"मैं कूड़े के ढेर से कोई बच्ची नहीं उठाकर लाया था, मैं तो एक हीरा घर लेकर आया था।"
यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक घटना के रूप में सुनाई जाने वाली कहानी है। असम के सोबरन नामक एक 30 वर्षीय युवक सब्ज़ी बेचकर अपना गुज़ारा करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
एक शाम काम से लौटते समय उसे सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक मासूम बच्ची के रोने की आवाज़ सुनाई दी। जब वह वहाँ पहुँचा, तो उसने देखा कि एक नवजात बच्ची कूड़े के ढेर के पास लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी। आसपास कोई नहीं था।
सोबरन उस मासूम को वहाँ छोड़ नहीं सका। वह उसे अपने घर ले आया और उसी दिन फैसला कर लिया कि अब यही बच्ची उसकी दुनिया होगी। उसने उसका नाम ज्योति रखा।
उसने अपनी शादी का विचार छोड़ दिया और पूरी ज़िंदगी ज्योति की परवरिश में लगा दी। दिन-रात मेहनत करके उसने उसे पढ���ाया-लिखाया, उसकी हर ज़रूरत पूरी की। कई बार खुद भूखा रह गया, लेकिन अपनी बेटी को कभी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने दी।
ज्योति ने 2013 में कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और 2014 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आयकर विभा�� में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त हुई।
जब सोबरन ने अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुँचते देखा, तो उनकी आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। जिस सफलता का सपना वह स्वयं कभी पूरा नहीं कर सके, वही सपना उनकी बेटी ने साकार कर दिखाया।
आज ज्योति अपने पिता की हर ज़िम्मेदारी निभाती है। उसने कई बार उनसे सब्ज़ी बेचने का काम छोड़ने को कहा, लेकिन सोबरन आज भी ईमानदारी से अपना वही काम करते हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा:
"मैं कूड़े के ढेर से कोई बच्ची नहीं उठाकर लाया था, मैं तो एक हीरा घर लेकर आया था। वह मेरी ज़िंदगी की रोशनी है।"
सनातन के असल चेहरे सोबरन भाई जैसे लोग ही हैं!
साभार!
आपको एक आंक���़ा दिखाता हूं जिसे देखकर आप हैरान हो जाओगे।
संसद की कार्यवाही को Sansad TV पर लाइव और अपलोड किया जाता है। Sansad TV पर अपलोड हुए भाषणों के वीडियो के व्यूज कुछ इस प्रकार हैं।
नरेंद्र मोदी: 68 हज़ार
अखिलेश यादव: 3.6 लाख
राहुल गांधी: 6.5 लाख
चंद्रशेखर आज़ाद: 7.8 लाख
आप इसमें दो लोगों की वीडियो पर व्यूज देखकर हैरान हो जाओगे
नरेंद्र मोदी और चंद्रशेखर आज़ाद
एक जो सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं उनके व्यूज़ स��से कम जबकि चंद्रशेखर आज़ाद अभी नए नए ही हैं उनके views सबसे ज़्यादा।
जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।
ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 'गंगा एक्सप्रेस-वे' को प्रत्येक दशा में आगामी दिसंबर तक आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखें, ताकि प्रयागराज कुम्भ-2025 में देश-दुनिया के श्रद्धालुगण #GangaExpressway पर यात्रा का लाभ उठा सकें।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति संतोषप्रद है। जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के लिए यह शानदार कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा। #GorakhpurLinkExpressway का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा करा लिया जाए: #UPCM @myogiadityanath
#NayeBharatKaNayaUP | @upeidaofficial
#UPCM@myogiadityanath ने कहा कि इस बार जिस तरह से जून में तापमान ने तेवर दिखाए हैं, उसके लिए कोई और नहीं बल्कि हम���री स्वार्थी गतिविधियां जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि हमें ऐसी स्थिति से बचना होगा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।