रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 💐🙏
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी भाई-बहनों के रिश्तों में प्रेम और अपनापन सदैव बना रहे।
🙏❤️🙏
अदम्य साहस एवं शौर्य के प्रतीक, हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस एवं हिंदू साम्राज्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, संगठित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।
🚩 जय भवानी! जय शिवाजी! 🚩
शौर्य, पराक्रम, निष्ठा और भक्ति के प्रतीक श्री हनुमान जी महाराज की जयंती पर मैं समस्त क्षेत्रवासियों को
हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ।
बजरंगबली से प्रार्थना है कि
वे सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और बल से परिपूर्ण करें।
जय श्री राम | जय हनुमान। 🚩
अष्टमी और राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
माँ दुर्गा और प्रभु श्रीराम की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो।
यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और मंगलमय अवसर लेकर आए।
जय माता दी 🙏 जय श्रीराम 🚩
🌺 चैत्र नवरात्रि – सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
माँ कालरात्रि की कृपा से आपके जीवन के सभी दुख, भय और बाधाएं दूर हों। 🙏
माता रानी आपको साहस, शक्ति और सफलता प्रदान करें।
आप और आपके परिवार पर माँ का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। 🌸✨
🚩 नया संवत्सर, नई शुरुआत 🚩
अपनों का साथ, माँ दुर्गा का आशीर्वाद बस यही है सबसे बड़ी दौलत 🙌
आप सभी ग्रामवासियों को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
जय माता दी 🔥
🕉️पावन महा शिवरात्रि केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, यह आत्मा के जागरण का अवसर है। जब मन शांत होता है, अहंकार मिटता है, तभी भीतर शिव का प्रकाश प्रकट होता है।
✨ *शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं, शिव ही अनंत हैं* ✨
*ॐ नमः शिवाय* 🔱*हर हर महादेव*
माननीय मोदी जी,
आपने हमें जन्मदिन की बधाई दी, यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है।
जिन्हें मैं अपने पिता के बाद अपना गुरु मानता हूँ, उनके द्वारा और भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर हमारे लिए यह संदेश भेजना वास्तव में अविस्मरणीय और प्रशंसनीय है।
एक कवि, एक विचारक,
राजनीति में शुचिता,
वाणी में मर्यादा,
राष्ट्रहित सर्वोपरि —
और राष्ट्र को दिशा देने वाले महान नेता।
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को
जयंती पर शत्-शत् नमन 🙏🇮🇳