नीच व्यक्ति वह होता है, जो प्रतिष्ठा प्राप्त करने के बाद सबसे पहले उसी व्यक्ति को नष्ट करने का प्रयास करता है, जिसकी सहायता से वह बड़ा बनता है।
अब क्या करें हमारे @BhimArmyChief नेताजी का संघर्षशील व्यक्तित्व ही इतना शा��दार है कि हर उन्हें अपने से जोड़कर ख्याति पाना चाहता है।
लेकिन याद रखना षड़यंत्रकारियों तुम्हें हमारे आदर्श व नेता माननीय चन्द्र शेखर आजाद सांसद जी से पहले इस देश करोड़ों नौजवानों से टकराना होगा।
@AzadSamajParty भीम आर्मी जिन्दाबाद।
किसी ऑडियो-वीडियो से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है हमारे नेता सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी थे,है और रहेंगे✊ सुनो, फलदार पेड़ पर ह��� पत्थर मारे जाते है। मुर्दों को दफनाया जाता है।
@BhimArmyChief
4 सितंबर को, पूरे विश्व को शान्ति, प्रेम, सहिष्णुता, समानता और मानवता का संदेश देने वाले पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पवित्र अवसर पर, कानपुर में ‘I Love Muhammad’ लिखे पोस्टर से शुरू हुए विवाद का अभी तक शांत न होना, सरकार और प्रशासन की पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है।
आज उत्तर प्रदेश के बरेली और मऊ में पुलिस ने जुलूस और शांतिपूर्ण प्रदर्शनका��ियों पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले भी कई शहरों में, कानपुर से शुरू हुए विवाद के कारण, अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने और ‘I Love Muhammad’ के जुलूस में शामिल अनेकों लोगों पर FIR दर्ज की गई, जो सीधे धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर हमला है।
यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार अफवाहों को रोकने में नाकाम रही और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मैं @UPGovt से यह माँग करता हूँ कि —
1. धार्मिक स्वतंत्रता और शांति बनाए रखने वाले निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज FIR तुरंत वापस ली जाए।
2. अफवाह और नफ़रत फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।
3. प्रशासन की जवाबदेही तय हो और भविष्य में ऐसे अत्याचार न दोहराए जाएँ।
4. धार्मिक पर्वों को विवाद और दमन का माध्यम न बनाया जाए, बल्कि भाईचारे और शांति का प्रतीक बनाया जाए।
5. बरेली में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाए।
बारावफात और ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ जैसे अवसर समाज में करुणा, सद्भाव और भाईचारे का प्रकाश फैलाने के लिए हैं, न कि सरकार की तानाशाही और अफवाह फैलाने वालों की नापाक साजिशों के लिए।
#IloveMuhammad
#ProphetOfHumanity
#EidMiladUnNabi
#EidMiladunNabiMubarak
लद्दाख की जनता की आवाज़ पर्यावरणवादी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल में डालना लोकतंत्र पर हमला और सरकार की विफलता है। ये कायरता पूर्ण कदम साबित करता है मोदी सरकार तानाशाह और निरंकुश हो चुकी है।
अपनी ज़मीन, रोज़गार और पहचान की लड़ाई लड़ना कब से देशद्रोह हो गया?
@azadsamajparty सोनम वांगचुक व लद्दाख की जनता व उनकी मांगों के साथ खड़ी है। अब लद्दाख की लड़ाई देश की लड़ाई है!
