💧 तालाबों का जल, खेतों का संबल! 🌱
HPWWMA की पहल से सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म सिंचाई द्वारा तालाब के जल का कृषि में उपयोग, जिससे कृषकों को सिंचाई में सुविधा और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलता है।
स्वच्छ तालाब, समृद्ध किसान, सतत हरियाणा।
अंबाला में HPWWMA द्वारा तालाबों के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभावी अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं तालाब संरक्षण पर विशेष जोर।
स्वच्छ तालाब, सुरक्षित जल, सतत हरियाणा।
#HPWWMA#PondRestoration#WaterConservation#Ambala
स्वच्छ और सुंदर तालाब, स्वस्थ एवं बेहतर ग्रामीण जीवन की पहचान हैं। इसी सोच के साथ आज हरियाणा पॉन्ड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 320 तालाबों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा 467 नए तालाबों पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, तालाबों में गंदा पानी सीधे न पहुंचे, इसके लिए ट्रीटमेंट एवं प्री-ट्रीटमेंट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिन गांवों में योगशालाएं नहीं हैं, वहां जलाशयों के आसपास योगशाला एवं ओपन जिम विकसित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पूर्ण हो चुके तालाबों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने तथा इनके बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आजादी का अर्थ केवल स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा भी है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम अपने तालाबों, जलस्रोतों और पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
-हरियाणा तालाब प्राधिकरण