जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि॥
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण हो, राष्ट्र निरंतर वैभव के पथ पर अग्रसर हो तथा प्रत्येक जन का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव।
आप सभी को पवित्र ‘श्रावण मास’ के प्रारंभ होने की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आस्था, संयम और भक्ति का यह पावन मास सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और असीम शांति का संचार करे।
देवाधिदेव महादेव से सभी की सुख, समृद्धि की कामना करती हूँ।
हर हर महादेव!
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
#KargilVijayDiwas
अपने दृढ़ संकल्प और समर्पण से हमारे युवा साथी स्टार्टअप की दुनिया में नित-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनका जोश और जुनून विकसित भारत के सपने को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति बनने वाला है।
दुर्लभान्यपि कार्याणि सिद्ध्यन्ति प्रोद्यमेन हि।
शिलाऽपि तनुतां याति प्रपातेनार्णसो मुहुः॥
जय श्री राम
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में सकल आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम की 77 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण असंख्य सनातनियों की भावना का समेकित अभिनंदन है।
श्री अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज के आरोहण के पश्चात गोवा की धरा पर 'रामत्व' का यह स्थापत्य प्रतीक है कि 'नया भारत' अपने मूल्यों, अपनी आस्था और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को नई चेतना के साथ पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है।
आभार प्रधानमंत्री जी!
आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।
जनपद गाज़ीपुर के ग्राम भुड़कुड़ा में स्थित श्री महंथ रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महराज @myogiadityanath जी के आगमन पर उनके स्वागत में उपस्थित होकर पूज्य महराज जी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया।
#BJPGovernment#BJP4IND#BJP4UP
सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!
मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण!
#हर_घर_तिरंगा' अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज अपने आदर्श नगर पंचायत दिलदारनगर में भव्य तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई l जिसमें अधिशासी अधिकारी सहित समस्त सभासद गण, कर्मचारी और विभिन्न स्कूल से बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ मौजूद रहे।
#HarGharTiranga2025#TirangaYatra
स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।
स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।
“एक पेड़ माँ के नाम ”
आज आदर्श नगर पंचायत दिलदारनगर के नगर पंचायत परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक वृक्ष अपनी माँ के नाम से लगाया।
पर्यावरण की रक्षा, माँ का सम्मान — यही हमारा संकल्प है।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम#BJPGovernment#BJP4IND#BJP4UP#NarendraModi