लगातार प्रयास रंग ला रहे हैं।
मेरे निरंतर प्रयासों एवं बीएसएनएल तथा दूरसंचार विभाग के साथ लगातार किए गए प्रभावी समन्वय का सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।
डिजिटल भारत निधि (DBN) योजना के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में 7 नए 4G मोबाइल टावर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे 17 गांवों को पहली बार बेहतर 4G मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिली है।
इनमें डूंगरपट्टी अमावरा, मोड़ा की ढाणी, अडाना की ढाणी, खिजूरी, मनराजपुरा, फतेहपुरा, भैरूपूरा, अवांड, लक्ष्मीपुरा, सोदानपुरा, रामसिंहपुरा, गढ़वास, पीलूखेड़ा खुर्द, गोतोड़, बिंजारी, बांसडा एवं गिरधरपुरा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त मेरे आग्रह पर 2 नए 4G मोबाइल टावरों की भी स्वीकृति मिली है, जिनसे 8 और गांवों को लाभ मिलेगा। इनमें त्रिलोकपुर, टोरडा, घाटा झरन्या, निमोद, करेल, फलसांवता, बरियारा एवं टोंड शामिल हैं।
भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ होगा तथा इन टावरों को मार्च 2027 तक चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
संसदीय क्षेत्र का कोई भी गांव बेहतर मोबाइल नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए मेरा प्रयास आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
#टोंक_सवाईमाधोपुर
@INCIndia@INCRajasthan
आज मनोहरपुर,महुवा पहुंचकर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री किरोड़ीलाल जी मीना के छोटे भाई श्री जगमोहन जी मीना की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती साबुती देवी जी के तीये की बैठक में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
@DrKirodilalBJP
पाँचना बाँध परियोजना से जुड़े जल वितरण विवाद के स्थायी समाधान एवं क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आज माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को पत्र लिखकर आवश्यक हस्तक्षेप का आग्रह किया।
न्यायालय के निर्देशों का सम्मान, किसानों के हित एवं क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करते हुए सर्वमान्य समाधान निकाला जाना आवश्यक है।
@AmitShah@RajGovOfficial@INCIndia@INCRajasthan
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधी संसदीय समिति के अध्ययन दौरे के दौरान आज ऊटी (तमिलनाडु) में आयोजित बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसरों का लाभ पहुंचे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
@INCIndia@INCRajasthan
#ParliamentaryCommittee #SCSTWelfare #SocialJustice #InclusiveDevelopment
#Sansad
गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है।
अपने संसदीय क्षेत्र में कस्बा दूनी निवासी श्रीमती शिल्पा खान पत्नी श्री इरशाद खान कायमखानी किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं, जिनके किडनी ट्रांसप्लांट उपचार हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाई, जिससे परिवार को कठिन समय में बड़ी राहत मिली।
उपचार सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद उनके निवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा परिवार से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार यदि इलाज में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा हो, तो आवश्यक दस्तावेजों सहित मुझसे संपर्क कर सकता है, हरसंभव सहायता का प्रयास रहेगा।
#टोंक_सवाईमाधोपुर
राजस्थान की जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों को #राजस्थान_पुलिस_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अदम्य साहस और प्रदेश की निस्वार्थ सेवा के लिए राजस्थान पुलिस के जज़्बे और हौसले को मैं सलाम करता हूँ।
@PoliceRajasthan
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा एवं अन्य कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये।
@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan
संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में मैंने टोंक की उस आवाज़ को बुलंद किया जो दशकों से अनसुनी रही है।
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी टोंक जिले की जनता रेल की सीटी सुनने को तरस रही है।
रेल के अभाव में हमारे युवाओं को शिक्षा, मरीजों को उपचार और किसानों को व्यापार हेतु रेल सुविधा के लिए 150 किमी दूर जयपुर या कोटा भागना पड़ता है।
सरकार के 'सबका साथ-सबका विकास' के दावों के बीच टोंक के साथ यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
आज सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि टोंक को जल्द से जल्द अजमेर-नसीराबाद के रास्ते रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए।
@AshwiniVaishnaw@INCIndia@INCRajasthan
"अद्भुत,अद्वितीय"
विश्व विजेता भारत.
