झारखंड को बेचने-खरीदने की राजनीति करने वाले आज भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। और स्थानीयता का झंडा उठाने वाली झामुमो पहले यह बताए कि राज्यसभा चुनाव में उसके गठबंधन का पोलिंग एजेंट, चुनावी एजेंट और संकटमोचक आखिर बाहर से क्यों लाने पड़े?
जब अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए के. राजू जैसे नेताओं को बाहर से बुलाना पड़े, तब "स्थानीय बनाम बाहरी" का नैरेटिव नहीं, बल्कि झामुमो का दोगलापन उजागर होता है। झारखंड की जनता सब देख रही है।
झारखंड की सरकार ने प्रस्तावित सारंडा सेंचुरी के नाम पर 13 लाख करोड़ के घोटाले की तैयारी कर रखी थी लेकिन कोर्ट की फटकार के बाद यह मामला उजागर हो गया और सरकार के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
विभागीय सचिव की गड़बड़ी के चक्कर में सैकड़ो हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को इस प्रस्तावित सेंचुरी में शामिल कर दिया गया था और जिसके कारण यह फ़ाइल सरकार ने दबा रखी थी जिससे कि इस क्षेत्र में जमकर अवैध खनन को लूट हो सके ताकि सरकारी खजाने को राजस्व की हानि हो लेकिन सत्ताधारी लोगों की जेब में लूट का पैसा आ जाए।
यह पूरा घोटाला लौह एवं खनन माफियाओं के षड़यंत्र और सरकार के निर्देश पर ही संभव है जिसमे बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन भी शामिल है जिसकी ED से जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
यह भूल नहीं जानबूझकर रची गई घोटाले की कहानी है और झारखंड की जनता जानना चाहती है कि इसका किंग पिंग कौन है ?
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@HMOIndia@JPNadda@blsanthosh@ANI
हेमंत सरकार को जवाब तो देना ही पड़ेगा।
झारखंड के युवाओं के साथ उन्होंने जो अन्याय और अत्याचार किया है उसका हिसाब देना पड़ेगा।
हेमंत जी थोड़ी तो हिम्मत दिखाओ, लूट और झूठ के लिए झारखंड के युवाओं से माफी मांगो
-नेता प्रतिपक्ष @amarbauri जी
युवाओं को नौकरी देने की मांग पर विधानसभा के भीतर की हेमंत सरकार के इशारे पर आंदोलनरत भाजपा विधायकों को बिना बिजली और पानी के रखे जाने के विरोध में एवं झारखंड के तमाम बेरोजगार युवाओं के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ.
तानाशाह हेमंत सरकार को पता नहीं युवाओं से इतनी नफरत क्यों है.
झारखंड विधानसभा में आपातकाल लगाने के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवा मोर्चा के कार्यकार्याओं पर हेमंत सरकार की कठपुतली पुलिस के द्वारा दमनकारी नीति अपनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, इसी को कहते हैं विनाश काले विपरीत बुद्धि.
#EmergencyInJharkhand
आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जिला परिषद् सदस्य श्री सर्वेश सिंह जी के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री @AdityaPdSahu जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @RavindrarayBJP जी, विधायक श्री @biranchi36 जी, रामगढ जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण मेहता जी उपस्थित रहे.
आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @yourBabulal जी की उपस्थिति में पुलिस सेवा में आईजी रहे श्री देवदत्त शर्मा जी व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजीत राम जी के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने #भारतीय_जनता_पार्टी की सदस्यता ग्रहण की..!
#भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं!
#ModiKaParivar
@blsanthosh@BJP4India@BJP4Jharkhand
राज्य के बेरोजगारों से किया वादा पूरा कीजिए मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी..
भाजपा पर झूठा और तथ्य से परे आरोप लगाकर आप अपनी जिम्मेवारियों से बच नहीं सकते। राज्य के युवा आपसे नाउम्मीद हो चुके हैं। आपकी सभी घोषणाएं हवा हवाई साबित हो रही हैं।
आरोप प्रत्यारोप कर अगर आप टुच्ची राजनीति पर उतर आए हैं, तो यह बात जान लीजिए कि जनता अब आपके झांसे में नहीं आनेवाली..!
@blsanthosh@BJP4Jharkhand
हेमंत जी, आज आपको अपनी समाधि पर देख शहीद निर्मल महतो जी की आत्मा तड़प रही होगी।
सत्ता के नशे में आपको याद न हो कि 2019 में आपने उनकी कसम खाकर एक साल में 5 लाख नौकरी देने, नहीं तो राजनीति से सन्यास का संकल्प लिया था।
4 साल से आप मुख्यमंत्री हैं और आज भी युवा नौकरी के इंतजार में।
जमशेदपुर में आज 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने मुलाकात की। चालक संघ और पारा मेडिकल संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जान बचाने वाली सेवा पर हेमंत सरकार का कोई ध्यान नहीं है गाड़ी की स्थिति मेंटेनेंस नहीं होने के कारण कंडम होती जा रही है। पिछले 6 महीने से इन्हें तनख्वाह भी नहीं मिल रही है।
स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार जी से बात कर तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया। जिसपर स्वास्थ्य सचिव ने तीन करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने की बात कही। वार्ता के आधे घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चालकों और पारा मेडिकल स्टाफ को एक माह के वेतन भुगतान का मैसेज उनके मोबाइल पर आ गया। सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यही खुशी मेरी कमाई है।
नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी से दुमका के लोकप्रिय सांसद @sunilsoren_mp जी के साथ मुलाकात की।
रेल मंत्री को बताया कि रांची-टाटा भाया कांड्रा रेल लाइन के सर्वे का काम हमारी सरकार के समय पूरा कर लिया गया था। इसके निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। इसके अलावा जमशेदपुर से दानापुर ट्रेन को बक्सर तक करने का आग्रह किया। रेल मंत्री जी ने सहमति जताते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
इनके साथ ही पूर्वा एक्सप्रेस को रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह मार्ग से चलने, दुमका से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का दुमका तक विस्तार, विक्रमशिला एक्सप्रेस को दुमका से खोलने तथा दुमका-जामताड़ा नई रेल लाइन की मंजूरी का आग्रह किया। रेल मंत्री जी ने जल्द निर्णय का भरोसा दिलाया।
नई दिल्ली में आज माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उनसे झारखंड की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें बताया कि झारखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो गई है। आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं चरम पर है।
@rashtrapatibhvn
नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री @JM_Scindia जी से मुलाकात की।
उनसे धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही कानूनी अड़चनों को जल्द दूर करने पर सकारात्मक बातचीत हुई। साथ ही उड़ान योजना के तहत दुमका, डाल्टनगंज और बोकारो में तैयार हो चुके एयरपोर्ट को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। मंत्री जी ने इन्हें शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
जहां कमल का निशान है,
वहां गरीब कल्याण है।
जहां कमल का निशान है,
वहां गरीब की मदद है।
जहां कमल का निशान है,
वहां हर इंसान की शान है।
जहां कमल का निशान है,
वहां किसी गरीब को भटकना नहीं पड़ता
-- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
@blsanthosh@BJP4India@BJP4Jharkhand