किसानों के मसीहा,महान विचारक,रहबर ए आज़म दीनबंधु सर छोटू राम जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
आपके द्वारा किए गए कार्यों को यह देश और किसान वर्ग कभी नहीं भूल सकता।
#sirchoturamji
जनता का जनता द्वारा जनता के लिए शासन लोकतंत्र है और देश में इन्ही अधिकांश लोगों एवम् सभी राष्ट्रीय दलों (सत्तारूढ़ दल बीजेपी को छोड़) को ईवीएम मशीनों द्वारा चुनाव करवाने की व्यवस्था को लेकर संशय है!
चुनाव आयोग इस संशय को दूर नहीं कर पाया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र का आधार हैं। यदि देश के नागरिकों को बैलेट पेपर से चुनाव करवाने में ज्यादा भरोसा है तो चुनाव आयोग को क्या आपत्ति है? जब नागरिक बैलट पेपर से चुनाव को ज्यादा विश्वसनीय मानते हैं तो चुनाव आयोग बैलट पेपर से चुनाव करवाए।
भाजपा के द्वारा ही ईवीएम मशीनों पर उंगली उठाने की शुरुआत हुई लेकिन आज भाजपा ईवीएम की सबसे बड़ी पैरोकार है। इससे ईवीएम पर शक और पुख्ता हो जाता है।
सारे विश्व में अधिकांश लोकतांत्रिक और विकसित देशों में भी बैलट पेपर से ही चुनाव होते हैं। वहां कोई उंगली नहीं उठाता। यदि चुनावी व्यवस्था पर ही संशय पैदा हो जाए तो कैसा लोकतंत्र?
मेरी चुनाव आयोग से अपील है कि लोगों की आकांक्षाओं और चुनावी व्यवस्था पर विश्वास को पुनर्स्थापित करने के लिए बैलट पेपर से ही चुनाव करवाए जाएं। भाजपा को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
#Ban_EVM_Save_Democracy
#Ban_EVM_Save_Democracy
नये साल की सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। नव वर्ष में हम यह संकल्प करते है की इस देश के शोषित, वंचित और बहुजन समाज के अधिकार व न्याय की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाकर, बाबा साहेब का अधूरा सपना पूरा करेंगे। हमारा देश बेगमपुरा राष्ट्र बने। जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
मध्य प्रदेश के गुना में बस में आग लगने से 13 लोगों के जिन्दा जलने और अन्य के गम्भीर रूप से घायल होना हृदय विदारक!
सभी मृतकों को विनम्र आदरांजलि और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करता हूं!
हमारे कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश सरकार मृतकों के परिजन और घायलों की हर संभव मदद का प्रयास करें!
संविधान के रचयिता, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर जी को उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत शत नमन।
आज 6 दिसंबर विश्व रत्न बोधिसत्व सिम्बल ओफ नोलेज बाबासाहेब को श्रद्धा सुमन🙏🙏🙏🙏
"इंसानों को गुलाम बनाने वाले बादशाह तो बहुत हुए लेकिन गुलामों को इंसान बनाने वाले सिर्फ एक ही बादशाह हुए और वो है विश्व रत्न बाबासाहेब आंबेडकर
#BabaSahebAmbedkar@BhimArmyChief
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के द्वारा फ़ोन, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलकामनाओ के रूप में जो प्यार मुझे दिया, उसके लिये आप सभी का आभार और धन्यवाद।
जब तक हम देश से सामाजिक व आर्थिक गैरबराबरी खत्म करके मानवतावादी राज स्थापित नही करते तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।