शिव ॐ कार हैं, निराकार हैं, नित्य हैं, सर्वव्यापी चेतना हैं, शिव आदियोगी हैं, औघड़ तपस्वी हैं।
शिव महादेव हैं, सदाशिव हैं, विश्वनाथ हैं, रुद्र हैं, नीलकंठ हैं, त्र्यंबक हैं, दिगम्बर हैं, पशुपतिनाथ हैं, सृष्टि का कल्याण करने वाले हैं, गंगा जी को धारण करने वाले हैं। रेवा शंकर हैं। शिव महाकाल हैं।
पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर भगवान महाकाल की भव्य नगर भ्रमण पालकी यात्रा, राघौगढ़।
ॐ नमः शिवाय। नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव।
@OfficeOfDVS
“इतिहास इस बात को बतलाता है कि शोषकों ने हमेशा शोषण करने के लिए धर्म और अंधविश्वासों का सहारा लिया है।”
सामाजिक पाखंड, राजनीतिक भ्रष्टाचार, धार्मिक आडंबर और व्यवस्था की विसंगतियों पर अपने तीखे व्यंग्य से प्रहार करने वाले हिंदी के महान व्यंग्यकार, लेखक एवं साहित्यकार श्री हरिशंकर परसाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भारत में टेलीकॉम और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखने वाले, राष्ट्रीय साक्षरता अभियान एवं शिक्षा सुधारों को गति देने वाले, विभिन्न तकनीकी मिशनों की शुरुआत करने वाले, दल-बदल विरोधी कानून लाने वाले तथा पंचायती राज और विकेंद्रीकरण को मजबूत आधार देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
श्री राजीव गांधी जी का दूरदर्शी विजन भारत को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और संचार से जोड़कर 21वीं सदी का भारत बनाना था।
आज मेरे पिता, मुझे जो भी पहचान और सम्मान मिला है, वह राघौगढ़ क्षेत्र की देवतुल्य जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद की देन है। राघौगढ़ की जनता व हमारा पीढ़ियों का आत्मीय संबंध रहा है, जो मेरे लिए सदैव सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। हम एक परिवार है।
ग्राम पारकना के मेरे दोनों छोटे भाइयों संगीतकार श्री सेवक प्रजापति जी एवं श्री अजय प्रजापति जी का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों की माला में पिरोकर मेरे लिए इतना सुंदर गीत तैयार किया।
आप दोनों का यह स्नेह और अपनापन मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय है। ईश्वर से कामना है कि आप दोनों जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और अपने हुनर से परिवार, समाज एवं राघौगढ़ का नाम रोशन करें।
आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
@OfficeOfDVS
दतिया में जिस तरह से बिना भरोसे में लिए नरोत्तम मिश्रा जी का टिकट काटा गया, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ, आँसू गैस के गोले छोड़े गए। इस पूरे घटनाक्रम से अंतर्कलह सामने आ गई हैं। मुख्यमंत्री जी चुनाव में अकेले पड़ गए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े-बड़े नेता केवल औपचारिकता निभाने के लिए एक दिन सभा करके चले गए।
वहीं कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में डटी हुई है। हमारे सभी नेताओं, विधायकों ने पंचायत स्तर पर जाकर बैठकें की हैं और हमें विश्वास हैं कि दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह जी जीतेंगे।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya
जनता आज महंगाई की बात कर रही हैं, बढ़ती बेरोजगारी की बात कर रही हैं। भाजपा ने पूरी खाद वितरण व्यवस्था को बर्बाद कर दिया हैं, किसानों का शोषण हो रहा हैं।
आज प्रदेश के किसान यह सोच रहे हैं कि ऐसा क्या कारण हैं कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में DAP, खाद वितरण की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी। किसानों को स्थानीय स्तर पर सहकारी समितियों के माध्यम से खाद नहीं मिल रहा हैं। देश एवं प्रदेश का युवा सड़कों पर आंदोलित हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा हैं।
ये मुद्दे हैं और जनता दतिया उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya
म. प्र में युवाओ की प्रेरणा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व जुझारू विधायक
आदरणीय बाबा साहब हमारे नेता प्रदेश का भविष्य
श्री जयवर्धनसिंह जी को जन्मदिवस पर अनेकों शुभकामनाएं।
@digvijaya_28@JVSinghINC
हर हर महादेव!
जय बाबा बर्फानी।
सभी शिव भक्तों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात हैं कि आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही हैं।
आप सभी के लिए यह यात्रा शुभ, मंगलमय हो, सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान महादेव आप सभी की शुभ मनोकामना पूर्ण करें, शिव सबका कल्याण करें।
ॐ नमः शिवाय।
#AmarnathYatra @digvijaya_28
हकदार जो समुंदर का हो उसे किनारा भी ना मिले तो मलाल तो रहेगा।
जो मुसाफिर हो लंबी राहों का उसे साया भी ना मिले तो सवाल तो रहेगा।
तलाश जिसकी फलक तक पहुंचने की थी,उसे जमीं भी ना मिले तो ख्याल तो रहेगा।