यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन किया।
देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
हर-हर महादेव🙏
एक प्रधानमंत्री वो थे, जो कहते थे कि मैं क्या करूं, मैं तो ₹100 भेजता हूं लेकिन नीचे केवल ₹15 पहुंचता है...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी कहते हैं, मैं ₹100 भेजता हूं तो ₹100 सीधे गरीब के खाते में जाता है...
12 जून 2026 को Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स का शेयर बाजार में IPO लिस्टेड हुआ. इसके बाद मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 95.10 लाख करोड़ रुपए) के पार जा पहुंची है. 2025 में पाकिस्तान की GDP 380 बिलियन डॉलर यानी 36.23 लाख करोड़ रुपए है। मस्क की नेटवर्थ इससे लगभग ढाई गुना ज्यादा है। यानी 2 बार पाकिस्तान खरीदने के बाद भी मस्क के पास करीब 22.89 लाख करोड़ रुपए बच जाएंगे।
#ElonMusk #SpaceX #IPO #Networth #Pakistan | #ZeeNews
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर अखिल राष्ट्र के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
महाराज जी ने अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के शुचितापूर्ण,नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@CMOfficeUP
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिधउत, कासिमाबाद में आयोजित ग्राम चौपाल में जनसमस्याएं सुनीं,अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया तथा गोदभराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर बल दिया।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड कासिमाबाद में स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला आयोजित हुई। महिलाओं को स्वरोजगार व योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विकासखंड कासिमाबाद के परिसर में शहीद स्तंभ का उद्घाटन किया गया। @CMOfficeUP@UPGovt
विकास खंड मनिहारी स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय मनिहारी का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ससमय तक पूर्ण करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP
अखिलेश जी, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम कर लें...
नहीं समझा सकते तो हमारे हवाले कर दो, हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे...
"मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित जनों से अपील करता हूं कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी पात्रजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य कैम्प पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों के लिए कार्ड अनुमन्य है।"
"मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि कैम्प में जाकर,कार्ड बनवाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज वाली इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।"
#जय_हिन्द
लखनऊ में आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आज पूज्य संत, पद्म विभूषण जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से पावन श्री राम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मध्यकाल में गोस्वामी तुलसीदास जी ने जिस प्रकार जनचेतना का जागरण किया था, उसी परंपरा को आज स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं।
पूज्य महाराज जी का हार्दिक अभिनंदन।