#FreeSonamWangchuk
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक अध्यापक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है।
मुकदमा दर्ज हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा राज में दलितों की सुनवाई कहीं नहीं हो रही।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पिछले 10 दिन से इस मामले में आंदोलन और धरनों पर लगातार डटी हुई है।
@RajGovOfficial से मांगें हैं:
1. आरोपी शारीरिक शिक्षक की तत्काल गिरफ़्तारी की जाए।
2. यौन शोषण के मामले में BNS भी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए।
3. पुलिस प्रशासन द्वारा मामले को दबाने क��� किसी भी कोशिश की उच्च स्तरीय जांच की जाए।
@RajCMO
@BhajanlalBjp
@PoliceRajasthan
व्यक्तियों को कुचल कर वो, विचारों को नहीं मार सकते।
देशभक्ति, पराक्रम एवं बलिदान के अद्वितीय प्रतीक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी सलाम।
देश का सर्वोच्च न्यायिक पद जिसे सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस नहीं बल्कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) कहा जाता है।
ऐसे सम्मानित पद पर आसीन CJI न्यायमूर्ति बी. आर. गवई साहब ��े खिलाफ अनिरुद्ध राम तिवारी उर्फ अनिरुद्धाचार्य का बयान “तुम्हें अगर अपनी छाती फड़वानी है.." उसकी जातिवादी और घटिया सोच का परिचायक है। भारत के मुख्य न्यायाधीश को खुलेआम इस तरह की धमकी संविधान और न्यायपालिका पर हमला है। यह बयान बताता है कि अधर्म के ठेकेदार अब धर्म की आड़ में नफ़रत और हिंसा का कारोबार कर रहे हैं।
परम पूज्य बाबा साहेब ने चेताया था कि “अगर अंधविश्वास को बढ़ावा दिया गया, तो लोक���ंत्र खतरे में पड़ ��ाएगा।” आज वही सच साबित हो रहा है, जहाँ तथाकथित बाबा खुद को संविधान से ऊपर साबित करना चाहते हैं।
@AzadSamajParty @PMOIndia और @UPGovt से माँग करती है कि इस तरह की ज़हर फैलाने वाली, जातिवादी मानसिकता से ग्रसित घृणित बयानबाज़ी पर तुरंत कार्रवाई हो और संविधान विरोधी भाषा बोलने वालों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
मुरादाबाद के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (समाज कल्याण विभाग) का मामला अत्यंत गंभीर, शर्मनाक और चिंता का विषय है।
विद्यालय के छात्रों को घटिया भोजन, शौच��लयों की बदहाली, पानी में करंट और शिक्षकों द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ देर रात सड़क पर उतरना प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर करता है।
बच्चों का सुबह से भोजन न मिलना और बार-बार की गई शिकायतों को अनसुना करना न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि बच्चों के संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन भी है।
माननीय समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री @asim_arun जी से हमारी माँगें हैं—
1. विद्यालय में बच्चों के लिए तुरंत पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और सुर��्षित वातावरण की व्यवस्था हो।
2. जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले दोषी शिक्षकों पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
3. पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
बच्चे हमारे भविष्य हैं, उन्हें अपमान और अभाव नहीं, बल्कि गरिमा, पोषण और सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।यह आंदोलन केवल छात्रों का विरोध नहीं, बल��कि संविधान और समाज की आत्मा को बचाने की पुकार है।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर में मात्र 3 माह पूर्व ज्वाइन हुए 25 वर्षीय रेलवे ठेका मज़दूर प्रताप बर्मन (निवासी ग्राम मुलमुला, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) की मृत्यु रेलवे प्रशासन की लापरवाही और ठेका प्रथा की अमानवीय व्यवस्था का परिणाम है।
23 अगस्त को बिलासपुर रेलवे कोचिंग यार्ड में एसी लीकेज सुधारते समय हाई टेंशन तार (25,000 वोल्ट) की चपेट म��ं आने से प्रताप गंभीर रूप से झुलस गए। पाँच दिन तक अपोलो अ��्पताल में इलाज चलता रहा, लेकिन परिवार इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था करने में दर-दर भटकता रहा। रेलवे प्रशासन ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर ठेका कंपनी पर दोष मढ़ दिया। पैसे की कमी के कारण अच्छे से इलाज नहीं हो पाया और प्रताप बर्मन की मृत्यु 28 अगस्त को सुबह 8:30 बजे अपोलो अस्पताल में हो गई।
प्रताप बर्मन की मृत्यु की सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुँच गई थी। माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ ने मीडिया ���िपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम से जवाब माँगा। इसके बाद जब रेलवे जीएम और डीआरएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुनवाई में जुड़े, तो उन्होंने अदालत को यह जानकारी ही नहीं दी कि प्रताप बर्मन की मृत्यु हो चुकी है।
