श्रीमान @amrohapolice@Uppolice@dgpup@UPGovt@BJP4UP सरेआम सोशल मीडिया पर आकर इस तरह की अनाप-शनाप और धमकी भरी बातें करना बेहद गंभीर विषय है। “इतनी गोलियां मारेंगे” जैसे शब्द समाज में डर और तनाव का माहौल पैदा करते हैं।
सवाल यह है कि ऐसे बयान देकर ये लोग समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या कानून का डर खत्म हो गया है? यदि किसी व्यक्ति द्वारा खुलेआम हिंसा की धमकी दी जा रही है, तो पुलिस और प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
हमारा समाज आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था से चलता है। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से भय या हिंसा का माहौल बनाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
जिस फेसबुक लिंक का उल्लेख किया गया है, वह नीचे संलग्न है। प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त पोस्ट/वीडियो की जांच कर, यदि इसमें आपत्तिजनक या धमकी भरी भाषा पाई जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति और आपसी भाईचारा कायम रहे। https://t.co/BohQRLOrPr
श्रीमान @amrohapolice@dgpup@digmoradabad@UPGovt@igrangebareilly क्या जनता के प्रति पुलिसकर्मियों का ऐसा व्यवहार उचित है?
थाना आदमपुर, जनपद अमरोहा से संबंधित इस मामले में यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई या मारपीट की गई है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे व्यवहार से आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होती है।
मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका निर्धारित की जानी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।
साथ ही, आम जनता को यह भी अवगत कराया जाए कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है।
न्यायपूर्ण और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा है।
@myogiadityanath@dgpup@igrangebareilly@digmoradabad@amrohapolice श्रीमान जी थाना आदमपुर के कॉस्टेबल विकास कुमार आदमपुर से 3 किलो बागड़पुर ग्राम के नजदीक खड़े होकर आने जाने वालों को रोक कर चालान काटने की धमकी देकर पैसे वसूल रहे है क्या इनको चालान काटने की पवार दे दी गयी है
💔 अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक सूचना 💔 @Uppolice@amrohapolice@rampurpolice
बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे मौसेरे भाई सचिन कुमार पुत्र श्री सोमपाल सिंह, निवासी ग्राम रूखालू, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत थे, तथा रामपुर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे अपनी ड्यूटी करके अपने घर की तरफ आ रहे थे कल दिनांक 14 सितंबर 2026 को लगभग रात्रि 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से असामयिक निधन हो गया।
सचिन भाई का यूं अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। यह केवल हमारे परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है।
उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके निज निवास ग्राम रूखालू, तहसील हसनपुर, जिला अमरोहा में लाया जाएगा। सभी परिजन, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मेरे मौसेरे भाइयों सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सचिन भाई, आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏
ॐ शांति।
महोदय @Uppolice@amrohapolice@dmamroha@myogiadityanath@dgpup@UPGovt गांव रुखालू तहसील हसनपुर जिला अमरोहा के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें गांव में अत्यधिक बाढ़ की स्थिति दिखाई गई है। प्रथम दृष्टया यह वीडियो AI/एडिटिंग के माध्यम से तैयार/बदला हुआ प्रतीत होता है तथा रुखालू गांव की वास्तविक स्थिति से इसका कोई संबंध नहीं है।
इस भ्रामक वीडियो के प्रसार से ग्रामीणों एवं संबंधित लोगों में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं।
अतः अनुरोध है कि वीडियो के स्रोत, संबंधित Facebook ID तथा इसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए और भ्रामक सूचना के प्रसार पर रोक लगाई जाए।
वीडियो का लिंक: https://t.co/6fHFE4zYHy�
कृपया मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
धन्यवाद।
श्रीमान @dgpup@Uppolice@UPGovt@myogiadityanath क्या पुलिस गरीबों के साथ इसी तरह न्याय करती है अगर ऐसा है तो गरीब व्यक्ति पीटता रहेगा परंतु अपने शिकायत पुलिस से नहीं करेगा श्रीमान यह धारणा बदलनी होगी तभी आमजन का विश्वास #uppolice पुलिस के ऊपर वना रहेगा
@Uppolice@amrohapolice@digmoradabad हसनपुर अमरोहा अड्डा से लेकर शाहपुर तक लगभग 4 किलोमीटर की डिस्टेंस पर काफी भयंकर जाम लगा हुआ है जिसमें काफी सारी एंबुलेंस भी फांसी हुई है श्रीमान जी से अनुरोध है कृपया उचित करवाईकरें
श्रीमान @Uppolice@dgpup@digmoradabad@igrangebareilly@UPGovt शिकायतकर्ता को डराना धमकाना तथा चोरी में शामिल दो आरोपियों को पैसे लेकर एक आरोपी को साधारण धाराओं में चलन करना तथा एक व्यक्ति को किसी अन्य केस में जेल भेजना मुरादाबाद पुलिस का कार्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है
श्रीमान @dgpup@igrangebareilly@amrohapolice@dmamroha@Uppolice@UPGovt घटना ग्राम अलीपुर खादर थाना हसनपुर जिला अमरोहा की है ग्राम प्रधान का भाई किस प्रकार एक ग्राम पंचायत अधिकारी को गांव में नहीं आने की धमकी देता है तथा अभद्र भाषा का उपयोग करता है कृपया कानूनी कार्रवाई करें