समाजहित में अपना अमूल्य सहयोग दे...
सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अश्लीलता परोसने वाले युट्यूबर, एंटरटेनमेंट चैनल एवं वेबसाइट शार्ट वीडियो के नाम पर सेमी पोर्न वीडियो बनाकर नाबालिग बच्चों पर विषैला प्रभाव डाल रहे हैं। राष्ट्रहित में राज्य एवं केन्द्र सरकार इसे तुरन्त बैन करे���
रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलनेवाला कनसेशन हमेशा के लिए बंद कर दिया है। क्या इस देश की सरकार के पास देश के बुजुर्गों को देने के लिए 1500 करोड़ रुपए नहीं हैं?
रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी, इस फैसले पर फिर से विचार कीजिए और बदलिए इ���े।
हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,
वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।
अंबानी-अदानी के लिए सैकड़ों एकड़ जंगल काट देने वाली सरकार की आंखों में घास ले जाने वाली गरीब-मेहनतकश औरतें कांटे की तरह चुभती हैं। धन्य है ऐसा राष्ट्रवाद,धन्य है ऐसा अमृतकाल। @ANI@PTI_News@PMOIndia
ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना… उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए।
अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।
जब घरेलू फ्लाइट्स की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब तकनीकी खराबी की वजह से देशभर में लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं।
गत 2 महीनों में ही 17 उड़ानें प्रभावित हुई जो बेहद चिंताजनक है।
DGCA को सख्ती दिखानी होगी…क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं?
रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जब सांसदों को रेल किराए में मिलने वाली सब्सिडी जारी है तब देश के बुजुर्गों को मिलने वाली राहत हमें ‘बोझ’ लगने लगी?
उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपने लोगों का साथ छोड़ देना असंवेदनशीलता है।
पुनर्विचार हो।
15 हजार करोड़ की लागत से बना एक्सप्रेसवे अगर बरसात के 5 दिन भी ना झेल सके तो उसकी गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
इस प्रोजेक्ट के मुखिया, सम्बंधित इंजीनियर और जिम्मेदार कंपनियों को तत्काल तलब कर उनपर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।
#BundelkhandExpressway
उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने एवं स��वावलंबी बनाने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बकरी पालन से जुड़ी जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके वीडियो के माध्यम से देखें.
#bakripalan #SafalSakhi #UPRuralDev
https://t.co/j39fwAHiG3
यह समय सिर्फ आज़ादी के 75वें वर्ष का उत्सव मनाने का ही नहीं है, बल्कि यह देश की सामूहिक शक्ति को अनुभव करने का भी समय है। इस 13 से 15 अगस्त तक भारत के हर घर पर फहराता हुआ तिरंगा देश की शक्ति और सामर्थ्य को दर्शायेगा।
#HarGharTiranga
ग्राम करनई ब्लॉक जरवल जनपद बहराइच में जब तक खेत खाली थे तब मिट्टी की पटाई नही की गई जब किसानों ने फसल लगा ली तब खेत खोदते है महोदय सड़क जरूरी है उसके साथ फसल भी जरूरी है @DMBahraich@uppanchayatiraj@mopr_goi
*आवश्यक सूचना*
जनपद श्रावस्ती का यदि कोई व्यक्ति अमरनाथ यात्रा मे फंसा हुआ है अथवा अमरनाथ यात्रा से वापस आने मे कोई परेशानी हो रही है तो उनके परिजन जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मो०न० 9454417609 , 90440 40477, 9721939303 पर सूचना दे सकते हैं।