Official Twitter account of X-Bureau Chief || Political Journalism || Inspired By @NarendraModi ji || Views Personal ||Retweet’s r not endorsement|| #Journalism
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री इंदर सिंह परमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल आपको स्वस्थ-दीर्घायु जीवन प्रदान करें ऐसी मंगलकामना है।🙏
@Indersinghsjp
#WATCH श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर): विधानसभा सत्र पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा "मुझे बहुत अफसोस है कि जनता के मुद्दों पर यहां सदन में चर्चा नहीं होने दी जा रही। हमने सरकार से जवाब मांगा लेकिन सरकार भागना चाहती है। मंत्री सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं...मुझे नहीं लगता कि डेली वेजर्स के मुद्दे पर इन्हें स्टेटहुड की समस्या आ रही है। हम चुनौती देते हैं कि आप डेली वेजर्स पर कभी भी बात करें अगर स्टेहुड की समस्या आती होगी तो हम जवाबदेह बनेंगे..."
#WATCH पटना(बिहार): VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "मैंने बयान दिया है कि जिस तरह से देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, मैं उससे काफी आहत हूं। चुनाव आयुक्त जिस तरह से काम कर रहे हैं। अगर मुझे एक खून माफ हो तो उनको गोली मार देंगे। हमारे पूर्वजों ने भी देश की आजादी के लिए ये रास्ता अपनाया था...चुनाव में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। बिहार में 10-10 हजार रुपए बांटकर सरकार बना ली...चुनाव आयोग का तीन लोगों का पैनल बनाया गया उसमें से दो बता रहे हैं हमसे पूछकर काम नहीं हो रहा। सब चुनाव को रद्द करके फिर से निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए..."
केंद्र सरकार का आदेश - टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू पर हरा-लाल बिंदु लगाना अनिवार्य, देखते ही पता चले शाकाहारी है या नहीं
#ConsumerRights#PackagingRules#Toothpaste#Cosmetics
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/uXrhGpuirk
#WATCH पटना (बिहार): बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष द्वारा सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर कहा, "उन्होंने (सम्राट चौधरी) कहा था अगर कोई इस तरह की कार्रवाई होगी और हम उसमें कार्रवाई करने में विफल रहेंगे तो हमारे सीएम ने कहा था वो इस्तीफा दे देंगे। लेकिन घटनाएं तो कोई भी प्रदेश का सीएम या देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री दुनिया में ये नहीं कह सकता है कि कल से हमारे यहां घटनाएं नहीं होगी। इसलिए सीएम ने जो बात कही उसमें उनकी आत्मा क्या कह रही है उसे समझिए।"
(23.09)
TRAI ने कहा- टेलीकॉम कंपनियां बिना डेटा वाले सस्ते रीचार्ज प्लान बढ़ाएं... नए नियम महीनेभर में हो सकते हैं लागू
#TRAI#Telecom#Jio#Airtel#MobileRecharge
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/uXrhGptKBM
लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, "लद्दाख में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव के व्यापक हित में, मैंने पिछले साल 24 सितंबर को लेह में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसा से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने की मंज़ूरी दे दी है..."
अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) 'फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999' (FEMA) के तहत कोलकाता, दिल्ली और बैंगलोर में 16 जगहों पर तलाशी ले रहा है। ये जगहें 'मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड' (MBECL) और इसके अधिग्रहण से जुड़े लोगों और संस्थाओं से संबंधित हैं।
#WATCH दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली DCP प्रशांत चौधरी ने आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या के मामले पर कहा, "सुबह 8:26 बजे पुलिस को कॉल मिली थी कि एक व्यक्ति के पेट में चाकू मार दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया...इसमें 3 आरोपी शामिल थे जो घटना कारित करने के बाद वहां से फरार हो गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है..."
#WATCH | दिल्ली | दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "दिल्ली-देहरादून राजमार्ग, प्रधानमंत्री का विजन और नितिन गडकरी की मेहनत व उनकी गाइडेंस पर बनाया गया है। इससे हम केवल 2.30 घंटे में अक्षरधाम से देहरादून पहुंच जाते हैं लेकिन इसके साथ-साथ बाद के बदलाव रहते हैं। इस समय हम सफेदा बस्ती के पास खड़े हैं। यहां लोगों को आवाजाही में बहुत समस्या हो रही थी... यहां की जनता की मांग थी कि यहां एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए। हमने आज यहां फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया है..."
पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे मौजूदा दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और यह 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री और भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। वह देश के आम लोगों के वोट कटवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह बिल्कुल साफ़ है कि वह देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए या उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।"
#WATCH | लातूर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में अकाल की जो परिस्थिति बनी है। उसका जायजा लेने के लिए हम किसानों के बीच आए हैं। ये परिस्थिति बहुत गंभीर है। हम सोयाबीन की फसल के पास खड़े हैं। सोयाबीन पूरी तरह से समाप्त हो गई है। उसमें कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है। साथ में पीने के पानी की भी किल्लत होने वाली है क्योंकि दो जिलों में केवल 50 प्रतिशत ही बारिश हुई है। हमने तय किया है कि चाहें सीधे तौर पर किसानों को मदद पहुंचाई जा सके तो हम वो करेंगे। पीने के पानी की भी हम व्यवस्था करेंगे। यहां मवेशियों के लिए भी व्यवस्था करने का हमने निर्णय किया है। जल्द से जल्द हम ये सभी निर्णय अमल में लाने वाले हैं... पिछले समय में हमने कर्ज माफी भी घोषित की है, जिसे भी हम अमल में लाएंगे..."