यदि यह वीडियो वास्तविक है, तो इसमें साफ़ दिखाई देता है कि सेड़वा थाने के थानेदार प्रभुराम जी पीड़ित परिवार से जिस तरह बातचीत कर रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है।
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलना चाहिए, न कि भय का माहौल।
बाड़मेर प्रशासन से आग्रह है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के आचरण पर उचित कार्रवाई करे। पुलिस की साख जनता के विश्वास से बनती है, और ऐसे मामलों में संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार ही उस विश्वास को बनाए रख सकता है
@RajPoliceHelp@Barmer_Police@BhimArmyChief@anil_aazad
आवेदन दिए 30 दिन हो गए, लेकिन समस्या जस की तस है।
बिच्छावाड़ी ग्राम में मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने की मांग लगातार की जा रही है, फिर भी विभाग मौन है।
क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी हादसे के बाद जागेंगे?
@DmJalore@ccc_jdvvnl@RajCMO@RajPoliceHelp
जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र में पीड़ित द्वारा लिखित रिपोर्ट देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की जा रही है। दूसरी ओर आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यदि पीड़ित के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
@RajPoliceHelp@JalorePolice
@ccc_jdvvnl आवेदन दिए हुए 16 दिन हो गए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अभी तक कुंभकरणी नींद में हैं। आम नागरिक की समस्या को आखिर कब गंभीरता से लिया जाएगा?
आखिर प्रशासन किसका इंतज़ार कर रहा है?
@ccc_jdvvnl
जालोर जिले के झाब थाना क्षेत्र में गंभीर शिकायत देने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे
@RajPoliceHelp@JalorePolice
आखिर पुलिस कार्रवाई से पीछे क्यों हट रही है?
@BhimArmyChief@anil_aazad
बागोड़ा क्षेत्र में मेरे मकान के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। मकान निर्माण के दौरान लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।
यदि समय रहते लाइन नहीं हटाई गई और कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
कृपया तुरंत संज्ञान लेकर समाधान करवाएं।
@ccc_jdvvnl
जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुए लगभग 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
क्या एक गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढना प्रशासन की प्राथमिकता नहीं है?
@RajPoliceHelp@JalorePolice
मेंगलवा गांव का यह वीडियो बताता है कि गांवों में आज भी जातिगत भेदभाव जिंदा है। मेघवाल समाज के युवक को केवल जाति के कारण बाल काटने से मना करना कानून और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
@RajPoliceHelp@JalorePolice@BhimArmyChief@anil_aazad
जालोर की बागोड़ा तहसील में दलित समाज की पुश्तैनी आवासीय भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर ट्यूबवेल खुदवाया जा रहा है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई
माननीय @DmJalore@RajPoliceHelp@RajCMO
बस दुर्घटना में घायल धारुराम मेघवाल का परिवार कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है और भारी खर्च उठा रहा है। ज्ञापन देने के बाद भी सहायता नहीं मिली। @RajCMO@DmJalore से मांग है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से शीघ्र आर्थिक सहयोग दिया जाए
@RajPoliceHelp@BhimArmyChief@anil_aazad
आज विधानसभा भीनमाल में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के स्थापना दिवस एवं बहुजन नायक कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी में शामिल होकर उनके मिशन—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जय भीम! जय संविधान!
@BhimArmyChief@anil_aazad
जालोर के बागोड़ा में SC/ST एक्ट का केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों का दोबारा हमला करना बताता है कि उन्हें कानून का डर नहीं है।
क्या पुलिस की ढिलाई या संरक्षण के कारण ऐसा हो रहा है?
@RajPoliceHelp@JalorePolice@anil_aazad
सड़क हादसों की लगातार घटनाएं बताती हैं कि व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ी चूक है। आज प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग रखी गई कि लापरवाह बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।
दो भाइयों का जाना केवल एक परिवार का नहीं, पूरे समाज का दर्द है।
@BhimArmyChief