20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया।
साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है मगर परिवार को सहारा देने के लिए वो पार्ट-टाइम कार भी चलाता है। वो खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। अब उसे डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दिया है और फिर से पेपर लीक हो जाएगा।
इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था। आज हालत ये है कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है।
ये सज़ा मिलती है हमारे छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने की।
हम साहिल के साथ हैं। हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं।
मोदी जी, देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगिए, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत ���र्खास्त कीजिए।
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का ��र्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
NEET देने वाले हज़ारों स्टूडेंट्स अपने परिवारों के साथ भयंकर गर्मी में सड़क पर हैं और नरेंद्र मोदी चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं।
उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि इस संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक INDIA आपके साथ है।
परीक्षार्थियों से चर्चा का पूरा वीडियो देखें:
Tamil Nadu has chosen.
A new generation. A new voice. A new imagination.
My good wishes to Thiru Vijay - may he fulfil the hopes of the people of Tamil Nadu.
पंचायती राज, महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत नींव रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भारत के गांवों को सशक्त बनाते हुए उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ा। उन्होंने हर वर्ग को अधिकार दिलाए और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से जनभागीदारी को सुनिश्चित किया।
पंचायती राज महिला सशक्तिकरण का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। 1993 से 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कम से कम 33% आरक्षण सुनिश्चित किया गया। आज कई राज्यों में यह बढ़ाकर 50% तक कर दिया गया है।
कांग्रेस की इस ऐतिहासिक पहल का परिणाम है कि आज देशभर में लगभग 14 से 15 लाख से अधिक निर्वाचित ��हिला प्रतिनिधि पंचायती राज संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं - जो दुनिया में महिलाओं की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक भागीदारी में से एक है।
पंचायती राज व्यवस्था ने देश की महिलाओं को नेतृत्व करने और राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सुनहरा अवसर दिया है।
देश के सभी मुखिया, पंचों और स्थानीय निकायों के सदस्यों को पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें सिर्फ़ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया।
लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं - लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है, और समता की सोच पर हमला हो रहा है।
यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है - मैं पूरी शक्ति के साथ, आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे।
आप सभी को अंबेडकर जयंती की ���ार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मोहसिना किदवई जी व स्वर्गीय रोशन रिज़वी का जाना क���वल एक परिवार या दल की क्षति नहीं है,बल्कि यह पूरे समा�� के लिए एक अपूरणीय शून्य है।
मशालें बुझ जाती हैं पर रोशनी रह जाती है,
शख्सियत चली जाती है पर साख रह जाती है।
मेरे साथी पवन खेड़ा को जनहित में बुनियादी सवाल पूछने के कारण गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ��े पूरे तंत्र को तैनात करना यह साबित करता है कि असम के मुख्यमंत्री विचलित, हताश ��र घबराए हुए हैं।
यह कोई विधिसम्मत प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह साफ राजनीतिक प्रताड़ना है-एक बुली, जो राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल करके विपक्ष की आवाज़ को दबा रहा है और चुप करा रहा है, जो उनके कई काले कारनामों को उजागर कर रही है। जो डराते हैं, वही असल में डरे हुए होते हैं और उनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है।
इससे यह भी साफ साबित होता है कि मुख्यमंत्री की हार पक्की है।
आधुनिक दिल्ली की निर्माता,दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतिमूर्ति स्व.शीला दीक्षित जी की जयंती पर उन्हें सादर श्���द्धांजलि
देश की विदेश नीति 'कॉम्प्रोमाइज्ड', क्योंकि प्रधानमंत्री खुद 'कॉम्प्रोमाइज्ड' हैं!
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने मोदी सरकार की विदेश नीति के खोखलेपन को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है। आज भारत की स्वतंत्र विदेश नीति का दम घोंटा जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं जो अमेरिका और इजरायल की शक्तियां उनसे करवाना चाहती हैं।
जब देश का नेतृत्व ही बाहरी दबाव के आगे नतमस्तक हो, तो भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा कैसे संभव है? राहुल गांधी जी का यह बयान साफ कर रहा है कि मोदी जी कभी भी स्वतंत्र भारत के हित में फैसले लेने की शक्ति खो चुके हैं। यह केवल एक राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता पर मंडराते खतरे की चेतावनी है।
انا لله وانا اليه راجعون
ارتقى عبدٌ من عبادِ الله الى ربّه، ثابتًا مقدامًا لا يتراجع، مُقبلاً غير مدبر، مشتبكًا حتى اللحظةِ الأخيرة.
أمين المجلس الأعلى للأمن القومي علي لاريجاني شهيدًا على طريق القدس.
ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियन ने इस ��ीडियो को शेयर किया हैं और लिखा हैं "जिस व्यक्ति ने वैश्विक शांति के लिए खड़े होने का दावा किया था, उसने स्कूलों, अस्पतालों, स्टेडियमों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को बेरहम हमलों का निशाना बनाया। एक घटना में, उसने मिनाब में 160 से अधिक बच्चों का नरसंहार किया। जो कोई भी ऐसी क्रूरताओं को देखता है और चुप रहता है, वह उस अपराधी का एक मूक सहयोगी है।"
कांग्रेस एक गरीब पार्टी है, जबकि BJP अमीर पार्टी बन गई, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने BJP का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडानी को सौंप दिया है।
अमेरिका ने इसी फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को पकड़ लिया और अडानी पर केस कर दिया। यह केस अडानी पर नहीं, बल्कि BJP पर है।
इसीलिए नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं, जो अमेरिका ���ह रहा है। नरेंद्र मोदी को 'ब्लैकमेल' किया जा रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश