जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में अखाड़े के 40 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व प्रधान गुड्डू राव जी एवं चेयरमैन राव सफात जी द्वारा आयोजित विशाल कुश्ती दंगल कार्यक्रम में उपस्थित होकर शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पहलवान राजा पहलवान, सलमान पहलवान, सारिक पहलवान, अदनान पहलवान सहित आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस और संस्कार की पहचान है। यह युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ, मजबूत और राष्ट्रहित में समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के जिला अध्यक्ष रुड़की/हरिद्वार नदीम अहमद जी, जिला उपाध्यक्ष मजीद राणा जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. गरिमा ठाकुर जी, अजमल जी, सावेज जी, अमजद जी, राव जीशान जी, राव फैजान जी, राव आजाद मलिक जी, राव अमजद जी, सुभारती खलीफा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 एवं संगठन विस्तार को लेकर आज विधानसभा सहसपुर के खुशहालपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन इसराना जी, पत्नी श्री नूर हसन जी, के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए इसराना जी को जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) का महिला विधानसभा अध्यक्ष, सहसपुर नियुक्त किया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद इलाही, नव बंसल, निखिल राणा, सलीम अहमद, शमशाद अली, इरशाद अली, सलीम खान, इरफान, मौलाना जाकिर, एडवोकेट ईशान, संजीदा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नासिर हुसैन, इरफान, नूर हसन मलिक, रिजवान मलिक, शमशाद, जुल्फिकार, सादिक, मुबारिक, इल्ताफ, मनीबा, अंजुम, शहिस्ता, नौशिदा, परवीन सहित दर्जनों सम्मानित लोग बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के धनपुरा में सम्मानित नसीम गॉर् प्रधान जी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में ग्राम प्रधान सलीम प्रधान जी, अमीर हसन जी, मुस्तफा BDC जी, साजिद BDC जी, खुर्शीद जी, डॉ. यासीन जी, डॉ. वसीम जी, डॉ. जव्वा जी, डॉ. शाहिद जी, पप्पू शाहजी जी, तस्लीम ठेकेदार जी, ताहिर शाहजी जी, सलीम शाहजी जी, शाकिर शाहजी जी, आकिल मलिक जी, दिला मलिक जी, सोहेल सलमानी जी, सोयब सलमानी जी, आफताब जी, फिरोज जी, नाजिम जी, सावेज CSC सेंटर, फैजान शाहजी जी, शकील अंसारी जी, सोनू जी एवं शाकिब जी सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।
पार्टी की ओर से जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन जी, इत्यास शाह जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में धनपुरा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के सभी सम्मानित साथियों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में पार्टी द्वारा किसी भी विधानसभा सीट हेतु उम्मीदवार (टिकट) की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कृपया टिकट संबंधी किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपुष्ट या अनधिकृत पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें।
सभी साथी संगठन को मजबूत करने एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें।
उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा समय आने पर चुनाव संचालन समिति द्वारा की जाएगी।
केवल पार्टी के अधिकृत निर्देशों एवं घोषणाओं पर ही विश्वास करें।
जिला हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर के मगरुबपुर में मोहम्मद इंतजार जी एवं उनके पुत्र मोहम्मद आसिफ जी के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने सहभागिता की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से क्षेत्र की जनता को केवल आश्वासन और वादे मिले हैं, क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जनता के वोट तो लिए गए, लेकिन उनकी आवाज को उचित मंच नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 में हरिद्वार जनपद की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के जिला अध्यक्ष रुड़की हरिद्वार नदीम अहमद जी, मुनीर आलम जी, हसरत जी, कुर्बान अली जी, सालीम शाह जी, डॉ. गरिमा जी, मास्टर रिजवान जी, जमाल अख्तर जी, शाहरुख खान जी, सावित्री जी, जहांगीर आलम जी, माजिद राणा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन मुख्य रूप से क्षेत्र के मोहम्मद फरमान, इफ्तिखार, शाबरी, कामिल, सत्तार, उस्मान, साहिब, शाबान, आस मोहम्मद, कय्यूम, इकबाल, नसीम सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिको द्वारा किया गया।
नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून में नेशनल VIP प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार राव जी की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल VIP प्रेस क्लब स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में शिरकत कर उपस्थित पत्रकार साथियों का उत्साहवर्धन किया तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के आयोजक गोपाल सिंघल जी सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। पत्रकारों की कलम केवल समाचार नहीं लिखती, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है। सत्य और जनहित के लिए समर्पित सभी पत्रकार साथियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्यता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी, सूचना महानिदेशक IAS बंसी तिवारी जी, डॉ. धर्म सिंह सैनी जी, मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अदनान मसूद जी, हिमाचल टाइम्स की चेयरपर्सन इंद्राणी पांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज देहरादून विधानसभा सहसपुर के नगर पंचायत सेलाकुई में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बुसरा शेख जी को नगर पंचायत सेलाकुई की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही ग्रामसभा सभावाला के पंचायत सदस्य नोमान अहमद जी, इकरा शेख जी सहित कई सम्मानित गणमान्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन एवं समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विधानसभा खानपुर के ग्राम रायसी में डॉ. अमन कुमार जी के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की बैठक में डॉ रामदास जी मांगे राम जी एवं ललित कुमार जी संजय कुमार जी अर्जुन कुमार जी सहित दर्जनों मौजिज गणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सुशील सैनी जी कौशल देवी जी ललित कुमार जी, संजय कुमार जी, मांगेराम जी, जगदीश कुमार जी, सुशील कुमार जी, अनुज जी, मिंदर जी, मुकेश जी, योगेंद्र जी, सलीम जी, जाकिर जी, हुसैन जी, मोहम्मद अली जी, नसीम जी, तस्लीम जी एवं शहजाद जी सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
विधानसभा भगवानपुर के ग्राम मोहितपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मुस्तकीम उर्फ छोटा जी के आवास पर पार्टी के जिला महासचिव युवा आजम गौड़ जी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, युवाओं को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों में इंतजार अली जी, मरगूब डीलर जी, हाजी इमरान जी, मोहम्मद मोहसिन जी, शाहबुल जी, आजम जी, इबादुर जी, समीम जी, अनीश जी सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रुड़की हरिद्वार नदीम अहमद जी, डॉ. गरिमा जी (जिला उपाध्यक्ष रुड़की), सलमान जी (विधानसभा अध्यक्ष मंगलौर), आरिफ जी, रहमत अली जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नदी-नालों एवं खालों में बरसात के दौरान आने वाले तेज बहाव से जन-धन की सुरक्षा हेतु चल रहे कार्यों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ अभी भी अधूरी पड़ी हैं। जबकि मानसून पूरी तरह सिर पर है और समय बहुत कम बचा है। इसी विषय को लेकर सिंचाई विभाग के उत्तराखंड चीफ से मुलाकात कर बरसात प्रभावित क्षेत्रों में रुके एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की गई। जनता की सुरक्षा और संभावित नुकसान की रोकथाम के लिए इन कार्यों का समय रहते पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।
आज एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री मुरुगेशन जी से मुलाकात कर तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर उचित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विकासनगर के बैरागीवाला में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में मारे गए व्यक्ति के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने तथा बैरागीवाला में कुछ नफरती तत्वों द्वारा दो पक्षों के झगड़े को जबरदस्ती हिंदू-मुस्लिम हिंसा का रूप देने, धर्म को ढाल बनाकर घरों में आगजनी, दंगा-फसाद, धार्मिक उन्माद फैलाने, माहौल खराब करने एवं क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
साथ ही, कुछ दिन पूर्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी द्वारा जनपद हरिद्वार में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे क्रॉस-जेंडर मसाज एवं देह व्यापार के खिलाफ आवाज उठाते हुए हरिद्वार पुलिस को कानूनी कार्रवाई हेतु शिकायत पत्र दिया गया था, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा केवल खानापूर्ति करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध स्पा सेंटरों को सील किया जाना चाहिए था तथा देह व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। इसी वजह से अवैध स्पा सेंटर संचालकों के हौसले और बुलंद हो गए तथा वे हेमा भंडारी जी को धमकाने का प्रयास करने लगे। उक्त प्रकरण में भी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त, लक्सर कोतवाली, हरिद्वार के एसएसआई नितिन चौहान द्वारा विधानसभा लक्सर के प्रभारी जमाल अख्तर जी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में भी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी, राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक जी, लक्सर विधानसभा प्रभारी जमाल अख्तर जी एवं साकिर जी मुस्तकीम जी मौजूद रहे।
भगवानपुर विधानसभा में विशाल जनसभा
डॉ. ईनाम जी के आवास पर मोहम्मद आरिफ जी, बीडीसी दिलशाद जी, सय्याद शाह जी, मुसर्रफ प्रधान जी एवं इमरान जी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की नीतियों और जनहित के संघर्षों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) जनता के अधिकारों की मजबूत आवाज
#janadhikarpartyjanshakti #janadhikarparty #uttarakhand #haridwar #mission2027
विधानसभा भगवानपुर में डॉ. ईनाम जी के आवास पर मोहम्मद आरिफ जी, बीडीसी दिलशाद जी, सय्याद शाह जी, मुसर्रफ प्रधान जी एवं इमरान जी के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की नीतियों, संगठन की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास, शिक्षा, रोजगार, किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है।जनसभा में उपस्थित लोगों ने पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के लिए किए जा रहे संघर्षों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्यता बरकत अली जी, राशिद फरीदी जी, सुमन मलिक जी, खुर्शीद मलिक जी कुर्बान अली जी सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। एवं पार्टी के कई नेतागण मौजूद रहे।
क्रॉस जेंडर स्पा सेंटरों के अवैध संचालन के खिलाफ उठाई गई आवाज़ को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता की आवाज़ बनने के लिए आप सभी का योगदान सराहनीय है।