आज प्रातः गंगागंज, लखनऊ में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
पतंजलि योग समिति की गंगागंज शाखा योग गुरु श्री नागेश कुमार जी के कुशल प्रशिक्षण एवं प्रबंधन में जन-जन को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ तन-मन एवं उत्तम जीवन शैली का उपहार देने का कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश में जो 2 लड़कों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है।
दोनों मिलकर भाषण में तो OBC-OBC करते हैं और पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं।
- पीएम श्री @narendramodi जी
#मोदीमय_उत्तरप्रदेश
भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं हाथरस सांसद श्री राजवीर दिलेर जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। उनका आकस्मिक निधन हृदय विदारक है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा दुख की इस घड़ी में उनके समर्थकों व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
"शिक्षा उसे कहते हैं जो सही को सही और गलत को गलत कहने की क्षमता विकसित करती है" - महात्मा ज्योतिबा फुले
सत्य शोधक समाज के संस्थापक, एक महान विचारक, समाज सेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति प्रदान वाली मां भगवती के तीसरे स्वरूप माँ चंद्रघंटा को प्रणाम। माँ सबकी मनोकामना पूरी करें।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उत्तर प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशी के रूप में घोषित आप सभी महानुभावों को बधाई एवं प्रचंड विजय हेतु शुभकामनाएं।
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
माँ भगवती के द्वितीय स्वरुप माँ ब्रम्हचारिणी को प्रणाम। माता रानी सबको रोग एवं भय मुक्त करें।
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में झुग्गी-झोपड़ी अभियान के तहत लोकसभा एवं विधान सभा के संयोजक एवं सह-संयोजकों एवं युवा मोर्चा के लोकसभा प्रभारियों एवं प्रवासियों के साथ बैठक की।
संघ वटवृक्ष के बीज, भारतीय संस्कृति के परम उपासक परमपूज्यनीय आद्य सर संघचालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर शत-शत नमन।
जनमानस के रग रग में गुरु जी एक राष्ट्रव्यापी देशभक्ति की भावना बनकर सदैव जीवित रहेंगे ।