#उपचुनाव#रामपुर
आप सब का प्यार,आशीर्वाद,समर्थन से अभिभूत हूँ।आशा करता हूँ आने वाले दिनो में ये प्यार और परवान चढ़ेगा तथा चहुँमुखी विकास के जिस पथ पर रामपुर को नेताजी लेकर चल रहे हैं उसे आगे बढ़ाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त होगा।धन्यवाद
अखिलेश यादव जिन्दाबाद
आज़म खान साहब जिन्दाबाद
रामपुर -आसिम रजा ने नामांकन पत्र खरीदा
➡पर्चा लेकर कलेक्ट्रेट से बाहर निकले आसिम रजा
➡मैंने अपने नाम से खरीदा है पर्चा- आसिम रजा
➡रामपुर सपा के नगर अध्यक्ष हैं आसिम रजा
#Rampur@asimrajasp
आवारा सांड़ के हमलों में आए दिन जा रही किसानों की जान!
गौशालाओं पर पड़े ताले, किसान को जान और फसल बचाने के लाले!
मथुरा में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की सांड़ के हमले मौत, अत्यंत दुखद!
शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!
पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करे सरकार।
आवारा सांड़ के हमलों में आए दिन जा रही किसानों की जान!
गौशालाओं पर पड़े ताले, किसान को जान और फसल बचाने के लाले!
मथुरा में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की सांड़ के हमले मौत, अत्यंत दुखद!
शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!
पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करे सरकार।
ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय नेता, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
@MamataOfficial
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सिरमौर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में बहुत आगे है। मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन को तैयार है। भाजपा ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने काम नहीं किया। सिर्फ विज्ञापन में काम दिखाई देता है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं देश का चुनाव है। मध्य प्रदेश की जनता का एक-एक वोट देश के लिए संदेश होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बेईमान हैं। झूठे हैं। जो वादा करते है पूरा नहीं करते हैं। भाजपा किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन दस साल की सरकार में आय दोगुनी नहीं हुई। न गेहंू में आय दुगनी हुई, न धान की आय दुगनी हुई और न अन्य फसलों की आय दुगनी हुई। किसान की आय दुगनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर दुगनी हो गयी। खाद, बीज, डीजल सबका दाम बढ़ गया। सब कुछ महंगा हो गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी न मध्य प्रदेश के नौजवानों को नौकरी दी। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार है। मध्य प्रदेश में भाजपा 20 साल से सरकार में है। भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री भी कई सालों से है लेकिन कोई काम नहीं किया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा महिला शक्ति वंदन महिला आरक्षण का बहुत प्रचार कर रही है। भाजपा बताएं कि मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। क्या महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिया? भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दे रही है। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है। महिला आरक्षण का झूठा प्रचार कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को टिकट भले ही नहीं दे लेकिन समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा मौका दिया। आगे बढ़ाया। तमाम विरोध के बाद भी नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को टिकट दिया और लोकसभा में पहुंचाया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ महंगाई बढ़ाकर गरीबों की जेब काटती है दूसरी तरफ उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है। अगर उद्योगपतियों को दिए कर्ज का पैसा मिल जाता तो मध्य प्रदेश में सभी गरीब और आदिवासी भाइयों को पक्का घर मिल जाएगा। माताओं और बहनों को एक और दो हजार रूपये ही नहीं कम से कम 6 हजार रू0 प्रतिमाह मिलता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कन्या विद्याधन देकर बहन बेटियों को आगे बढ़ाया। समाजवादी पार्टी को मौका मिला तो मध्य प्रदेश में बहनों को प्रतिमाह 6 हजार रू0 देगी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गये हैं। मध्य प्रदेश में भी कई हजार स्कूल बंद हो गये हैं। भाजपा चाहती है कि गरीबों के बच्चे पढ़-लिख न पाये। मध्य प्रदेश में ऐसी सरकार को हटाना है। भाजपा सरकार बिजली नहीं दे पा रही है। गरीब और मध्य वर्ग को महंगे बिल का झटका लगता है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मौका मिलेगा तो गांव में सोलर पैनल लगाकर गरीब-आदिवासियों को फ्री बिजली देंगे। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की तरह मध्य प्रदेश में भी गरीबों को सोलर पैनल समेत चार लाख रू0 का लोहिया आवास फ्री देंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार पर सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते ही करते हैं। भाजपा सरकार में हुए बड़े-बड़े भ्रष्टाचार पर मौन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार था। सभी लोगों का पैसा बैंको में जमा करा लिया गया। लेकिन काला धन नहीं मिला। नोटबंदी के बाद भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि भ्रष्टाचार और बढ़ गया। लेकिन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री जी कुछ नहीं बोलते हैं।
श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार है। भर्तियों में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में बदलाव लायेगी। सड़क, अस्पतला, स्कूल बनायेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जीतेगा। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। भाजपा ने देश को पीछे ले जाने का काम किया। भाजपा की सरकार अब नहीं आने वाली है। अब भाजपा का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। लोकसभा चुनाव बाद इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री बनेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर समाजवादी सिद्धांतों को लागू करेंगे। सभी के विकास के लिए काम करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराकर सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान देने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी और दक्षिण भारत के कई नेता बहुत लम्बे समय से देश में जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। खुशी की बात है कि अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना की बात कर रही है। यह बड़ा बदलाव है। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता को आगाह किया कि वह भाजपा के झूठे विज्ञापनों और धोखे में नहीं आये। सच्चाई के साथ रहकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाये।
जनसभा को मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी व्यासजी गोंड, विश्वनाथ सिंह मरकाम, अनिल प्रधान, दद्दन सिंह, इससे पूर्व दो दिवसीय दौरे पर खजुराहो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लक्ष्मण तिवारी समेत अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
जिस हेट स्पीच केस में सजा के बाद चली गई थी आजम खान की विधायकी, अब MP-MLA कोर्ट ने उस मामले में उन्हें बरी कर दिया है…
क्या इसके बाद उनकी विधायकी लौटाई जाएगी🤔
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ स्थित डॉ0 लोहिया सभागार में आज विधायकों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जफरयाब जिलानी, पूर्व मंत्री पं0 हरिशंकर तिवारी एवं अरुणाचल के पूर्व मंत्री श्री चाउ तेवा मे के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उनके शोकाकुल परिवारीजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की मृत्यु पर भी शोक जताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्री अखिलेश यादव ने अस्पताल जाकर श्री जिलानी के शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त की और श्री जिलानी को श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि श्री जफरयाब जिलानी का वकालत पेशा के अतिरिक्त शैक्षिक क्षेत्र में भी बड़ा नाम रहा है। वे माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ में अपर महाधिवक्ता के साथ मुस्लिम पर्सनल लाल बोर्ड के सचिव भी रहे थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज व परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।
पं0 हरिशंकर तिवारी जी ‘नेताजी‘ के बहुत करीबी थे। पं0 हरिशंकर तिवारी जी छःह बार विधायक पांच बार विभिन्न मंत्रिमण्डलों में कैबिनेट मंत्री रहे। पूर्वांचल के जनप्रिय नेता के निधन से प्रदेश की राजनीति में भारी रिक्तता आई है। शोक प्रस्ताव के उपरांत दो मिनट मौन रहकर सभी को श्रद्धांजलि दी गई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
जफरयाब जिलानी साहब की शक्ल में आज देश ने एक महान अधिवक्ता, एक शानदार वक्ता, एक जांबाज़ एक्टिविस्ट खो दिया.... अल्लाह मरहूम के दर्जात में बुलंदी अता करे और तमाम अहल ए खाना को सब्र अता करे ... आमीन...