आज, रविवार, 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा) में प्रतिष्ठित जगतजननी माँ भगवती की विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।
इसके साथ ही मंदिर के परकोटे की उत्तरी भुजा के मध्य स्थित माँ अन्नपूर्णा का विशेष शृंगार कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव से उनकी आराधना की गई।
इस पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुँचे श्रद्धालुओं ने भी देवी दर्शन एवं उपासना का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
Today, Sunday, 11 October, on the first day of Sharadiya Navratri, the sacred Kalash Sthapana and traditional worship of Jagat Janani Maa Bhagwati, enshrined in the Vaayavya (North-Eastern) corner of the Shri Ram Janmabhoomi Mandir, were performed with devotion and reverence.
Maa Annapurna, enshrined at the centre of the northern side of the temple’s parkota, was also specially adorned and worshipped with traditional rituals.
Devotees visiting the Shri Ram Janmabhoomi Mandir on this auspicious occasion also had the blessed opportunity to offer their prayers to the Devi Bhagwati and seek her blessings.
आज कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा आस्था, भक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम है, जो अपनी भव्यता और विशिष्ट परंपराओं से पूरे विश्व को आकर्षित करती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शमिक भट्टाचार्य जी, केंद्रीय मंत्री श्री सुकांत मजूमदार जी, मंत्री श्री तापस रॉय जी एवं आयोजक श्री सजल घोष जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@BJP4Bengal@SamikBJP@SuvenduWB@DrSukantaBJP
"11 बेटियों का यौन शोषण करने वालों को राहुल गांधी ने शरण दे रखी है। जो नंबर देने के नाम पर S** की मांग करता है, वो राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यालय में बैठा है। हम तो सिर्फ उसे पकड़कर पुलिस को देने आए है।"
- श्री @tarunchughbjp
लानत है ऐसी घटिया सियासत पर, जहां बेटियों की अस्मत का सौदा करने वाले दरिंदों को राहुल गांधी अपनी छाती से लगाकर बैठे हैं! #SmashTheHypocrisyRaGa
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने राज्य की 1,000 महिलाओं को PhD शोध के लिए चार वर्षों तक प्रतिमाह ₹10,000 की फेलोशिप प्रदान करने की घोषणा की है।
बिहार सरकार की यह पहल महिलाओं को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में मददगार बन रही है।
#Navshakti
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
आज गाजियाबाद में पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आदरणीय श्री @mppchaudhary जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारी, संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी @Medha_kulkarni जी, सह-प्रभारी श्री @Anant_Ojha_BJP जी, तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री एन. मधुकर जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री @RamPratapBJP जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक श्री मान सिंह गोस्वामी जी सहित पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, जिला विस्तारक एवं जिला पालक उपस्थित रहे।
#BJP4ViksitBharat #BJP4UP #BJP4WUP
शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राजसी वैभव का त्याग कर उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना और आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त बनाने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष में उन्होंने महीनों तक कारावास की यातनाएं सहीं, पर अपने सिद्धांतों से तनिक भी समझौता नहीं किया। उनका जीवन सदैव हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से समाज को संगठित करने का कार्य करता है।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों के विस्तार के लिए संघ के विचार परिवार के अनेक संगठन सक्रिय हैं।
इन संगठनों के माध्यम से कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता राष्ट्रजीवन के विविध क्षेत्रों में मां भारती की सेवा में समर्पित हैं"
- डॉ. मनमोहन वैद्य जी
नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, लाल बाजार, बेतिया में माँ दुर्गा की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं रामलीला मंच का विधिवत शुभारंभ किया।
जय माता दी! 🙏🚩
राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर विनम्र नमन।
राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ विचार एवं सेवा भाव भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री एवं पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@ramkripalmp
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की दूरदर्शी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल।
दुनिया का पहला पूर्णतः सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डा बनकर इसने स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को वैश्विक पहचान दिलाई है।
माया राजेश्वरन ने रचा नया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय टेनिस में भारत का परचम लहराने वाली माया राजेश्वरन रेवती जी को शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई। पुर्तगाल में हुए ITF W35 लागोस टूर्नामेंट में एकल और युगल, दोनों वर्गों में खिताब जीतकर आपने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया है।
सिर्फ 17 साल की उम्र में W35 एकल खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बनने की यह उपलब्धि आपकी लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। आपका सफर इसी तरह नई सफलताओं की ओर बढ़ता रहे और देश को आप पर गर्व करने के ऐसे ही अवसर मिलते रहें। उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आज नई दिल्ली स्थित अपने निवास स्थान पर सपरिवार कलश स्थापना कर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे।
जय माँ दुर्गा!
बिहार की पहचान दुधिया मालदा आम की एक खास किस्म अब धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है। लेकिन इसे बचाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अब वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाएगा।
कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पटना के दीघा के पारंपरिक दुधिया मालदा आम के संरक्षण और संवर्धन के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
किसानों को दुधिया मालदा आम के प्रमाणिक और गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। चुने गए मूल पेड़ों से वैज्ञानिक तरीके से नए पौधे तैयार किए जाएंगे। आगे चलकर क्लोनल गुणन के जरिए इन पौधों को बड़े पैमाने पर तैयार करने की दिशा में काम होगा।
दुधिया मालदा आम की विरासत सुरक्षित रहे, इसकी पहचान आगे बढ़े और किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलें—इसी लक्ष्य के साथ यह पहल की जा रही है।
#VijayKumarSinha
बदलता बिहार, निखरती प्रतिभाएँ!
पूर्वी चंपारण के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में माँ दुर्गा के स्वरूप में सजी नन्ही बिटिया की मनमोहक प्रस्तुति बिहार की सांस्कृतिक विरासत और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर उदाहरण है।
NDA सरकार में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन और बिहार की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प को नई दिशा मिल रही है।
#NDA4Bihar
#नवरात्रि
जय माँ ब्रह्मचारिणी 🙏🏻
शारदीय नवरात्रि पर आदिशक्ति माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी सभी भक्तों को विश्वास और आत्मबल का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी के समस्तीपुर आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी श्री सर्वेश कुमार जी एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी श्री घनश्याम राय जी की विजय सुनिश्चित हेतु आज विवेकानंद विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी भी उपस्थिति रहे।
मतदाताओं का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।