बिजली के तार या उपकरण से आने वाली जलने की गंध, चिंगारी या धुआं किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, पहले मेन स्विच बंद करें, जले हुए उपकरण को छूने से बचें और सुरक्षित तरीके से योग्य इलेक्ट्रिशियन से जांच करवाएं। सावधानी छोटी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा बेहद जरूरी है।
#UPPCL #ElectricalSafety #SafetyFirst #ConsumerAwareness
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहीं आश्रित माताओं-बहनों के साथ समय बिताया। उनके बीच कुछ पल बिताकर आत्मीय संवाद करना मेरे लिए बेहद भावुक और संतोष देने वाला अनुभव रहा।
इन माताओं-बहनों के जीवन में अपनत्व, सम्मान और परिवार जैसा वातावरण देने के लिए अपना घर आश्रम की पूरी टीम जिस निष्ठा से सेवा कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सेवा कार्य हमें यह एहसास कराते हैं कि मानव जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता किसी जरूरतमंद के जीवन में सहारा और अपनापन बनना है।
मेरे जन्मदिवस पर मिले आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के बीच आज का यह सेवाभाव मेरे लिए विशेष स्मृति बन गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का अवसर मिला।
आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं कोटिशः आभार। 🙏
शक्ति भवन, लखनऊ में आज सेवानिवृत्त हो रहे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के 8 कार्मिकों को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के अध्यक्ष श्री रणवीर प्रसाद ने सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
#UPPCL #UPPTCL #सेवानिवृत्ति #शक्तिभवन
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
सफ़ाई मित्रों की दिन रात की मेहनत से ही अपने नगर स्वच्छ और सुंदर दिखते हैं #SwachhataHiseva2026 अभियान के तहत अपने स्वच्छता वीरों को भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु अपने नगर कर्मियों को निर्देश दिया था।
इस क्रम में आज मऊ में आयोजित ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ में सफ़ाई कर्मी भाई-बहनों को लाभ वितरित कर इनके साथ भोजन किया।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#SevaSankalpAbhiyan
पूरे प्रदेश में अनुरक्षण माह के तहत मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। UPPCL की टीम उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।
#UPPCL@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
'संभव' ऑनलाइन व्यवस्था से सब संभव हो रहा है।
हमारे निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के स्तर पर और बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के स्तर पर सोमवार को जन सुनवाई प्रातः 10:00 बजे से नियमित की जाती है।
उसकी मानिटरिंग हमारे कार्यालय द्वारा भी होती है। वहाँ उपस्थित शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की जाती है।
प्रत्येक सोमवार को आप भी इस अवसर का लाभ लें।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#संभव_है_शिकायतों_का_समाधान
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
आज नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कल की हमारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को वर्चुअल रूप से जोड़कर
शिकायकर्ता की उपस्थिति में समस्या का तत्क्षण निस्तारण कराने हेतु मैंने अपने कार्यालय को निर्देशित किया।
जनसुनवाई, औचक निरीक्षण एवं ‘संभव’ पोर्टल जैसे ऑनलाइन तकनीक के माध्यम से आपकी सेवा के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूँ।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh #Janaunwai @UPPCLLKO
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance #जनसुनवाई
#HumaraUP #VikasExpress
🎉 UPITS 2026 COMES LIVE!
The doors are open, #𝗨𝗣𝗜𝗧𝗦𝟮𝟬𝟮𝟲 is live, bringing together the craft, culture, cuisine, enterprise and opportunities of UP on one grand platform.
𝗘𝘃𝗲𝗻𝘁 𝗗𝗮𝘁𝗲: 25-29 September 2026
𝗩𝗲𝗻𝘂𝗲: India Expo Centre & Mart, GreaterNoida, UP
बारिश और नमी के बीच बिजली से जुड़े फील्ड कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे समय में एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा जोखिम बन सकती है। इसलिए हर कार्य की शुरुआत सुरक्षा के साथ करें। ड्यूटी के साथ सुरक्षा का संकल्प, ताकि हर घर तक बिजली पहुंचे सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से।
#UPPCL #MonsoonSafety #LinemanSafety #PowerHeroes
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
शक्ति भवन से बिजली आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग जारी।
प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 श्री रणवीर प्रसाद के निर्देशों के अनुपालन में, शक्ति भवन द्वारा राज्य स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में निदेशक (वितरण) श्री जी0डी0 द्विवेदी स्वयं शक्ति भवन कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
#UPPCL #पावरसप्लाई
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl