#baghpatpolice
पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोनल/पीसीएम अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर प्रमुख चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं पीआरवी पर लगी ड्यूटियों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चैकिंग कर आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
@Uppolice
अवगत कराना है कि दिनांक 26.07.2026 को समय लगभग 12:30 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति बूढ़पुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त व्यक्ति को समझाकर सुरक्षित रेलवे लाइन से हटाया गया। पूछताछ के दौरान उसने मानसिक रूप से परेशान होने एवं आत्महत्या करने की इच्छा व्यक्त की। उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे उनके सुपुर्द किए जाने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात उसे सकुशल उसके गृह क्षेत्र जनपद शामली की स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बाद में थाना रमाला पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा जनपद शामली में आत्महत्या कर ली गई है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जनपद शामली पुलिस द्वारा की जा रही है।
आज दि.27.07.26 को @adgzonemeerut श्री भानु भास्कर द्वारा जोनल सभागार में #DIG_MRT के साथ मेरठ जोन के समस्त Add.SP/SPT/TI के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को ZERO Incident and ZERO Accident के साथ सफल बनाये जाने के दृष्टिगत यातायात प्लान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
🌿 स्वच्छ हवा और शांत वातावरण—हम सबकी जिम्मेदारी है।
अनावश्यक हॉर्न से बचें, अपने वाहन की नियमित सर्विस कराएँ, PUC प्रमाण पत्र वैध रखें और जहाँ संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
आइए, मिलकर स्वच्छ हवा, शांत सड़कें और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ। 🌱🚦
🚑 Traffic IQ #03 का Result सामने है!
हमारे Poll में 89.3% लोगों ने सही जवाब चुना — सायरन बजाती Ambulance को सुरक्षित तरीके से रास्ता देना। 👏
याद रखें, आपका कुछ पल का सहयोग किसी की ज़िंदगी बचाने में मदद कर सकता है।
रास्ता दें, ज़िंदगी बचाने में सहयोग करें। 🙏🚑
सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। 🚦
ऑटो रिक्शा से खतरनाक स्टंट कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध आगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000/- का चालान किया।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
#UPPolice #SafeDriving
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को #ANTF थाना सहारनपुर व #ANTF थाना देहरादून उतराखण्ड के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01.512 किलोग्राम अवैध केटामाइन, 02 मोबाइल फोन व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
ऑपरेशन दहन—मादक पदार्थों का विनष्टीकरण।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में @maupolice द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन दहन” के तहत, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के समक्ष जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 08 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹16 करोड़ 96 लाख 54 हजार/- मूल्य के 3327.684 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, चरस व डायजेपाम मादक पदार्थ सम्मिलित थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹21 लाख/- मूल्य के पीली व सफेद धातु के आभूषण व ₹16,740/- नकद बरामद किये गए हैं।
अभियुक्तगण शातिर चोर हैं, जो दिन में बंद मकानों एवं वृद्ध व्यक्तियों के घरों की रेकी कर रात्रि में दरवाजे, खिड़की अथवा छत के रास्ते प्रवेश कर जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन चोरी करते थे। इनके विरुद्ध कानपुर एवं आसपास के जनपदों में अनेक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @meerutpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹6,40,000/- नकद, आभूषण, 02 दो पहिया वाहन व 02 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
प्रयागराज इकाई द्वारा जनपद फतेहपुर में स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक को ₹01 लाख/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन: 📱9454402484, ✉️[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मोहरें, आधार कार्ड, पुलिस सत्यापन प्रपत्र व चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इस प्रकरण में पूर्व में भी 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्तगण स्वयं को नौकरी दिलाने वाले एजेंट/मध्यस्थ के रूप में प्रस्तुत कर बेरोजगार युवाओं को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। विश्वास अर्जित करने के बाद अभ्यर्थियों से धनराशि लेकर उनके नाम पर फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, सरकारी कार्यालयों के फर्जी प्रपत्र तथा अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करते थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर अभ्यर्थियों से आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
'Cheery Reunion'
'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्यवाही करते हुए @lkopolice द्वारा 10 माह से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
किशोर पूर्व में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता था। वेतन संबंधी विवाद के चलते वह बिना किसी को बताए घर छोड़कर हरियाणा के जनपद यमुनानगर चला गया, जहां उसने अपनी पहचान छिपाकर एक ढाबे पर कार्य करना शुरू कर दिया।
AHTU टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस, मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर लगातार प्रयास किए। लगभग 10 माह की सतत खोजबीन के बाद किशोर की लोकेशन यमुनानगर स्थित एक ढाबे पर चिन्हित कर उसे सकुशल बरामद करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।
#UPPCares #UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
लगभग ₹01 करोड़ 21 लाख/- की GST चोरी करने वाले गिरोह के 01 महिला अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लैपटॉप एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों द्वारा तैयार किए गए कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर फर्जी फर्म बनायी गयी तथा फर्म के माध्यम से वर्ष 2025-2026 में जीएसटी चोरी कर राजस्व को भारी क्षति पहुंचायी गयी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @hamirpurpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने के अपराध में आरोपी अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹49 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP