इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अभद्र चीफ प्रॉक्टर,मृत्युंजय राव परमार,अतुल नारायण,विवेक द्विवेदी को तुरंत बर्खास्त किया जाए। ऐसे ही दलाल विश्वविद्यालय की गरिमा गिरा रहे हैं,जिन्हें लहजे से बात न करना आता हो भला वो शिक्षा प्रदान कैसे करेंगे। #RaggingByProfessorsInAU@EduMinOfIndia
उप्र के मुख्यमंत्री जी का ‘24 घंटे बिजली आने के दावों’ का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है क्या?
महीने भर से बिजली न आने का रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?
भाजपा सरकार मतलब भ्रष्टाचार का अंधकार!
#असफल_मुख्यमंत्री_उप्र
जिस घपले-घोटाले की सज़ा शिक्षामंत्री को मिलनी चाहिए उसकी सज़ा शिक्षक को क्यों दी जा रही है।
भाजपा अपनी कमियों, कमज़ोरियों और भ्रष्टाचार के लिए हमेशा ही किसी और को निशाना बनाती है। कभी ‘दानाजीवी’ तथाकथित पत्रकारों से मीडियाबाज़ी करवाकर शिक्षा से जुड़े यूट्यूबर्स पर बेबुनियाद आरोप लगवाती है और कभी उनके शैक्षिक संस्थान बंद करवाती है। इसके लिए भाजपा संस्थान के भवनों के अवैध निर्माण का बहाना बनाती है। अगर कोई अवैध निर्माण हुआ है तो हम ‘प्रयागराज विकास प्राधिकरण’ के उन सभी अधिकारियों के निलंबन और उनसे वसूली की माँग करते हैं, जिनके समय में ये निर्माण हुआ या फिर जिन्होंने आज तक उस पर आपत्ति नहीं की। 24 घंटे में इस कार्रवाई की रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाए।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों की विरोधी है। देश के इतिहास में अब ये पहली बार होगा कि शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। प्राइमरी के सरकारी स्कूलों को बंद करने; यूनिफ़ॉर्म, स्टेशनरी, मिड-डे मील जैसे घोटालों से लेकर कॉपी की हेराफेरी व भ्रष्ट-मूल्यांकन, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण की हक़मारी, हर संभव परीक्षा धांधली, रिजल्ट में बेईमानी व कोर्ट में परिणाम फँसाने की भाजपाई चालबाज़ी जैसे विषयों पर चुनाव होगा और जनता भाजपा को हमेशा के लिए बाहर कर देगी।
बच्चों का है खेल साइकिल
कभी न मांगे तेल साइकिल
चलती रेलम पेल साइकिल
रखती जग से मेल साइकिल
इसका मालिक रहे सुखारी
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
- श्री उदय प्रताप सिंह जी
जो संतों तक की सगी नहीं
वो ‘भाजपा’ अब और नहीं!
हमारे महाकाव्यों की यही सीख है कि जो संत-यज्ञ में और सद्-कर्म में बाधा बनते हैं, उनका अंत प्रभु स्वयं करते हैं।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, करोड़ो शोषितों - वंचितों एवं महिलाओं को उनका हक और सम्मान दिलाने वाले युगपुरुष, बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शत् शत् नमन।
तुम कैलाशपति शिवशंकर तुम हो भोले दया के सागर तुम कैलाशपति शिवशंकर दूर करो सब दुःख हमारे शम्भो शंकर नमः शिवायः .....
श्री केदारेश्वर नाथ जी के एक बार दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं जीवन सुफल हो जाता है।
स्थान-इटावा यूपी