टी-20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर अविस्मरणीय विजय प्राप्त करने पर भारतीय क्रिकेट टीम सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई।
भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर आज पूरा राष्ट्र गौरवान्वित है।
#INDvsNZ#TeamIndia#T20WorldCup2026final
आज 27 फरवरी… मेरे इकलौते बेटे स्वर्गीय हनुमंत सिंह का जन्मदिन है।
बेटा… तुम्हारे बिना जीवन वैसा नहीं रहा।
लेकिन तुम्हारी यादें, तुम्हारा स्नेह और तुम्हारी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में जीवित रहेगी।
जहाँ भी हो खुश रहना…
ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति प्रदान करें।
🙏 जन्मदिन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
आज टोंक जिले की निवाई विधानसभा के ग्राम करेडा बुजुर्ग में भगवान के मंदिर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम रोजेदार महिलाओं से किया गया व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि इस देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने वाली विघटनकारी सोच का परिणाम है।
गरीब और असहाय महिलाओं को कंबल देकर फिर उनका नाम पूछकर, उनके धर्म के आधार पर कंबल वापस लेना — यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है।
राजनीति सेवा का माध्यम होती है, अपमान और भेदभाव का नहीं।
जनता जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे हर वर्ग, हर धर्म और हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करें, न कि किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाएं।
पूर्व सांसद को क्या प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि जो मुझे और मेरी पार्टी को वोट नहीं देते उसकी कोई मदद नहीं करनी चाहिए।
यदि ऐसा है तो फिर क्यों सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चला रखीं है,उन्हें भी बंद कर देना चाहिए।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि टोंक–सवाई माधोपुर की धरती पर नफरत और भेदभाव की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां की जनता भाईचारे और इंसानियत में विश्वास करती है, और जो भी व्यक्ति समाज को बांटने की कोशिश करेगा, जनता उसे जवाब देना जानती है।
ये घटना इंसानियत के मुंह पर तो तमाचा है ही,बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान का भी अपमान है।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि इस प्रकार की विघटनकारी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
@narendramodi@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@INCIndia@INCRajasthan
प्रिय साथियों,शुभचिंतकों एवं मेरे अपने जनों,
9 अक्टूबर मेरे जीवन का सबसे कठिन और असहनीय दिन बन गया,
जब मेरा लाडला पुत्र हनुमंत सदा के लिए मुझसे दूर चला गया।
एक पिता के रूप में यह पीड़ा शब्दों से कहीं गहरी है —
यह ऐसा घाव है, जो शायद जीवनभर नहीं भर पाएगा।
पर इस अंधेरे दुःख के बीच,आप सबका स्नेह, आपका साथ और आपकी संवेदनाएँ
मेरे लिए सच में ईश्वर के करुणामय आशीर्वाद बनकर उतरीं।
जब मन पूरी तरह टूट चुका था,
तब आपके प्रेमभरे शब्दों,आपकी करुण आँखों और आपके मौन स्नेह ने मुझे थाम लिया, संभाल लिया,और फिर से जीने की हिम्मत दी।
हजारों-लाखों साथियों, शुभचिंतकों और स्वजनों ने जिस आत्मीयता से मुझे संबल दिया,
उसने मुझे गहराई से महसूस कराया कि —
मेरा एक बेटा चला गया है,
पर मेरे हजारों-लाखों बेटे-बेटियाँ और साथी आज भी मेरे साथ खड़े हैं।
आप सबका यह प्रेम,यह साथ,अब मेरे जीवन में हनुमंत के रूप में जीवित है।
आपका स्नेह ही उसकी मुस्कान बनकर
मेरे हर दुःख में प्रकाश बन जाता है।
मैं और मेरा पूरा परिवार आप सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और अपनेपन के लिए हृदय की गहराइयों से आभारी हैं।
ईश्वर आप सबको सदा सुख, शांति और सुरक्षा प्रदान करे —
और हनुमंत की पवित्र स्मृति
आपके स्नेह और आशीर्वाद के रूप में
हमारे जीवन में हमेशा यूँ ही बनी रहे।
सादर।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद,पूर्व मंत्री श्री अश्क अली टांक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@INCRajasthan
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
@SushilaDudiMLA
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा को जन्मदिवस के अवसर पर उनके जयपुर स्थित आवास पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@GovindDotasra@INCIndia@INCRajasthan
भारत के महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
डॉ. मनमोहन सिंह जी ने ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश के समावेशी विकास और 21वीं सदी के भारत के स्वर्णिम युग को परिभाषित किया।
इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह जी को एक बेहतरीन प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा।
@INCIndia@INCRajasthan
#Tonk#निवाई: राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कल
टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीणा व पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा कल पहुंचेंगे निवाई, कल निवाई विधानसभा क्षेत्र में....
#RajasthanWithFirstIndia#TonkNews
अपने संसदीय क्षेत्र में सवाई माधोपुर क्षेत्र के दौरे पर रहा,
जहां सवाई माधोपुर, खिलचीपुर,एवं रईथा कला में अपनों के दुःख में सम्मिलित होकर अपनी संवेदनाएं प्रेषित की।
@INCIndia@INCRajasthan
अपने संसदीय क्षेत्र में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहा,
जहां मखौली और क़ानसीर ग्राम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की,
और बाढ़ से हुए नुकसान का विवरण प्राप्त कर अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक सहायता देने,
एवं तत्परता से पुनर्निर्माण कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
@dmsawaimadhopur@INCIndia@INCRajasthan