बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
जय भीम, जय भारत।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर hurdles (बाधा दौड़) में गोल्ड मेडल जीतकर एशिया की सबसे तेज़ महिला बनने पर ज्योति याराजी को बहुत-बहुत बधाई।
चोट से एक साल तक जूझने के बाद, न सिर्फ़ उन्होंने ट्रैक पर वापसी की, बल्कि ज़बरदस्त जज़्बा दिखाते हुए 12.99 सेकंड के शानदार समय के साथ बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया।
उन्होंने देश को दोहरी खुशी दी; गोल्ड मेडल जीतने के अलावा, उन्होंने उसी दिन 13.14 सेकंड का समय निकालकर 20वें एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 के लिए क्वालिफ़ाइंग स्टैंडर्ड भी पूरा किया।
#sports #running
आज का दिन मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक है। मेरे प्रदेशवासी, विशेषकर शेखावाटी अंचल के लाखों परिवार, कई दशकों से यमुना के जल की प्रतीक्षा कर रहे थे। पेयजल, सिंचाई और उद्योग, हर क्षेत्र में पानी की कमी ने विकास की गति को प्रभावित किया। आज ऐसा प्रतीत होता है मानो यमुना माता ने राजस्थान को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन तथा राजस्थान सरकार के अथक प्रयासों से आज यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु एमओए पर हस्ताक्षर हुए। यह केवल एक समझौता नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की वर्षों पुरानी आशाओं, विश्वास और संघर्ष की जीत है।
यह ऐतिहासिक कदम राजस्थान के विकास, जल सुरक्षा और समृद्ध भविष्य का नया अध्याय लिखेगा। आने वाली पीढ़ियाँ इस दिन को राजस्थान के इतिहास में एक स्वर्णिम और युगांतकारी क्षण के रूप में सदैव याद रखेंगी।
राजस्थान के 8 करोड़ नागरिकों की ओर से इस ऐतिहासिक पहल को साकार करने में सहयोग देने वाले माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी सहित सभी महानुभावों का हृदय से आभार!
ऐतिहासिक क्षण !
दशकों का इंतजार हुआ समाप्त, शेखावाटी को मिली यमुना जल की सौगात।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी तथा माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु एमओए (MOA) पर हस्ताक्षर किए।
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
बाबा साहेब की एक अनुयायी ने फ़िल्म कलाकार रज़ा मुराद को बाबा साहेब की छोटी प्रतिमा भेंट की।
रजा मुराद ने कहा कि मैं अपना आदर्श मानता हूँ, दुनिया का सबसे अच्छा संविधान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने दिया है।
सारी दुनिया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को पढ़ रही हैं उनके विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें याद कर रही हैं नमन कर रही हैं।
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई।
आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं - मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है।
और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं।
फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जाँच। न सुधार, न न्याय।
मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती - आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।
3 किताबें जो हर student को पढ़नी चाहिए।
Sapiens – इंसान कैसे यहां तक पहुंचा और दुनिया कैसे बनी।
How to Win Friends and Influence People – लोगों से जुड़ना और प्रभाव बनाना।
Body Language – बिना बोले भी लोग आपको कैसे पढ़ते हैं।
कई बार एक अच्छी किताब, कई सालों का अनुभव दे देती है।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा है कि वो MBBS की पढ़ाई मुफ़्त करवाएंगे।
वैसे जर्मनी, नॉर्वे, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया और फ्रांस जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई मुफ़्त या बहुत कम फीस में होती है।
मेरी नज़र में अमीर हो या गरीब, डॉक्टर बनने का मौका सबको बराबर मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में 40+ से ज़्यादा सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। अगर MBBS की पढ़ाई मुफ़्त होती है, तो हर साल लगभग 5500+ छात्रों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।