मेरे लखनऊ, गोमती नगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ।
उन्होंने मेरी पूज्य माताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं हम सभी शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदना व्यक्त की।
इस दुःख की घड़ी में उनका स्नेहपूर्ण साथ एवं आत्मीयता भरा व्यवहार हम सभी के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाला है।
मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
ॐ शांति 🙏
पूर्व मंत्री, लखनऊ बार एसोसिएशन श्री संतोष यादव जी की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। 🙏🏻🌹
आज माननीय न्यायमूर्ति अमिताभ राय जी की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। 🙏🏻
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय एवं मासिक भत्तों में 50% की ऐतिहासिक वृद्धि का निर्णय स्वागतयोग्य एवं सराहनीय है।
यह निर्णय न केवल अधिवक्ताओं के सम्मान और मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता को भी सुदृढ़ करेगा। प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं के योगदान को स्वीकार करते हुए उनकी दीर्घकालिक मांग को पूरा किया है, जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार।
— प्रशान्त सिंह अटल
वरिष्ठ अधिवक्ता
प्रदेश संयोजक, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश @BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogioffice@myogiadityanath
It is a moment of immense pride and happiness for our entire family to see Hon’ble Justice Shree Chandrashekhar Ji being appointed as a Judge of the Supreme Court of India.
His dedication, humility, and extraordinary contribution to the field of law have always been a source of inspiration for all of us. This prestigious achievement is truly well deserved and marks a proud moment for everyone associated with him.
Heartiest congratulations and best wishes for a glorious and successful tenure ahead
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान नितिन नवीन जी द्वारा आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी भाईसाहब को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!
Nagendra Nath Tripathi
आज सुल्तानपुर स्थित फार्म हाउस में पत्नी एवं पुत्र अमोघ के साथ कुछ सुकून भरे और यादगार पल बिताने का अवसर मिला।
परिवार के साथ प्रकृति की गोद में बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा, संतोष और आनंद से भर देता है। 🌿
वाराणसी में सिंचाई विभाग [ओखला] के अभियंता श्री कमला शंकर जी की भतीजी के वैवाहिक संस्कार में सम्मिलित होकर नवदंपति को शुभाशीष एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का जीवन प्रेम, सौहार्द, सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। इस पावन अवसर पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट भी हुई। 🙏💐