किसान कल्याण वर्ष के सरकारी पोस्टर चमक रहे हैं, लेकिन खेतों में किसान बुझ रहा है।
मध्य प्रदेश में एक और किसान ने कथित तौर पर खाद न मिलने, आर्थिक तंगी और लगातार शिकायतों के बाद अपनी जान गंवा दी। यह सिर्फ एक परिवार क�� दर्द नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है जो किसानों को भाषण तो देती है, लेकिन समय पर खाद, बिजली और राहत नहीं दे पाती।
सरकार “किसान कल्याण” का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि किसान खाद की लाइन में अपमान, बिजली के इंतज़ार में बेबसी और कर्ज़ के बोझ तले टूट रहा है। अगर छह-छह बार शिकायत करने के बाद भी किसान की सुनवाई नहीं होती, तो जिम्मेदार कौन है?
किसान को नारे नहीं, समय पर खाद चाहिए।
किसान को विज्ञापन नहीं, सिंचाई के लिए बिजली चाहिए।
किसान को झूठे दावे नहीं, जीने का भरोसा चाहिए।
हर किसान की मौत सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, सरकार की प्राथमिकताओं पर लगा गंभीर सवाल है। खेत बचेंगे तभी किसान बचेगा, और किसान बचेगा तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
किसान कल्याण वर्ष नहीं, यह भाजपा सरकार में किसान की बदहाली का वर्ष बनता जा रहा है। #Kisan #MadhyaPradesh #Farmers #खाद_संकट
आज मोहनखेड़ा, धार में धार जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में मेरे साथ प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, एआईसीसी सचिव श्रीमती उषा नायडू जी, विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल जी, धार जिला अध्यक्��� श्री स्वतंत्र जोशी जी एवं जिला प्रभारी श्री रघु परमार जी उपस्थित रहे।
शिविर में संगठन की मजबूती, जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
चलो परेड ग्राउंड! 17 जुलाई शुक्रवार शाम 5 बजे।
हम राहुल गांधी जी का देहरादून में स्वागत करते हैं। 17 तारीख को राहुल गांधी जी देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे। वो विशेष रूप से पेपर लीक जी समस्या को उठाये��गे। हम देहरादून में रिया कुमारी थापा के न्याय की लड़ाई भी लड़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश आज भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है।
एक घोटाला खत्म नहीं होता, दूसरा सामने आ जाता है।
अब Ethanol के नाम पर ₹1200 करोड़ का चावल घोटाला सामने आया है। जिस चावल को कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए इस्तेमाल होना था, उसी चावल को मुनाफे के खेल में घुमाया गया। 5 लाख MT चावल, राइस मिलरों, एथेनॉल माफिया और भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के इस खेल का हिस्सा बना दिया गया। भाजपा और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज पर डाका डाला जा रहा है।
इसके पहले जमीनों के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया। उज्जैन में उन्हीं इलाकों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहाँ सरकारी infrastructure project और Highway Corridor प्रस्त��वित थे। इसमें मुख्यमंत्री जी के ऊपर ही सवालिया निसान खड़े हुए।
हर तरफ, हर विभाग में लूट और अपनी जेबें भरने का खेल, यही भाजपा की सत्ता की लूट की कहानी है।
व्यापम से शुरू हुई यह लूट, अनगिनत पेपर लीक, भ्रष्टाचार के अनगिनत मामलों के बावजूद आज भी थमी नहीं है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है और मोदी जी हर बार की तरह बस म���न साधे बैठे रहते हैं।
सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की धारणा को मोदी-शाह ने सत्ता के अहंकार तले रौंद दिया है।
Happy Birthday @jvsinghinc
May your life be filled with good health, happiness, wisdom, and strength. As you continue your journey in public life, may you always serve people with honesty, humility, courage, and compassion.
With love and blessings.
