भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग कैबिनेट मंत्री मेरे मित्र आदरणीय डॉ. कुंवर विजय शाह जी का सौजन्य भेंट हेतु आगमन हुआ। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
@KrVijayShah
आज निवास पर पधारे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं वरिष्ठ साथी श्री कैलाश विजयवर्गीय जी से आत्मीय सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कैलाश जी का स्नेहपूर्ण आगमन सदैव सुखद अनुभूति प्रदान करता है।
@KailashOnline
भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
राजनीति को दलगत सीमाओं से ऊपर उठाकर सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले अटल जी ने अपनी ओजस्वी कविताओं, विचारों और कर्मठता से देश के जन-जन के हृदय में विशेष स्था��� बनाया। उनके द्वारा रखी गई विकास की मजबूत नींव और सशक्त भारत का सपना आज भी देश की प्रगति का मार्गदर्शन कर रहा है।
श्रद्धेय अटल जी का जीवन, विचार और राष्ट्रसेवा सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।
शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली अमर वीरांगना, महान सेनानी रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
राष्ट्र की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
#रानी_अवंतीबाई_लोधी
भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के महान संत, स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आपके जीवन-दर्शन ने न केवल आत्मिक जागृति का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि संपूर्ण मानवता को प्रे��, करुणा और आध्यात्मिक एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आपके विचार और आदर्श युगों-युगों तक मानव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्वप्रधान मंत्री "भारत रत��न" श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटि - कोटि नमन।
#AtalBihariVajpayee
अत्यंत दुःखद
सतवास तहसील के ग्राम धासड़ के 11 परिजनों पढ़ाना जिला राजगढ़ नाले में वाहन बह जाने की अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक घटना है जिसमे ग्रामीणों के सहयोग से 2 लोग की जान बचा ली गई है 9 की मृत्यु हो चुकी है ।
ॐ शांति।
@drnarottammisra@DrMohanYadav51@collectorrajga1
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु अपने गोविंद दियो बताए।"
पावन पर्व #गुरुपूर्णिमा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन के संस्कारों और मूल्यों के भी सच्चे शिल्पकार हैं। उनका सानिध्य हमें कर्तव्य-पथ पर डटे रहने और जनसेवा की प्���ेरणा देता है।
आज इस पवित्र अवसर पर अपने सभी आदरणीय गुरुजनों के चरणों में कोटि-कोटि नमन। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।
दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपराॅय और ग्राम उदगवां में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के साथ भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मंत्रिमंडल के आदरणीय मंत्रीगण, समर्पित भाजपा पदाधिकारीगण और ऊर्जावान कार्यकर्ता बंधु ���ी मौजूद रहे।
दतिया भाजपा को मिल रहा आमजन का भारी समर्थन इस बात का प्रतीक है कि दतिया की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और मुख्यमंत्री डॉ. मो��न यादव जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन एवं भाजपा सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के साथ है।
@BJP4MP @BJP4India
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में वार्ड क्रमांक 22, 12, 20 एवं 21 में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर दतिया उपचुनाव प्रभारी श्री भारत सिंह कुशवाहा जी एवं सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्���वाल जी भी साथ ��पस्थित रहे।
सभाओं में उमड़ा जनसैलाब, आमजन का उत्साह और मिल रहा अपार जनसमर्थन भाजपा की प्रचंड जीत का स्पष्ट प्रमाण है।
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।
@Dev_Fadnavis
दतिया में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी के साथ बाइक रैली में सम्मिलित हुआ। इस दौरान आमजन से भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी को विजयी बनाने की अपील की।
@shyamtailorsjr
आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के निमित्त ग्राम उदगवां एवं ग्राम उपराय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्राम उदगवां में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दतिया श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी भी साथ मौजूद रहे।
दतिया की जनता का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से ���र्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित है।
@BJP4India @BJP4MP
आज दतिया भाजपा कार्यालय में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु���ं को संबोधित कर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जी को विजयी बनाने एवं भाजपा की प्रचंड विजय के लिए तन, मन और प्राण से जुटने का संकल्प दिलाया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। जब तक शरीर में प्राण हैं, मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं और दतिया की जनता-जनार्दन की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा हूं और सदैव समर्पित रहूंगा।
@BJP4MP @BJP4India
दतिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ, आज दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 19 में घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।
@BJP4India@BJP4MP