@myogiadityanath सुशासन, सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का ध्येय मानने वाले उत्त�� प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री,गोराखपीठाधीश्वर परम पूज्य @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और निवेश के नए आयाम स्थापित किया
दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक श्री चंदन कुमार चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
@BJPChandankr
किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों ��े उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहे पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सादगीपूर्ण जीवन, किसान हितैषी नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगी।
मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर�� विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
वीर सावरकर जी ने स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के जागरण हेतु आजीवन संघर्ष किया। उनकी क्रांतिकारी विचारधारा, ओजस्वी लेखनी और अदम्य साहस ने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ऊर्जा प्रदान की।
भारत से इंग्लैंड तक स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लि��� प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग, तप और क्रांतिकारी चिंतन ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति और आत्मबल का संचार किया। राष्ट्रहित और सामाजिक सुधार के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
ग्राम स्वराज को शसक्त बनाने की दिशा में ऐतहासिक निर्णय...
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का ऐतिहासिक निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के 57,694 मानन��य ग्राम प्रधानों को नई जिम्मेदारी एवं सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सकते हैं, प्रेस नोट जारी कर सकते हैं तथा प्रधान संगठन के माध्यम से छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं।
@myogiadityanath
बंगाल ���ुनाव में ऐतिहासिक विजय के पश्चात आज मध्य प्रदेश स्थित पावन मैहर शक्ति पीठ में माँ शारदा देवी जी के दर्शन पूजन एवं दिव्य आरती में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
माँ शारदा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह जी एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री श्री राजीव त्रिपाठी जी उपस्थित रहें।
जय माँ शारदा। जय माता दी।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कुडवा स्थित जूनियर हाई स्कूल पर दिनांक 22/05/2026 को मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य मेला/निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम हेतु स्थल पर पहुंचकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक बैठक किया।
इस अवस��� पर उपजिलाधिकारी कसया श्री संतराज सिंह जी, उप चिकित्साधिकारी कुशीनगर श्री अवधेश कुशवाहा जी, कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ० मार्कण्डेय चतुर्वेदी जी, भाजपा कसया देहात मंडल अध्यक्ष श्री अमरजीत कुशवाहा जी, श्री सतीश शर्मा जी,ग्राम प्रधान कामोंद सिंह जी, शिवाकांत सिंह जी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सम्मानित जन उपस्थित रहे।
#अपनाकुशीनगर #apanakushinagar
@narendramodi @AmitShah @NitinNabin @myogiadityanath @sunilbansalbjp @mppchaudhary @idharampalsingh
सम्मानित क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों और भाइयों,
आप सभी को सादर प्रणाम।
मेरे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 22 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से मेरे विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कुड़वा दिलीपनगर, जूनियर हाई स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में लखनऊ एवं गोरखपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा, साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।
इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा, जो मानव जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी आयोजन का लाभ उठाएं और इसे सफल बनाएं।
आपका सहयोग और उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की वास्तविक शक्ति है।
धन्यवाद। 🙏
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आदरणीय रमापति राम त्रिपाठी जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन��े विचारों एवं संगठनात्मक अनुभवों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिली।
#PanditDeendayalUpadhyay
#प्रशिक्षण_महाअभियान2026
#Kushinagar
#BJP