राघोगढ़ से ऊर्जावान, लोकप्रिय विधायक, कांग्रेस पार्टी में मेरे मज़बूत साथी, छोटे भाई जयवर्धन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि तथा जनसेवा के इस पावन पथ पर निरंतर सफलता एवं यश प्राप्त हो।
@JVSinghINC
भाजपा ने धार्मिक आस्था को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 2300 करोड़ रुपए की परियोजना के अंतर्गत बनायी गई आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा जिस स्तंभ प�� स्थापित है, वह स्तंभ झुक जाने की रिपोर्ट सामने आआई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतिमा स्थल का ��िर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। प्रतिमा उतनी तेज आँधियों को नहीं झेल सकती जितनी आँधियाँ झेलने का दावा किया गया है।
इससे पहले उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार सबने देखा है जब वहाँ ऋषियों की प्रतिमाएँ तेज हवा में उड़ गई थीं।
देश के सामने स्पष्ट है कि चाहे उज्जैन हो या अयोध्या या ओंकारेश्वर, जहाँ भाजपा है, वहाँ धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार होना ही है।
आज से एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहा हूँ।
कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक का दायित्व ग्रहण करते हुए यह भली-भांति समझता हूँ कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, सेवा, त्याग और अनुशासन की उस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है जिसने हर कठिन दौर में संगठन को शक्ति दी है।
वरिष्ठ साथियों की उपस्थिति में निवर्तमान मुख्य संगठक श्री @LaljiDesaiG जी से दायित्व ग्रहण करते हुए संकल्प लेता हूँ कि कांग्रेस सेवा दल को @RahulGandhi जी के नेतृत्व में आने वाले समय मे हर गाँव, हर शहर और हर संघर्ष की पहली पंक्ति में खड़ा करेंगे, जहाँ सेवा संगठन बने और सं��ठन जनशक्ति।
आप सभी के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन के साथ यह यात्रा राष्ट्र और विचार के प्रति समर्पित रहेगी।
जय हिंद। 🇮🇳 @CongressSevadal
आज @DrMohanYadav51 जी के कार्यकाल में मध्य प्रदेश तीन चीज़ों के लिए जाना जाता है:
1. मोहन सरकार का अकल्पनीय भ्रष्टाचार।
2. मोहन सरकार पर 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़।
3. मोहन यादव जी की प्रदेश सरकार चलाने की अक्षमता।
सरदार सरोवर डैम परियोजना के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने गुजरात सरकार से 7,669 करोड़ रुपये का मुआवज़ा माँगा था।
लेकिन म���हन यादव जी ने प्रदेश के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय गुजरात सरकार से समझौता कर लिया और अब उल्टा 550 करोड़ रुपये गुजरात को देने पर सहमति जता दी।
ग्वालियर ग्रामीण से लोकप्रिय विधायक श्री साहब सिंह गुर्जर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। आपका जीवन सुख, समृद्धि और निरंतर सफलता से परिपूर्ण रहे।
@SahabSinghGwl
��ोनों हमारे @INCMP विधायक आरिफ मसूद व आतिफ़ अकील को बधाई जिन्होनें बहादुरी के साथ अपनी बात रखी और बदतमीज़ी बर्दाश्त ना कर बैठक का बहिष्कार कर सही कदम उठाया। 2019 में @INCIndia की @OfficeOfKNath जी की सरकार में @JVSinghINC जब शहरी विकास के मंत्री थे इस पर चर्चा कर भोपाल का Master Plan तैयार कर लिया था और उस पर जनता से चर्चा भी हो गई थी केवल सरकार द्वारा मंजूर होना था।
लेकिन भाजपा ने सरकार कांग्रेस के कुछ विधायकों को ख़रीद कर सरकार ��िरा दी। भोपाल का Master Plan अति आवश्यक है, तत्काल लाना चाहिए।
इस विषय में सांसद आलोक शर्मा जी हम आपके साथ हैं।
जय सिया राम।
@BJP4MP
2/n
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का असली मॉडल अब साफ़ दिख रहा है—विकास नहीं, ��र्ज़ पर चलती सरकार!
एक तरफ़ करोड़ों रुपये के विज्ञापनों में “आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश” का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, दूसरी तरफ़ सरकार ने ₹3,600 करोड़ का नया कर्ज़ ले लिया। इसके साथ ही प्रदेश पर कुल कर्ज़ ₹5 लाख करोड़ से भी ज़्यादा हो गया है।
सवाल यह है कि जब हर कुछ महीनों में नया कर्ज़ लेना पड़ रहा है, तो जनता को बताया जाए कि पिछले कर्ज़ का पैसा गया कहाँ? क्या यही है डबल इंजन की आर्थिक नीति—लोन पर लोन और प्रचार पर प्रचार?
कर्ज़ बढ़ रहा है, बेरोज़गारी बढ़ रही है, किसानों की आय ठहरी हुई है, युवाओं को रोजगार नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत बदहाल… लेकिन सरकार के विज्ञापनों में सब कुछ “शानदार” दिखाया जा रहा है।
भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास नहीं, कर्ज़ के वेंटिलेटर पर पहुँचा दिया है। आने वाली पीढ़ियों पर कर्ज़ का पहाड�� लादकर अपनी नाकामियों को विज्ञापनों से नहीं छिपाया जा सकता।
लोन पे लोन लिए जा रहे हैं, और विकास का ढोंग किए जा रहे हैं। जनता हिसाब भी मांगेगी और जवाब भी। #MadhyaPradesh #DebtCrisis #BJP
सबकी सघन जांच होना चाहिए और चोरी की जड़ पर प्रहार होना चाहिए। छोटी मछलियों को पकड़ कर चोरी बंद नहीं होगी जब तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे बड़े मगरम���्छों को नहीं पकड़ा जाएगा।
@INCMP @INCIndia
भीषण बारिश से कई राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में, भारी तबाही और अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संकट की घड़ी में प्रशासन और लोगों की हर संभव सहायता करें। सभी से आग्रह है कि प्रशासन की सलाह का पालन करें और सतर्क रहें। आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
देशभर में धर्म के नाम पर लूट मची है ।
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर (खंडवा) में जनता की गाढ़ी कमाई के लगभग ₹200 करोड़ से बनी आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची एकात्मधाम प्रतिमा के पिलर के झुकने की खबरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं ।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन अधिकारियों ने कथित तौर पर निर्माण की खामियों की ���र ध्यान दिलाया, उन्हें ही पद से हटा दिया गया ।
क्या भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ईमा��दार अधिकारियों को सज़ा दी जाएगी ?
इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ।