भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय @VinayRatanSingh जी ने 21 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भीम आर्मी स्थापना दिवस को लेकर देशभर के सभी संयोजकों के साथ ज़ूम मीटिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण चर्चा की।
हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
नवनियुक्त जिला संयोजकों की प्रथम सूची
प्रदेश कमेटी सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
आशा है कि आप सभी साथी मिलकर जिला से ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे तथा मध्यप्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (थाना अस्कोट) में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय से किया जा रहा दुष्कर्म बेहद वीभत्स और शिक्षा जगत को कलंकित करने वाला है। भीम आर्मी उत्तराखंड की टीम के कड़े संघर्ष और दबाव के बाद आरोपी शिक्षक को POCSO एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
आरोपी के मोबाइल से अन्य नाबालिग बच्चियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलना इस बात का प्रमाण है कि यह एक बड़ा रैकेट हो सकता है, जिसे स्थानीय प्रशासन या रसूखदारों का मूक संरक्षण प्राप्त था। बिना प्रशासनिक शह के कोई भी इतने लंबे समय तक ऐसी हैवानियत को अंजाम नहीं दे सकता।
@pushkardhami सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है:
1. इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच हो।
2. इस घिनौने कृत्य में संलिप्त व संरक्षण देने वाले सभी दोषियों को बेनकाब कर सख्त सजा दी जाए।
3. पीड़ित बच्चियों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
बेटियों के सम्मान और न्याय के साथ भीम आर्मी कोई समझौता नहीं करेगी। दोषियों को सजा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
@uttarakhandcops@dmpithoragarh
उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है।
परिजनों के अनुसार, केतन को प्रेम संबंध के नाम पर सुनियोजित तरीके से बुलाया गया, बंधक बनाया गया और पूरी रात लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के सामने ही उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने परिजनों को फोन कर अहंकारपूर्ण अंदाज़ में कहा कि आकर अपने बेटे को उठा ले जाओ।
यदि आज भी किसी दलित युवक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया जाता है क्योंकि उसने तथाकथित ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करने का साहस किया, तो यह हमारे समाज में व्याप्त जातिवादी सोच की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।
हम शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हम @ukcmo एवं @pushkardhami से मांग करते हैं कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन पर हत्या, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
#JusticeForKetanLal #StopCasteViolence #DalitLivesMatter #जातिवाद_बंद_करो
कांशीराम साहब कहा करते थे
मिशन के रास्ते में बेइज्जती भी होगी, चोट भी लगेगी, ज़ख्म भी मिलेंगे और घुसपैठिए भी मिलेंगे, लेकिन आपको हर हाल में सावधान रहना होगा विनय भाई
शिक्षक अब शिक्षक कम, “हर विभाग के बहुउद्देश्यीय कर्मचारी” ज्यादा बना दिए गए हैं।
कभी जनगणना, कभी चुनाव, कभी BLO ड्यूटी,
कभी डेटा फीडिंग, कभी टीकाकरण, कभी पल्स पोलियो अभियान,
और अब भूसा संग्रह तक।
शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों में झोंककर फिर शिक्षा की गुणवत्ता पर भाषण देना सबसे बड़ा पाखंड है।
सीबीएसई ने “आन-स्क्रीन मार्किंग” न व्यापक प्रशिक्षण दिया, न तकनीकी तैयारी की, न ही सिस्टम की पूरी जांच की, फिर भी इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया। लगता है कि यह परीक्षा नहीं, बल्कि सिस्टम का टेस्ट था, और वह भी छात्रों की कॉपियों पर।
हमारा सवाल है @dpradhanbjp जी जब सिस्टम तैयार नहीं था, तो बच्चों की कॉपियों को टेस्टिंग मैटेरियल क्यों बनाया गया?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट ने भारत की अर्थव्यवस्था के समक्ष गंभीर खतरा खड़ा कर दिया है। कच्चे तेल, गैस और औद्योगिक कच्चे माल की कीमतों में भारी उछाल अब सीधे जनता की रसोई, किसानों की खेती, उद्योगों की लागत और आम आदमी की जेब पर असर डालने लगा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले महीनों में महंगाई और तेज हो सकती है। कंपनियां बढ़ती लागत का बोझ धीरे-धीरे जनता पर डालेंगी, यानी महंगी गैस, महंगा राशन, महंगा परिवहन और महंगी रोजमर्रा की जिंदगी।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी, जब जनता पहले से बेरोजगारी, घटती आय और आर्थिक दबाव से जूझ रही है, तब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में राहत दे, घरेलू उद्योगों को सुरक्षा दे और जमाखोरी व मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई करे।
आर्थिक संकट का समाधान जनता को राहत देने वाली नीतियों से ही होगा। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो महंगाई आने वाले समय में देश के गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ा संकट बन सकती है।
देश की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है: चौ. चरण सिंह जी
मजदूरों व किसानों की मजबूत आवाज, जनप्रिय नेतृत्वकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की पूरा चौकी के बेरगांव में नारी शक्ति, साहस, वीरता और न्याय की अनोखी मिसाल, माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में लगाए गए बोर्ड को एक पुलिसकर्मी द्वारा लात मारकर गिराने की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
यह केवल एक बोर्ड नहीं, बल्कि भारत की महान विरासत, नारी सम्मान और करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो सके, उनसे कहना चाहता हूँ कि एक परीक्षा आपकी क्षमता, प्रतिभा और भविष्य का अंतिम निर्णय नहीं करती। निराश होने के बजाय नए संकल्प के साथ आगे बढ़िए, क्योंकि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता।
हमारा मानना है कि प्रतिभा को अवसर मिलना चाहिए। इसलिए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर IIT में चयनित प्रदेश के प्रत्येक छात्र-छात्रा की पढ़ाई मात्र 1 रुपये में कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए।
मेहनत आपकी, जिम्मेदारी हमारी।
#ASP_K_Mission2027
जम्मू-कश्मीर में वन अधिकार अधिनियम (FRA), 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर जम्मू से श्रीनगर तक मार्च कर रहे हमारे साथियों की गिरफ्तारी अत्यंत चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। यह कार्रवाई उन लोगों की आवाज़ दबाने का प्रयास प्रतीत होती है, जो संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रज्जत रमित जी, भीम आर्मी परवासी विंग के अध्यक्ष बलराम अहीरवार जी तथा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सचिव सुरिंदर अत्री जी को जम्मू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बाग-ए-बहू पुलिस स्टेशन में रखा जाना न केवल निंदनीय है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समस्याओं के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को भी उजागर करता है।
ये सभी साथी एसटी समुदाय, विशेष रूप से गुज्जर-बकरवाल समाज के लोगों के साथ मिलकर वन अधिकार अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन और वनभूमि पर पीढ़ियों से निवास कर रहे समुदायों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री @OmarAbdullah जी से मिलना चाहते थे। लेकिन संवाद के बजाय गिरफ्तारी का रास्ता चुनना बेहद चिन्ताजनक है।
जब वन अधिकार अधिनियम स्वयं जनजातीय एवं परंपरागत वनवासी समुदायों को भूमि, आवास, आजीविका और सामुदायिक संसाधनों पर अधिकार प्रदान करता है, तब उन्हीं अधिकारों की मांग करने वालों को अपराधियों की तरह देखना न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता।
हम @CM_JnK से मांग करते हैं कि हमारे सभी साथियों को तत्काल रिहा किया जाए तथा जनजातीय समुदायों की न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए। अन्यथा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), भीम आर्मी और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले संगठन पूरे प्रदेश में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय बहन एवं राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली घटना है।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि परिजनों द्वारा बार-बार शिकायत करने, संदिग्ध व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर देने तथा लगातार 33 दिनों तक पुलिस और चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता, तो शायद एक होनहार बेटी की जान बचाई जा सकती थी या कम से कम उसके शव की ऐसी दर्दनाक स्थिति देखने को न मिलती। यह हत्या प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
यह भी अत्यंत चिंताजनक है कि हत्या का आरोपी पहले भी एक जघन्य हत्याकांड में दोषसिद्ध होकर उम्रकैद की सजा पा चुका था। ऐसे व्यक्ति के पुनः इस प्रकार का अपराध कर पाने की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि:- इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपी के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम कानूनी दंड सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, सुरक्षा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ 29 मई को प्रयागराज में हुए छात्रों-छात्राओं के आंदोलन के बाद संस्थानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बेहद चिंताजनक और निंदनीय है।
संस्थानों पर सरकार की यह दमनकारी कार्यवाही अगर जल्द वापस नही ली गई तो इसके खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन प्रयागराज या लखनऊ में किया जाएगा। अध्यापक साथी अपने आप को अकेला ना समझे, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हर प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
#Prayagraj #StudentProtest #PaperLeak
झारखंड के सिमडेगा जिले में बहन जेबा परवीन की हत्या अत्यंत दुखद, निंदनीय और चिंताजनक घटना है, जो महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
परिजनों के अनुसार, 16 मई 2026 को आरोपी घर में घुसा और जेबा परवीन के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
@JharkhandCMO से हमारी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
@HemantSorenJMM
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मृत्यु तथा दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली है।
हम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
@DelhiGovDigital इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से लगभग 80 लाख महिलाओं को बाहर किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। यदि लाखों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित किया जा रहा है, तो यह भाजपा की चुनाव से पहले “लाडकी बहिन” और चुनाव के बाद “भुला दी बहिन” वाली अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है।
इसीलिए हम उत्तर प्रदेश की अपनी बहनों से निवेदन करते हैं कि भाजपा के चुनावी नारों और वादों के जाल में फंसने के बजाय अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। याद रखिए, जो भाजपा चुनाव के समय महिलाओं को अपनी लाडकी बहन बताकर वोट मांगती है और चुनाव के बाद लाखों बहनों के नाम सूची से काट देती है, वह बहनों की हितैषी नहीं, बल्कि वोटों की व्यापारी है।
#SattaParivartanYatra
#ASP_K_Mission2027