वो पंजाब की 'आज़ादी' के ही नारे लगा रहे थे।