कोटा नगर निगम के पार्षदों के लिए मतदान 11 सितंबर को होगा। उम्मीदवारों के प्रचार के लिए इन दिनों बड़े बड़े डीजे लगाकर वाहन बस्तियों में घूम रहे हैं जिनका शोर जीना दूभर कर रहा है।
क्या जिम्मेदार लोग इस ध्वनि प्रदूषण से आमजन को मुक्ति दिला पाएंगे?
@ombirlakota@bhajanlalsharma
कभी भीड़ घेरे रहती थी, आज अकेलापन
जाने कितने संघर्षों से - गुज़रा है यह मन
शोहरत की हस्ती भी - चार दिनों की हस्ती है
याद किसी को दुनिया ज्यादा दिन कब रखती है?
अतुल कनक
@KumaarSaagar
खूब आँधियों चलें, चमन को तूफाँ भले उजाड़े
या सैलाब द्वार पर आकर मारे खूब पछाड़े
रक्षक हरदम बड़ा रहा है कुछ अंगुल भक्षक से
जिसे बचाएं प्रभु, काल कुछ उसका कहाँ बिगाड़े ?
- अतुल कनक
@umda
अगर ये लोग इस प्रलय से सही सलामत बच गए होंगे तो ये कहावत चरितार्थ होती है...
"जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय" का अर्थ है कि जिसकी रक्षा स्वयं ईश्वर (भगवान) करते हैं, उसका कोई भी बाल भी बांका नहीं कर सकता और न ही कोई उसका अहित या वध कर सकता है।
पति है, तो क्या हुआ - प्रेमी से मिलने जाएगी
रोका तो - थाने में झूठी रपट लिखाएगी
काट- पीटकर भर देगी पति को ही नीले ड्रम में
उफ!! बेशर्मी, कैसे- कैसे रंग दिखाएगी
- अतुल कनक
@Ajay_yadav29
ससुराल झाँसी कि घटना थी जहाँ प्रेमी प्रेमिका के पकडे जाने से
पति ने उसी दसा मे शादी करा दी
और अपनी जान बचा ली अब शादी कि वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।
स्नेह सना हर इक संबोधन बहुत कीमती होता है
सच तो यह है कि अपनापन बहुत कीमती होता है
भैया मेरे सदा निभाना राखी के इस बंधन को/
कच्चे धागों का ये बंधन, बहुत कीमती होता है
- अतुल कनक
@umda_panktiyaan
स्नेह सना हर इक संबोधन बहुत कीमती होता है
सच तो यह है कि अपनापन बहुत कीमती होता है
भैया मेरे सदा निभाना राखी के इस बंधन को/
कच्चे धागों का ये बंधन, बहुत कीमती होता है
- अतुल कनक
@DrKumarVishwas
तृण धरि ओट कहत बैदेही… 😍❤️
लोक श्रुति है कि अशोक वाटिका में रावण के अनिष्टकारी सामीप्य से स्वयं को बचाने के लिए माँ सीता ने अपने और उसके बीच एक तिनके की ओट कर ली थी। तृण को ‘भूमिज’ कहा जाता है, अर्थात् जो भूमि से उत्पन्न हुआ हो, और जनकनंदिनी सीता भी तो भूमिजा थीं। मान्यता है कि उस तिनके में उन्होंने अपनी ही धरती से जन्मे एक सहोदर का भाव देखा। एक ऐसे भाई का, जिसकी उपस्थिति में कोई दुराचारी उनकी मर्यादा का अतिक्रमण नहीं कर सकता।
भाई-बहन का संबंध केवल राखी के एक धागे का नहीं, बल्कि विश्वास एवं मर्यादा की रक्षा का संकल्प है। ईश्वर प्रत्येक बहन को ऐसा ही अविचल भरोसा दे तथा प्रत्येक भाई को उस भरोसे की रक्षा करने का सामर्थ्य।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। 🙏🏻
#Rakshabandhan
जाने कितने लोग भाव की भस्म रमाते आते हैं
अंतस में इच्छाएं लेकर मंत्र गुंजाइश आते हैं
आशुतोष से साक्षात् तो बस- बिरलों का होता है
महाकाल के ये दर्शन भी पुण्यों से मिल पाते हैं
- अतुल कनक
@DrKumarVishwas
“भवानी शंकरौ वन्दे, श्रद्धा विश्वास रूपिणौ॥
याभ्यां विना न पश्यन्ति, सिद्धाः स्वान्त:स्थमीश्वरम् ॥” 🙏
पवित्र श्रावण मास में भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन का सौभाग्य पुण्य-कर्मों का ही प्रतिफल है। आप सब तक हमारी प्रार्थना पहुँचे ❤️🙏
उच्छ्रंखलता जब स्वतंत्रता का पर्याय लगने लगे तो आपराधिक उद्दंडता का कारण बन जाती है।
जहाँ तक मेरी जानकारी है कमर से नीचे तिरंगे का अशोक चक्र सहित उपयोग राष्ट्र ध्वज का अपमान है।
उचित कार्रवाई होनी चाहिए
@pmoindia@amitshah
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनंत मंगलकामनाएँ! माँ भारती के बेटे-बेटियों के शौर्यशाली बलिदान से अर्जित यह स्वाधीनता अपने 80वें वर्ष की यात्रा में प्रत्येक नागरिक के अंतःकरण में उत्तरदायित्व, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का अविचल दीप प्रज्वलित करती रहे। हमारी राष्ट्रीय अस्मिता सतत् उन्नत, अक्षुण्ण और गौरवोन्मुख बनी रहे, भगवान राघवेंद्र सरकार से यही प्रार्थना है। वंदे मातरम्! जय हिंद! 🇮🇳🇮🇳
#IndependenceDay #15August