आज पटना के रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राज्यस्तरीय महाधिवेशन सह प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों से संवाद का अवसर मिला।
आज पंचायती राज मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @samrat4bjp जी से मुलाकात की।
इस अवसर पर पंचायती राज विभाग से जुड़े समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
पराक्रम, प्रेम, करुणा, कल्याण व लोकसमता के अप्रतिम आदर्श, बृहत अखंड भारत के निर्माता एवं मौर्य साम्राज्य के महान चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी असोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। बिहार सहित समस्त देशवासियों को असोक अष्ठमी पर्व की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
#SamratAsokJayanti
#AsokAshthami2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी को राज्यसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।
एनडीए के एक मजबूत साथी के रूप में राज्यसभा में आपकी उपस्थिति गठबंधन के राष्ट्रहित के साझा संकल्प को सुदृढ़ बनाएगी...!@UpendraKushRLM @DeepakRLM
हम सब यूवाओं के प्रेरणा स्रोत्र राजनीति में विश्वास रखने वाले शोषित,वंचितों के आवाज़ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक माननीय उपेंद्र_कुशवाहा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
प्रभु आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे!
Happy Birthday 🎉🥳
भारतीय संविधान की महानता,लोकतंत्र की अजेयता और देश की एकता व अखंडता को समर्पित गणतंत्र दिवस' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
आइये,इस ऐतिहासिक अवसर पर हम संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश व लोकतंत्र की प्रगति में योगदान दें
#RepublicDay
बिहारवासियों के संकल्प से साकार हो रहे विराट रामायण मंदिर के अंतर्गत विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग के गोपालगंज आगमन पर उसके पावन दर्शन एवं विधिवत पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से बिहार की धरती सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव से सदैव आलोकित रहे।
सिवान जिले के अंतर्गत आज कुशवाहा चौक, हाकम में पार्टी के आईटी सेल के सक्रिय साथी बबलू सिंह कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा एवं अनीश कुमार मौर्य द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुआ।
@UpendraKushRLM अपने ही जयचंद ने जो दाएं बाय कर रहे हैं कुछ मिडिया वाले को विज्ञापन के ऑफर दे कर न्यूज़ चलवा रहे है
एक रिपोर्टर के ही ज़ुबानी सुनने में आया है
पर आपकी ट्वीट में विश्वनीयता है 🙏
हमारी पार्टी के युवा और कर्मठ नेता श्री दीपक प्रकाश जी को पंचायती राज विभाग का पदभार ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ..!
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में पंचायती राज विभाग जनहित के नवाचारों, पारदर्शिता और सशक्तीकरण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा...!
कल से मैं देख रहा हूं, हमारी पार्टी के निर्णय को लेकर पक्ष और विपक्ष में आ रही प्रतिक्रियाएं....उत्साहवर्धक भी, आलोचनात्मक भी..! आलोचनाएं स्वस्थ भी हैं, कुछ दूषित और पूर्वाग्रह से ग्रसित भी।
स्वस्थ आलोचनाओं का मैं हृदय से सम्मान करता हूं। ऐसी आलोचनाएं हमें बहुत कुछ सिखाती हैं, संभालती हैं। क्योंकि ऐसे आलोचकों का मकसद पवित्र होता है।
दूषित आलोचनाएं सिर्फ आलोचकों की नियत का चित्रण करती हैं। दोनों प्रकार के आलोचकों से कुछ कहना चाहता हूं।
पहले स्वस्थ आलोचकों से:- आपने मेरे उपर परिवारवाद का आरोप लगाया है।
मेरा पक्ष है कि अगर आपने हमारे निर्णय को परिवारवाद की श्रेणी में रखा है, तो जरा समझिए मेरी विवशता को। पार्टी के अस्तित्व व भविष्य को बचाने व बनाए रखने के लिए मेरा यह कदम जरुरी ही नहीं अपरिहार्य था। मैं तमाम कारणों का सार्वजनिक विश्लेषण नहीं कर सकता, लेकिन आप सभी जानते हैं कि पूर्व में पार्टी के विलय जैसा भी अलोकप्रिय और एक तरह से लगभग आत्मघाती निर्णय लेना पड़ा था। जिसकी तीखी आलोचना बिहार भर में हुई। उस वक्त भी बड़े संघर्ष के बाद आप सभी के आशीर्वाद से पार्टी ने सांसद, विधायक सब बनाए। लोग जीते और निकल लिए। झोली खाली की खाली रही। शुन्य पर पहूंच गए। पुनः ऐसी स्थिति न आए, सोचना ज़रूरी था।
सवाल उठाइए, लेकिन जानिए। आज के हमारे निर्णय की जितनी आलोचना हो, लेकिन इसके बिना फिलहाल कोई दूसरा विकल्प फिर से शुन्य तक पहुंचा सकता था। भविष्य में जनता का आशीर्वाद कितना मिलेगा, मालूम नहीं। परन्तु खुद के स्टेप से शुन्य तक पहुंचने का विकल्प खोलना उचित नहीं था। इतिहास की घटनाओं से यही मैंने सबक ली है। समुद्र मंथन से अमृत और ज़हर दोनों निकलता है। कुछ लोगों को तो ज़हर पीना ही पड़ता है। वर्तमान के निर्णय से परिवारवाद का आरोप मेरे उपर लगेगा। यह जानते/समझते हुए भी निर्णय लेना पड़ा, जो मेरे लिए ज़हर पीने के बराबर था। फिर भी मैंने ऐसा निर्णय लिया। पार्टी को बनाए/बचाए रखने की जिद्द को मैंने प्राथमिकता दी। अपनी लोकप्रियता को कई बार जोखिम में डाले बिना कड़ा/बड़ा निर्णय लेना संभव नहीं होता। सो मैंने लिया।
पूर्वाग्रह से ग्रसित आलोचकों के लिए बस इतना ही:-
"सवाल ज़हर का नहीं था, वो तो मैं पी गया ।
तकलीफ़ उन्हें तो बस इस बात से है कि मैं फिर से जी गया ।।"
अरे भाई, रही बात दीपक प्रकाश की तो जरा समझिए - विद्यालय की कक्षा में फेल विद्यार्थी नहीं है। मेहनत से पढ़ाई करके कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, पूर्वजों से संस्कार पाया है उसने। इंतजार कीजिए, थोड़ा वक्त दीजिए उसे। अपने को साबित करने का। करके दिखाएगा। अवश्य दिखाएगा। आपकी उम्मीदों और भरोसा पर खरा उतरेगा।
वैसे भी किसी भी व्यक्ति की पात्रता का मूल्यांकन उसकी जाति या उसके परिवार से नहीं, उसकी काबिलियत और योग्यता से होना चाहिए।
आप सबों का आभार 🙏
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्त पत्रकार बंधुओं को नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपकी निष्पक्ष कलम, निर्भीक आवाज़ और सच्चाई के प्रति समर्पण लोकतंत्र की मूल शक्ति है।
समाज को दिशा देने में आपका योगदान अतुलनीय है।
#NationalPressDay#राष्ट्रीयप्रेसदिवस