🚨 प्रयागराज | फूलपुर | ग्राम बेलवा
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच किसानों की अंश निर्धारण, अंश संशोधन एवं वरासत संबंधी प्रक्रिया लंबित होने से किसान परेशान हैं।
तिवारीपुर निवासी किसानों का आरोप है कि बेलवा की हल्का लेखपाल सुरभि कुमारी से संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया जाता तथा कार्य के संबंध में कथित रूप से “खर्चा लगेगा” कहा गया। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भूमि अधिग्रहण में मुआवजा राजस्व अभिलेखों में दर्ज सही अंश के आधार पर प्रभावित होगा, इसलिए समयबद्ध निस्तारण बेहद आवश्यक है।
कृपया मामले की जांच कर अंश निर्धारण, अंश संशोधन एवं वरासत का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
@PrayagrajDist @DM_Prayagraj@UPGovt@CMOfficeUP
#Prayagraj #Phulpur #Belwa #LandAcquisition #Revenue #IGRS
@reliancejio@JioCare तिवारीपुर मे jio का नेटवर्क बहुत ही घंटिया चल रहा है अगर जल्द ही jio ने अपनी सर्विस ठीक नहीं की तो यह जियो के यूजर बहुत जल्द दूसरे नेटवर्क में चले जाएंगे @reliancejio@JioCare कृपया इसे जल्द से जल्द ठीक करे #badservice#badnetwork
माननीय मुख्यमंत्री जी, @myogiadityanath जी, एवं ऊर्जा मंत्री जी से मेरा सीधा सवाल है—
क्या ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे में सिर्फ़ लगभग 10 घंटे बिजली मिलना ही सरकार की निर्धारित व्यवस्था है?
मालवा पावर हाउस से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों/गांवों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में किसान, विद्यार्थी, छोटे दुकानदार और आम ग्रामीण अपना काम कैसे करें?
अगर शहरों में बेहतर बिजली आपूर्ति संभव है, तो ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ यह भेदभाव क्यों?
कृपया स्पष्ट करें कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकार ने कितने घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है और मालवा पावर हाउस से जुड़े गांवों में उसका पालन क्यों नहीं हो रहा है?
@UPGovt@UPPCLLKO
#बिजली #ग्रामीण_क्षेत्र #Prayagraj #UPPCL
माननीय @prayagraj_pol@Uppolice कृपया संज्ञान लें।
थाना सराय इनायत, प्रयागराज में मेरी भूमिधरी भूमि की लगभग 4 वर्ष पुरानी बाउंड्रीवाल विपक्षी सुरज पाण्डेय एवं अखिलेश पाण्डेय द्वारा JCB से तोड़कर भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया था।
इस संबंध में मैंने थाना स्तर पर शिकायत की थी। तत्कालीन जॉइंट सीपी के आदेश पर विपक्षीगण को बुलाया गया, जहां विपक्षी ने बाउंड्रीवाल तोड़ने की बात स्वीकार की तथा 15 दिन में पूर्ववत बाउंड्रीवाल बनवाने का आश्वासन दिया था।
लेकिन आज तक बाउंड्रीवाल नहीं बनवाई गई। अपनी भूमि को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए मुझे अपने खर्च से पुनः बाउंड्रीवाल बनवानी पड़ी, जिससे मुझे आर्थिक नुकसान हुआ।
मेरे पास JCB से बाउंड्रीवाल तोड़े जाने का वीडियो तथा संबंधित JCB नंबर UP 70 NT 2167 उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर वीडियो एवं अन्य साक्ष्य जांच अधिकारी को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
मेरा निवेदन है कि थाना सराय इनायत स्तर पर हुई कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए, वीडियो एवं JCB नंबर के आधार पर घटना की सत्यता जांची जाए तथा हुए आर्थिक नुकसान के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई/क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
यदि प्रथम शिकायत पर उचित विधिक कार्रवाई नहीं हुई है तो कृपया इसकी भी जांच कराई जाए।
माननीय अधिकारियों से न्यायपूर्ण एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा है।
@prayagraj_pol@ADGZonPrayagraj@igrangealld@DM_PRAYAGRAJ@CommissionerPrg@CMOfficeUP@bstvlive@AjaypalShrmaIPS
@UPPCLLKO@PuVVNLHQ@aksharmaBharat महोदय इस समय इतनी बिजली की कटोती हो रही है इतनी।गर्मी में।लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे है लेकिन हमारी @PuVVNLHQ कान में तेल डाल।कर रही है @CMOfficeUP मुख्यमंत्री योगी जी कृपया इसे संज्ञान में।लेकर इसे ठीक करवाने की कृपा करे
@CdoPrayagraj@DM_PRAYAGRAJ@sanjaychapps1@ChiefSecyUP@CMOfficeUP प्रयागराज में पकड़े गए आवारा साड़ों को गौशाला में प्रवेश दिलाने के नाम पर ₹200 की मांग एवं शिकायत करने पर अभद्र भाषा/धमकी के संबंध में दिनांक 10/08/2026 को CDO महोदय को लिखित शिकायत दी गई थी।
@PuVVNLHQ@UPPCLLKO@1_chiefengineer पावर हाउस के CUG नंबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद कभी फोन नहीं उठाया जाता। इसकी शिकायत मैं कई बार संबंधित JE एवं SDO महोदय से कर चुका हूँ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।यदि उपभोक्ताओं के फोन का जवाब ही नहीं दिया जाएगा, तो आपात स्थिति में जनता अपनी समस्या किसे बताए
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@DM_PRAYAGRAJ@yadavakhilesh
जनपद प्रयागराज में (IGRS)पर दर्ज शिकायतों में गंभीर लापरवाही हो रही है।बिना फोन कॉल या सही जांच के ही गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायतों को बंद कर दिया जाता है कृपया पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
@UPPCLLKO @shivamshuk45289 @PuVVNLHQ महोदय इसके अलावा आपके पास कोई शब्द नहीं है शायद आपके सारे कर्मचारी गहरी निद्रा में सो रहे है और यह जनता परेशान है कृपा करके बोले के अलावा एक्शन लेने की।कृपा करे
प्रयागराज के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर में कल से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहद परेशान हैं।पावर हाउस पर फोन नहीं उठाया जा रहा है, SDO फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं और JE का मोबाइल बंद है।
#Prayagraj#UPPCL#Electricity@DM_PRAYAGRAJ@UPPCLLKO@CMOfficeUP
ग्राम कतवारूपुर, थाना सरायइनायत में मेरी भूमिधरी जमीन पर गेट लगवाने से विजय लक्ष्मी पांडे व विश्वनाथ पांडे दबंगई कर रोक रहे हैं। वीडियो साक्ष्य मौजूद है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कृपया एफआईआर दर्ज कर न्याय दिलाएं
@prayagraj_pol@Uppolice@dgpup@aajtak@DM_PRAYAGRAJ@CMOfficeUP