कल लखनऊ के ऐतिहासिक अंबेडकर भवन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा के दौरान लोकतंत्र में मतदान के अधिकार, निष्पक्ष चुनाव एवं जनता की आवाज़ के महत्व पर अपना विचार रखा।
#Lucknow#JanAdhikarParty
आज लखनऊ के ऐतिहासिक अंबेडकर भवन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी भी उपस्थित रहीं।
सभा में जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और बहुजन समाज की भागीदारी के मुद्दों पर जोर दिया तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक एकजुट होने का आह्वान किया।
#Lucknow #JanAdhikarParty
नई दिल्ली में संसद से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च में सम्मिलित हुआ। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का मुद्दा उठाया गया।
निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए आवाज़ बुलंद की। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष जारी रहेगा।
#ElectionCommission #SaveDemocracy
जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा के ग्रामसभा खड़िनी गुबरिया में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा एवं धम्म प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जनसमूह को संबोधित किया।
#Kannauj
जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा के ग्रामसभा खड़िनी गुबरिया में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा एवं धम्म प्रवचन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर भगवान बुद्ध के विचारों एवं धम्म के संदेशों को सुनने का सौभाग्य मिला।
#Kannauj
जनपद वाराणसी की शिवपुर विधानसभा में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में आयोजित बुद्ध महोत्सव एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित वाराणसी मंडल रेल समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक के दौरान मंडल क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुरक्षा, स्वच्छता तथा रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।