माननीय प्रधान न्यायाधीश ठेकाकर्मी के बेहतर इलाज और जान बचाने के लिए निर्देश देते रहे, तब भी उनकी तरफ से यह बात नहीं बताई गई कि प्रताप बर्मन की मौत हो चुकी है। उल्टा रेलवे जोन के जीएम ने घटना ��े लिए मृतक प्रताप बर्मन को ही जिम्मेदार ठहराकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को गुमराह किया। यह न केवल मृतक और उसके परिवार के साथ अन्याय है, बल्कि न्यायपालिका के साथ भी छल है।
मौके पर 1 घंटे 13 मिनट तक अफसरों और परिजनों के बीच बातचीत चली। अफसरों ने रेलवे की तरफ से 16 लाख रुपये (श्रम न्यायालय के आदेश के बाद) और राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये मुआवज़ा देने की बात कही। लेकिन मृतक की पत्नी (आयु 22 वर्ष) ने स्पष्ट ��हा कि यह लापरवाही रेलवे और ठेकेदार की है, जिसके कारण उनके पति की जान गई। पति और जेठ ही घर के कमाने वाले थे, अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर है। इसलिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये मुआवज़ा, सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग रखी।
अभी भी प्रताप का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिजन, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) लगातार बिलासपुर डीआरएम कार्यालय के ��ामने धरना दे रहे हैं और अपनी माँगों पर अड़े हुए हैं।
मैं रेल मंत्रालय और राज्य सरकार को स्पष्ट कर देना चाह��ा हूँ कि जब तक परिजनों को न्याय और उचित मुआवज़ा नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा। यह लड़ाई सिर्फ़ प्रताप बर्मन के लिए नहीं बल्कि पूरे ठेका मज़दूर वर्ग की सुरक्षा और सम्मान के लिए है।
@RailMinIndia
@ChhattisgarhCMO
@AshwiniVaishnaw
@vishnudsai
@gmsecr
ज़िला गाज़ियाबाद की खोड़ा कॉलोनी की 12 लाख की आबादी प्यास और अपमान से तड़प रही है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। पीने के पानी की किल्लत हो या श्मशान घाट का अभाव — यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों का खुला हनन है।
इस अन्याय के खिलाफ़ भीम आर्मी—आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) 3 अगस्त 2025 से आईटीआई सर्विस रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है।
आज मैंने भी इस धरने में शामिल होकर खोड़ा कॉलोनी की जनता की आवाज़ को मज़बूती दी है।
खोड़ा की जनता का दर्द मेरा दर्द है, और मैं वादा करता हूँ कि जब तक खोड़ा की जनता को उसका हक़ — पानी और श्मशान घाट — नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष बिना रुके चलता रहेगा।
कानपुर के गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना के संबंध में आपत्ति एवं निवेदन हेतु माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
शिक्षा की देवी भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले व बहन फातिमा शेख जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी के मजबूत स्तंभ आदरणीय बौद्ध खेमराज नेक जी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 12/01/2025 को ग्वालियर लश्कर तारागंज में किया गया जिसमें मुख्यातिथि स्वरुप पहुंचकर मंच के माध्यम से अपनी बात रखी।
#शिक्षित_बनो
राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले अमर हैं।
बहन फातिमा शेख अमर हैं।
जय भीम जय भीम आर्मी।
@AzadSamajParty जिन्दाबाद।
@BhimArmyChief भाई जिन्दाबाद।
आज उज्जैन में उज्जैन संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए।
नवनियुक्त भीम आर्मी उज्जैन संभाग अध्यक्ष जी को बधाई दी साथ ही पदाधिकारियों को आगामी 3 माह के लिए दिशा-निर्देश देकर संगठन निमार्ण करने को लेकर चर्चा की।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
भीम आर्मी भारत एकता मिशन उज्जैन संभाग के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक कर भीम आर्मी के पदाधिकारियों से चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
आज ग्वालियर छात्रावास में सीनियर्स व सहपाठी भाइयों को बुलाकर जूनियर भाइयों ने नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम के आयोजन पर सभी ने आत्मीय स्वागत किया व @AzadSamajParty प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश बनने की मंगलकामनाएं प्रेषित की बहुत बहुत आभार समस्त देशवासियों को नववर्ष व भीमा कोरेगांव शौ��्य दिवस की अनंत मंगलकामनाएं जय भीम।
मैं चन्द्रशेखर आजाद आज आपके साथ यह संकल्प लेता हूं कि जब तक बाबा साहेब के संविधान व बाबा साहेब के किये गये अपमान का सूत समेत बदला नहीं लेता, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।