महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज का जगदलपुर स्थित रामद्वारे में चल रहे सत्संग प्रोग्राम में आज पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना एवं सर्व समाज बस्तर के अध्यक्ष श्री एल ईश्वर राव व अन्य विभिन्न हिंदू संगठनों के अधिकारी और कार्यकर्ता दर्शनार्थ एवं आशीर्वाद लेने उपस्थित हुए।
आज छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री संजय पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संप्रदाय के रामद्वारा में आयोजित अनंत श्री सुखराम जी रामसनेही संप्रदाय श्री राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर के महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज के सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए
महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज का छत्तीसगढ़ में जगदलपुर स्थित संप्रदाय के रामद्वारे में चल रहे सत्संग प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव दर्शनार्थ एवं आशीर्वाद लेने उपस्थित हुए
अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट श्री राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर द्वारा बावड़ी उपखंड क्षेत्र में सामाजिक विकास एवं शिक्षा के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान करने पर प्रशासन द्वारा ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से साधु सदा सेवादास जी ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज के दिशा निर्देश में ट्रस्ट द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरकार द्वारा समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल द्वारा अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट के ट्रस्टी साधु चरण दास जी को प्रशसति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्री राम धाम राम चौकी ,बिराई, जोधपुर के महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज के प्रेरणा और निर्देश अनुसार भारत के विभिन्न राम द्वारा केन्द्रों में योग शिविरों का आयोजन किया गया ।
दिल्ली से भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी एवं भीलवाड़ा के सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, उदयपुर के सांसद श्री मन्नालाल जी रावत उपस्थित हुए इन सभी ने गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर भारतवर्ष के विश्व गुरु बनाने एवं सनातन भारतीय संस्कृति,धर्म एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पाली सांसद श्री पीपी चौधरी ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर अनंत श्री सुखराम जी रामसनेही संप्रदाय श्री राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर के महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज को आमंत्रित कर सपत्नी सतगुरु जी महाराज को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर ,दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री अनंत श्री सुखराम ट्रस्ट की जल संरक्षण के लिए अभिनव पहल - जल संरक्षण एवं जल बचाव की दिशा में बावड़ी उपखंड के बिराई में श्री राम धाम राम चौकी में इन दिनों बाँध का निर्माण कार्य रामस्नेही कार सेवको की मदद से किया जा रहा है ।
#swamisunderdasjimaharaj#anantshrisukhramjitrust
अनंत विभूषित श्री सतगुरु स्वामी महाराज जी के पावन पर्व चिरायु कृपा दिवस पर महात्मा जी के पावन चरण कमल में सभी भक्तों अनुयायियों का कोटि-कोटि साष्टांग दण्डवत प्रणाम।
Satguru Swami Shri Sunder Das Ji Maharaj - Chirayu Diwas
#anantshrisukhramjitrust#ramsnehisampraday
महंत सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज के दर्शन में आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष जी गोयल आज मुंबई महानगर के मलाड स्थित ट्रस्ट के रामद्वारे में उपस्थित हुए और गुरु महाराज से प्रार्थना की कि भारतवर्ष एक बार फिर से विश्व गुरु की श्रेणी में पहुंचे
मलाड पश्चिम स्थित रामद्वारा में अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट के महंत स्वामी श्री सुंदरदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर अद्भुत अनुभव की प्राप्ति हुई।
उन्होंने अयोध्या में हुए प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण एवं रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सभी भारतीयों में प्रसन्नता का वातावरण है।