गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
* गुरु कौन है?*
गुरु वह है जो अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाए।
गुरु वह है जो जीवन को सही दिशा और संस्कार प्रदान करे।
गुरु वह है जो हमारे भीतर की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारे।
क्रांति की मशाल बुझती नहीं,
आँधियों से कभी झुकती नहीं।
जो इतिहास बदलने का हौसला रखते हैं,
वे हालात के आगे कभी रुकते नहीं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं क्रांतिकारी शुभकामनाएँ।
यह विजय केवल एक सफलता नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, जनशक्ति.
समानता और न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ। सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता हम सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
आप समस्त महानभावों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह उत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों के नवीन रंग, सफलता की नई ऊँचाइयाँ और समृद्धि की नई ऊर्जा लेकर आए।
आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास का यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करे।
जाले दरभंगा में संत शिरोमणि रविदास जी का मूर्ति अनावरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा”जैसे महान विचार से समाज को सत्य, समानता और मानवता का मार्ग दिखाने वाले महान संत, समाज सुधारक एवं दर्शनशास्त्री गुरु रविदास जी की जयंती पर नमन।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि - शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने पूरे विश्व को शांति तथा सत्य का संदेश दिया।
गांधी जी के आदर्शों एवं उनके दिए सिद्धांतों का पालन करें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज मेरा जन्म दिन है। इस अवसर पर अपने माता पिता,अपने गुरुजनों, सभी महानुभवों से आशीर्वाद एवं अपने सभी मित्रों,अनुज से इस अवसर पर अपना प्रेम,स्नेह बनाए रखे इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।🙏
भारत माता के सच्चे सपूत, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' के महाघोष के प्रणेता, महान राष्ट्र आराधक 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं आप सभी को 'पराक्रम दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
बसंत पंचमी एवं माँ सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन को ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि से आलोकित करें।
माँ सरस्वती की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
जय माँ सरस्वती 🙏🏻
*महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री व मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत होने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।*
नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
नया साल, नई सुबह, नई उम्मीदें लेकर आया है।
ईश्वर करे यह वर्ष आपके जीवन में स्वास्थ्य, शांति, सफलता और खुशियों की नई शुरुआत हो ।
डॉ बच्चा कुमार रजक