भरतपुर जिले के ततामड़ में 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा SC समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया जिससे काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
भरतपुर ��्रशासन जाति विशेष लोगों के दबाव में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
यह सूचना जब भीम आर्मी के साथियों के पास आई तो हमारे साथी पीड़ित परिवारों से मिले और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाया गया।
यह बात समाज विशेष के लोगों को हजम नहीं हुई और उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर हमारे भीम आर्मी के साथी साहब सिंह जी, रामवीर जी व अन्य कई साथियो पर झूठे मुकदमे ���गवा दिए गए।
भरतपुर प्रशासन जातीय दबाव में काम कर रहा है, भरतपुर पुलिस का ये तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
@PoliceRajasthan
@RajPoliceHelp
@BharatpurPolice
@RajCMO
#सलूम्बर बहिन माया बजाड जी (CBEO, सेमारी, उदयपुर) को बिना किसी कारण APO करना अत्यंत निंदनीय है।
शिक्षामंत्री जी तत्काल मामले को संज्ञान में लेवे और माया बजाड़ को तत्काल बहाल करे।
तानाशाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी।
@BhimArmyChief@RajCMO
उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के निर्माता, महिलाओं के मुक्तिदाता एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर निकाली ग��� रैली के दौरान परशुराम चौक पर पूर्ण गरिमा, शांति एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत झंडा फहराया गया। इस संबंध में स्वयं पुलिस प्रशासन द्वारा भी स्पष्ट किया गया कि कोई आपत्तिजनक घटना नहीं हुई।
इसके बावजूद, घटनाक्रम ने जिस दिशा में मोड़ लिया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
कुछ तथाकथित सामाजिक तत्वों द्वारा दबाव की राजनीति करते हुए निर्दोष दलित युवाओं पर मुकदमे दर्ज कराए गए। यह स्थिति कानून के निष्पक्ष संचालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है और न्यायिक प्रक्रिया पर अवांछित प्रभाव का संकेत देती है।
और इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि भीम नगर, जगदीशपुरा (आगरा) निवासी एक युवक की माता *दुर्गेश* को पुलिस द्वारा बार-बार घर जाकर कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना प्रशासनिक संवे��नशीलता और जवाबदेही पर गहरे प्रश्न उठाती है।
* क्या यही कानून का निष्पक्ष शासन है?
* क्या समाज के वंचित वर्गों को इसी प्रकार दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा?
* क्या प्रभावशाली दबाव ही व्यवस्था को संचालित करेगा?
यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की कसौटी पर खड़ी एक गंभीर घटना ��ै।
माननीय मुख्यमंत्री @CMOfficeUP
@Uppolice
@agrapolice
भीम आर्मी की ओर से स्पष्ट मांगें:
* प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच सुनिश्चित की जाए
* दोषी पुलिसकर्मियों एवं दबाव बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए
* पीड़ित परिवार को सम्मानजनक मुआवजा एवं समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए
यदि समयबद्ध न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो भीम आर्मी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहते हुए व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
भाजपा के डबल इंजन शासित उत्तर प्रदेश में आरक्षण व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है।
उ०प्र० पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई आर०ओ०/ए०आर०ओ०-2023 भर्ती के प्री. परीक्षा परिणाम में ओ०बी०सी० आरक्षण में अनियमितता और ओ०बी०सी० सीटों को सामान्य वर्ग में समायोजित किए जाने के मामले में सुनवाई तय होना स्पष्ट संकेत है कि यह कोई साधारण त्रुटि नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हस्तक्षेप है।
यह घटना किसी एक भर्ती तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश की अनेक चयन प्रक्रियाओं में वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों के लगातार क्षरण की गंभीर प्रवृत्ति को उजागर करती है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) छात्रों के साथ हो रही हकमारी के खिलाफ उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#बाराबंकी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने क�� लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार!
इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील बाराबंकी की महान जनता को दिल से सलाम!
20 मार्च 1927 को बाबा साहेब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था।
यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
संगठनात्मक आवश्यकताओं एवं हितों को दृष्टिगत रखते हुए, भीम आर्मी भारत एकता मिशन राजस्थान द्वारा यह निर्णय लिया जाता है कि डिग, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर जिले कमेटी के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।@BhimArmyChief@VinayRatanSingh