@VivekGa54515036@esatish999988 परीक्षा और साक्षात्कार में यही आदर्शवादी बातें से सफलता मिलती हैं....
लेकिन!
अधिकारी बनने का मुख्य उद्देश्य(99.9 % लोगो के लिए)-
= पैसा, पैसा और खूब सारा पैसा
और थोड़ी भौकाली!
यह तथ्य और सत्य है!
#Vigilance#Bihar#Corruption#BPSC
नीतीश कुमार के जिस निजी स्टाफ के बारे में मैंने लिखा है उसका आज शाम प्रमोशन भी हो गया.
सुशासन एकरे के कहल जाला..
आपकी जानकारी के लिए उसके खाने के लिए स्पेशल खैनी बिहिया बाज़ार से आता है.
एक ऐसा त्यौहार जो चार दिन चलता है, कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटा जाता, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं होती और जबरन उगाही भी नहीं ! शराब की दुकाने बंद रखने का नोटिस नहीं चिपकना पड़ता, मिठाई के नाम पर मिलावट नहीं परोसी जाती है!
उंच - नीच का भेद नहीं होता, व्यक्ति-धर्म विशेष के जयकारे नहीं लगते, किसी से अनुदान और अनुकम्पा की अपेक्षा नहीं रहती है, राजा रंक एक कतार में खड़े होते है, समझ से परे रहने वाले मंत्रो का उच्चारण नहीं होता और दान दक्षिणा का रिवाज नहीं है, प्रकृति के ऐसे महापर्व छठ पूजा आज समापन हुआ।
इस बार के छठ पूजा में उल्लास ज्यादा नजर आया। अब इसको सोशल मीडिया का असर कहें या फिर छठी मैया का महिमा, लेकिन न केवल भारतवर्ष में बल्कि पूरे विश्व में हर देश में जहां कहीं भी छठी मैया के भक्त हैं, वहां पूरी श्रद्धा, पूरे उल्लास के साथ छठ पूजा मनाया गया।
यह देखकर काफी हर्ष होता है। अब वह दिन दूर नहीं जब छठ पूजा को वैश्विक त्योहार घोषित कर दिया जाएगा।
जय छठी मैया 🙏
#छठ_महापर्व
#ChhathPuja2026
ऐसे इंसान को क्या कहते है जी ? छठ पूजा से दिक्कत है , है उत्तर प्रदेश का और इसकी बेरोजगारी को दूर किया बिहार ने
जिस थाली में खा रहा उसी में छेद कर रहा 🤡
भारतीय वायुसेना के विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को फाइटर जेट की लोकेशन भेजी
◆ बदले में विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फोटो मांगी
◆ 5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर की करतूतों का अब कोर्ट में दायर चार्जशीट से खुलासा हुआ है
◆ इसके मुताबिक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी
◆ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, आरोपी विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था
#IndianAirforce | #AirForce | Indian Air Force | Manorath Singh Sabharwal
'पत्नी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मेरा संपर्क सलोनी (35) से हुआ था। उसने मुझे प्रपोज किया था, मैंने उसके प्रपोजल को स्वीकार लिया था।
कुछ ही दिन में हम दोनों ने शादी कर ली थी, पर शादी के 3 दिन बाद ही सलोनी घर से भाग गई। जाते-जाते डेढ़ लाख के जेवर और 15 हजार नगद ले गई। 2 दिन पहले उसने मुझे फोन कर कहा था कि 1 लाख रुपए दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। उसने मेरा अपने पेशे के लिए इस्तेमाल किया है।'
बेगूसराय में ये बातें श्यामबाबू साह (45) ने कही है। जो 2 बच्चों के पिता हैं।
दरअसल, आरोपी महिला की ये तीसरी शादी की थी। पहले वाले पति के साथ वो रह रही थी। दूसरे पति को उसने श्यामबाबू की तरह ही ठगा था। तीसरी शादी श्यामबाबू के साथ की थी। पुलिस ने सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धूमधाम से छठ मनाया जाता है. बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले सिख समुदाय के कई लोग भी इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते है. इस रिपोर्ट में देखिए कैसे पटना में सिख समुदाय के लोग इस पर्व की तैयारी करते हैं.
रिपोर्ट: सीटू तिवारी
शूट-एडिट: शाहनवाज़ अहमद
दरभंगा: 62 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, भाजपा नगर महामंत्री निकला आरोपी। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अमित शाह के साथ उसकी तस्वीरें सामने आने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
#Darbhanga#SilverLoot#BJP#SanjaySaraogi#AmitShah#BiharCrime #BiharNews #FirstBiharJharkhand
रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का किसानों पर बयान
“किसान सिर्फ तीन माह काम करता है बाकी नौ महीने क्या करता है… ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी (सूखा नशा) और जय भोले…”
फिर ये 80 करोड़ लोगों को 5 किलो फ़्री बांटने वाला अनाज उपजा कर कौन देता है? 🤔
भास्कर इन्वेस्टिगेटिव सीरीज़ | कहानी के पीछे की कहानी
हर सच की अपनी एक यात्रा होती है। कुछ सवालों के जवाब दस्तावेज़ों में मिल जाते हैं, कुछ ज़मीनी पड़ताल में। और कुछ के लिए सच्चाई को बेहद करीब से देखना पड़ता है।
इस वीडियो में: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे लड़कियों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए दैनिक भास्कर की रिपोर्टर महिमा सिंह खुद वहां गईं और कई दिनों तक रहकर इस धंधे को करीब से जाना। उनकी पड़ताल में लड़कियों की खरीद-फरोख्त और नाबालिग बच्चियों के शोषण का खुलासा हुआ।
देखिए इस इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के पीछे की पूरी कहानी।
#DainikBhaskar #IRT #InvestigativeJournalism #StoryBehindTheStory #TruththatMatters By @MahimaJourno@mishramanish09
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है- अगर कोई सरकारी अफसर गिरफ्तार होकर 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत (जेल) में रहता है, तो उसे अपने आप सस्पेंड माना जाएगा। इसके लिए अलग से कोई सस्पेंशन ऑर्डर निकालने की जरूरत नहीं है।
दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में लखनऊ की कई पैथोलॉजी लैब का चौंकाने वाला खेल उजागर हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टिंग के दौरान लैब संचालक कमीशन के बदले डॉक्टरों की मांग पर सामान्य रिपोर्ट में गड़बड़ी करने को तैयार मिले।
रिपोर्टर के सामान्य ब्लड सैंपल में प्लेटलेट्स 1.74 लाख थे, लेकिन दूसरी लैब ने इन्हें घटाकर 1.10 लाख दिखा दिया।
वहीं, सामान्य क्रिएटिनिन 0.85 होने के बावजूद एक लैब ने रिपोर्ट में 8.1 दर्ज कर दिया, जो गंभीर किडनी समस्या का संकेत माना जाता है।
यानी मरीज को स्वस्थ होने के बावजूद गंभीर बीमारी का डर दिखाकर अस्पताल में भर्ती कराने और लाखों रुपये का इलाज कराने का कथित खेल चल रहा है!