कुशल संगठनकर्ता, ओजस्वी वक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी जी भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु रहें !!
@pooran_bjp#happybirthday
आज वॉर्ड 08, मॉडल टाउन कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी बीच एकता नगर क्षेत्र से सीवर लाइन की एक गंभीर समस्या की जानकारी प्राप्त हुई।
विषय की गंभीरता को देखते हुए, मैंने तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुँचकर क्षेत्रवासियों की पीड़ा सुनी
आज प्रातः सर्किट हाउस में माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश परम आदरणीय श्री @idharampalsingh जी भाईसाहब का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देना ही हमारा मुख्य संकल्प है!
आज सुबह- सुबह वॉर्ड 08 मॉडल टाउन क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हो चुकी पुरानी सीवर लाइन के बदले माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम जी के विशेष सहयोग से नई सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया है।
जनसमस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का विकास ही मुख्य प्राथमिकता!
आज वार्ड संख्या-08 (मॉडल टाऊन) कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना।
आज बरेली में माननीय वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी, महापौर डॉ. उमेश गौतम जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से भेंट कर उनका सानिध्य प्राप्त किया। साथ ही पंडित राधेश्याम कथावाचक जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।
शहर में आयोजित निम्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहा-
वार्ड-08 (मॉडल टाऊन) के एकता नगर में जर्जर सीवर लाइन के स्थान पर डाली जा रही नई सीवर लाइन व सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
बरेली में दो अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित रहा।
पंजाबी महासभा द्वारा निर्जला एकादशी व श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर विशाल ‘छबील’ का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए पंजाबी महासभा के सभी साथियों को साधुवाद।
'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर आज विभिन्न योग कार्यक्रमों में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को सुना और उनके प्रेरक संदेश से प्रेरणा ली।
जनता का शोषण और माताओं-बहनों से बदतमीजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम ज़ोन-4 में जब अपनी कुर्सी के घमंड में चूर आरआई सच्चिदानन्द सिंह एक बेबस महिला पर सरेआम चीख-चिल्लाकर अभद्रता कर रहा था, तब एक जनसेवक होने के नाते मैंने उसे उसकी असली जिम्मेदारी याद दिलाई।
वॉर्ड 08 मॉडल टाऊन क्षेत्र में क्षेत्रीय जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर नगर निगम से जे.ई. निर्माण एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निराकरण हेतु निर्देशित किया एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।