आज हाजीपुर के सांची पट्टी में Apna Hind News के नए कार्यालय सह न्यूज़ एवं पॉडकास्ट स्टूडियो का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उप प्रमुख श्री नंदकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही !
इस नई पहल से स्थानीय पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं, जनहित के मुद्दों और समाज की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने का अवसर मिलेगा। आशा है कि Apna Hind News निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!
महाकाव्य रामायण के रचयिता महान ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन!🙏
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के पवित्र जीवन और उनकी महान कृति रामायण से हमें हमेशा सच्चाई, धर्म और अच्छे आचरण का मार्ग मिलता है।
A major step towards a more secure financial system. The RBI's new facilities in Bhubaneswar will strengthen digital infrastructure and cybersecurity capabilities. @RBI https://t.co/ryignasX8k
आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की असीम शुभकामनाएं। उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। मानवता के लिए उनके अनमोल संदेश देशवासियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में CM सम्राट चौधरी का बड़ा कदम! 📚
बिहार के 2,996 स्कूलों में जल्द बनेंगे 16,440 नए क्लासरूम। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
नए क्लासरूम बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और स्कूलों में पढ़ाई की सुविधाओं का विस्तार होगा।
शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढांचा, बेहतर भविष्य की नई नींव! 💐
#SamratChoudhary #Bihar #Education #BiharDevelopment #शिक्षा_क्रांति
एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 1500 मीटर T12/T13 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शरथ माकनहल्ली जी को हार्दिक बधाई।
आपकी इस उपलब्धि में वर्षों के अभ्यास, निरंतर संघर्ष और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास की झलक दिखाई देती है। आपकी यह सफलता भारतीय पैरा खेलों की यात्रा में एक यादगार अध्याय है जो भावी पीढ़ी को नव प्रेरणा प्रदान करेगी।
#Cheer4Bharat #AsianParaGames2026
आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
आज हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के तंगौल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी के साथ बैठकर सुना।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा जी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्माइलपुर पंचायत अंतर्गत मिनापुर राई गांव में आयोजित होने वाले भुवनेश्वरी शक्ति महायज्ञ की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उप प्रमुख नन्द किशोर सिंह एवं स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
🌕 शीतल चाँदनी, सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व शरद पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। हर घर में खुशियों का प्रकाश फैले और सभी का जीवन मंगलमय हो।
राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, कुशल रणनीतिकार एवं अद्वितीय संगठनकर्ता, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति आपका अटूट संकल्प तथा संगठन को सशक्त बनाने का समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
बाबा पातालेश्वर नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
🚩 विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🚩
राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण एवं संगठन की भावना को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्यरत है।
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ माँ भारती की सेवा में समर्पित सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🚩 भारत माता की जय! 🇮🇳