🗳️ मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है
एडीसी एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए स्वीप नोडल अधिकारी श्री सोनू भट्ट, ने सभी नागरिकों से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।
📅 अभियान अवधि: 15 जून से 14 जुलाई 2026
इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।
🏠 इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) आपके घर आकर Enumerator Form उपलब्ध कराएंगे। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित बीएलओ को अवश्य जमा करें।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:
Enumerator Form भरना और जमा करना प्रत्येक मतदाता के लिए अनिवार्य है, चाहे आपका नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज हो या आपने पहले मतदान किया हो।
🔍 अपने निर्वाचन संबंधी विवरण की जांच के लिए ECI Net का उपयोग करें या ☎️ टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 (प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक) पर संपर्क करें।
आइए, सब मिलकर गुरुग्राम की मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में अपना योगदान दें।
🇮🇳 आपका सहयोग, सशक्त लोकतंत्र की नींव है।
#SIR2026 #SpecialIntensiveRevision #SVEEPGurugram #MatdataSuchi #VoterVerification #MyVoteMyRight #ElectionCommissionOfIndia #DistrictAdministrationGurugram #Haryana
@cmohry I @ECISVEEP I @ceoharyana I @DiprHaryana I @diprogurugram1
📋 राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटान पर जोर
डीसी श्री उत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित राजस्व मामलों, राजस्व वसूली, म्यूटेशन, जमाबंदी, भूमि सीमांकन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
✅ लंबित रिकवरी मामलों में तेजी लाने के निर्देश
✅ विभिन्न तहसीलों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर
✅ राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का मेरिट के आधार पर शीघ्र निपटान करने के निर्देश
✅ म्यूटेशन एवं भूमि सीमांकन से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी के निर्देश
डीसी ने कहा कि आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#Gurugram #RevenueDepartment #GoodGovernance #PublicService #AdministrativeReforms #Haryana
🗳️ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) में सहयोग करें
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी श्री उत्तम सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
✅ बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं।
✅ यदि आपके घर अभी तक BLO नहीं पहुंचे हैं, तो टोल फ्री नंबर 1950 अथवा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
✅ प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
जिले में SIR-2026 के प्रति जागरूकता अभियान भी निरंतर जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड पर, सीएससी केंद्रों, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग तथा सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
आपका एक कदम, लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा। 🇮🇳
#SIR2026 #SVEEP #ElectionCommissionOfIndia #VoterAwareness #MatdataJagrukta #Gurugram #Democracy
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति, गुरुग्राम की मासिक बैठक : जनसेवा में संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की दिशा में एक और मजबूत कदम
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेशभर में लंबित ततीमा मामलों के शीघ्र निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में 15 में से 11 मामलों का मौके पर समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
📌 रेजांगला व शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक के सौंदर्यकरण व स्वच्छता पर विशेष जोर
📌 दौलताबाद में खेतों के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने के सख्त निर्देश
📌 सेक्टर-10 में आधुनिक सीवरेज सिस्टम के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्यवाही नहीं, बल्कि आमजन को समयबद्ध राहत देना है।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, मेयर श्रीमती राजरानी मल्होत्रा, प्रधान सलाहकार शहरी विकास श्री डीएस ढेसी, जीएमडीए के सीईओ श्री पीसी मीणा, डीसी श्री अजय कुमार, सीपी श्री विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त श्री प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त श्री प्रदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बैठक में शामिल हुए।
#Haryana #Gurugram #PublicService #GoodGovernance #CMHaryana #जनसेवा
#GRAP स्टेज-IV के नियमों के तहत गुरुग्राम में निजी संस्थान व कॉरपोरेट ऑफिस वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी
#CAQM वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-IV लागू किए जाने के बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है।
#Advisory डीसी श्री अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि CAQM के आदेश संख्या 120017/27/GRAP/2021/CAQM दिनांक 13-12-2025 के तहत एनसीआर राज्य सरकार/जीएनसीटीडी को यह निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक, नगर निकाय एवं निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य करें और शेष कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जाए।
#WorkFromHome डीसी ने बताया गुरुग्राम जिले के सभी निजी संस्थानों एवं कॉरपोरेट ऑफिसों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को 22 दिसंबर 2025 से अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन करें।
#PollutionControl जिला प्रशासन द्वारा यह कदम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए GRAP उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से उठाया गया है।
#Corporate #NCR #Environment
#Sunday #Gurugram #Haryana
#Order CAQM के आदेश पर GRAP स्टेज-IV लागू, गुरुग्राम में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव*
#CAQM वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आदेश संख्या 120017/27/GRAP/2021/CAQM दिनांक 13-12-2025 के तहत दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-IV लागू कर दिया है। इसके तहत अतिरिक्त आपातकालीन उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
#Timing डीसी श्री अजय कुमार ने जारी निर्देशों की अनुपालना में जिला गुरुग्राम में राज्य सरकार तथा नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक कार्यालयों के लिए स्टैगर्ड ऑफिस टाइमिंग लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
#WorkingHours नई कार्यालय समय-सारिणी (GRAP स्टेज-IV के दौरान)
राज्य सरकार के अधीन कार्यालय
⏰ सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
नगर निगम गुरुग्राम / नगर निगम मानेसर
⏰ सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
नगर परिषद सोहना / पटौदी मंडी एवं नगर पालिका फर्रुखनगर
⏰ सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
यह समय-सारिणी GRAP स्टेज-IV प्रभावी रहने तक लागू रहेगी।
#GRAP4 #Gurugram #NCR
#PollutionControl #Haryana
As per the directions of the Commission for Air Quality Management (CAQM), the orders issued on 13 November 2025 regarding conduct of classes up to Grade 5 in hybrid mode in Gurugram district will continue to remain in force until further orders.
Parents and schools are advised to follow the instructions strictly and stay updated for further directions in view of air quality conditions.
#Order #SchoolUpdate #AirQuality #GRAP #CAQM #EducationUpdate #Gurugram #Haryana
@AjayKumarIAS13 I @cmohry I @diprogurugram1 I @DiprHaryana
🌼 Grand Conclusion of the District-Level Geeta Jayanti Mahotsav
✨ “The teachings of the Geeta inspire a disciplined, balanced, and action-oriented life.” — Deputy Commissioner Shri @AjayKumarIAS13
The District-Level Geeta Jayanti Mahotsav concluded today with great grandeur and devotion. Deputy Commissioner Shri Ajay Kumar graced the closing ceremony as the Chief Guest. Nodal Officer & CEO Zila Parishad Shri Sumit Kumar and DIPRO Shri Bijender Kumar warmly welcomed him.
The Deputy Commissioner visited the Geeta exhibition and explored the stalls put up by various departments and institutions. He said that the Mahotsav has become a meaningful medium to connect every section of society with the timeless wisdom of the Geeta.
✅ Cultural performances infused the ceremony with a beautiful blend of art and spirituality
✅ Teachings of the Geeta emphasized discipline, positivity, and duty with determination
✅ Youth motivated to embrace moral values and cultural heritage
✅ Mahotsav acknowledged as an impactful initiative by the State Government
🏅 Deputy Commissioner Shri Ajay Kumar felicitated artists, schoolchildren, department teams, institutions, and all individuals who contributed to the successful organization of the Mahotsav. Certificates of appreciation were presented to recognize their dedication and effort.
✔️ He applauded the teamwork of all officials, staff members, and support teams, stating that their collective commitment made the Mahotsav a remarkable success.
#GeetaJayantiMahotsav #GeetaMahotsav2025 #GitaJayanti #GeetaInspiration #YouthAndCulture #SpiritualWisdom #GeetaTeachings #CulturalEvents #CulturalCelebration #DistrictAdministration #Gurugram #Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 17 परिवादों में से 15 का मौके पर ही समाधान किया और दो मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
#समीक्षा #जिला_लोक_संपर्क_एवं_कष्ट_निवारण_समिति #गुरुग्राम #हरियाणा
@AjayKumarIAS13 I @cmohry I @diprogurugram1 I @DiprHaryana
दीपावल्याः शुभे अवसरि भवतां जीवनं ज्ञानदीपैः प्रकाशितं भवतु।
सर्वेभ्यः हर्षसंपन्ना, सुखसमृद्धा च दीपावली शुभाशयाः। 🪔
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में ज्ञान, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश फैलाए।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔🌟
बिजेंद्र । Bijender
#HappyDiwali
#Order | Implementation of Stage-I Actions under GRAP in Delhi-NCR
The Commission for Air Quality Management (CAQM) has directed the implementation of Stage-I ('Poor' Air Quality, AQI: 201–300) measures under the Graded Response Action Plan (GRAP) across Delhi-NCR with immediate effect.
🔹As per the review by the Sub-Committee on GRAP, Delhi’s AQI has been recorded at 211 (‘Poor’ category) on October 14, 2025, with forecasts indicating similar levels in the coming days.
🔹All concerned agencies have been instructed to intensify monitoring and enforcement to prevent further deterioration of air quality. Citizens are also urged to follow the GRAP Citizen Charter and adopt eco-friendly practices.
📍For more information, visit 🔗 https://t.co/F66GxvlFFu
#Order #GRAP #CAQM #DelhiNCR #AirQuality #PollutionControl #CleanAir #Environment #AQI
✨ HIPA Gurugram Joins Swachhta Utsav 2025 Cleanliness Drive ✨
The Haryana Institute of Public Administration (HIPA), Gurugram proudly participated in the nationwide Swachhta Utsav (Swachhata Hi Seva - 2025), reaffirming its dedication to the Swachh Bharat Mission.
🧹 A special cleanliness drive was organized on the campus and nearby areas with enthusiastic participation from officers, faculty, staff & trainees, supported by the Municipal Corporation of Gurugram (MCG).
On this occasion, Sh. Manoj Yadava, Director General, HIPA, led from the front and inspired all participants to make cleanliness a way of life and a continuous mission.
#SwachhtaUtsav2025 #SwachhataHiSeva #HIPAGurugram #CleanIndiaGreenIndia #SwachhBharat #SevaPakhwada #MCGGurugram #Gurugram #Haryana