CJP कोई बड़ी चीज़ नहीं, पर आप तो हैं. क्या ये राजनीतिक, सिविल सोसाइटी, लिबरल कहे जाने वाले लोगों को शोभा देता है कि पल-पल छोटी-छोटी बात पर उनके ख़िलाफ़ पोस्ट लिखा जाये? इतने ही फ़ालतू हैं वे, तो आप इतना ध्यान दे ही क्यों रहे हैं? पूरे देश की आवाज़ का कोई एक प्रतिनिधि नहीं हो सकता है. कोई है ही नहीं.
आप सत्ता की तरह ही व्यवहार कर रहे हैं कि जो प्रोटेस्ट करे, उसके बारे में शक पैदा करो. उन्हें अलग-अलग लेबल दे दो. हर बात पर सवाल उठाओ. उनका मनोबल तोड़ो.
ये पार्टियां या उनके समर्थक क्या लड़ेंगे, अगर सत्ता में रहते हुए भी यही असुरक्षित हैं और विपक्ष में रहते हुए भी ये ही असुरक्षित हैं.
आप तथ्यात्मक तौर पर कुछ जानते नहीं हैं, बस अपना दिमाग़ चला रहे हैं कि ऐसा हो रहा है तो ऐसा है, वैसा हो रहा है तो वैसा है. किसी को नहीं पता कि अगले दस दिन में क्या हो जाए या अगले दस साल में.
बड़प्पन दिखाओ भाई थोड़ा. सीखने दो युवाओं को कि धूप कैसी लगती है, सड़क पर कैसा लगता है. पुलिस का डर क्या होता है. हौसला दो देश के युवाओं को कि अपनी आवाज़ उठाना कोई ग़लत बात नहीं है.
@rajuparulekar Keep shouting behind doors. Have you achieved anything meaningful. No one takes you seriously anymore. For you, only Congress is opposition, whereas it was precisely due to their incompatance that gave rise to this regime. How cum congress can be a remedy then ??