It’s Time for #Amdavad2030 🇮🇳
राष्ट्रमंडल खेल 2030 भारत के खेल इतिहास में एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन केवल एक खेल महोत्सव नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आधुनिक खेल अवसंरचना, युवाओं की प्रतिभा और “विकसित भारत” के संकल्प का प्रतीक बनेगा।
हर खिलाड़ी का सपना, हर भारतीय का गर्व और हर तिरंगे की शान अब दुनिया के सामने होगी।
Welcome to the road to #Amdavad2030. 🇮🇳🏅
E20 एक दिन में नहीं बना, यह दो दशकों की दूरदर्शी योजना, लगातार प्रयास और नीतिगत फैसलों का परिणाम है।
2001 में एथेनॉल ब्लेंडिंग की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी। आज वही पहल भारत की ऊर्जा सुरक्षा की एक बड़ी ताकत बन चुकी है।
पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो देखिए...
दिल्ली सफ़ाई कर्मचारी आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कांगड़ा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी.!!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में आयोग जनहित एवं सफ़ाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रभावी एवं सराहनीय कार्य करेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका कार्यकाल सफल, जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायी रहे।Rekha
सशक्त न्यायपालिका, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।
लोकसभा में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 का पारित होना न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 किए जाने से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को गति मिलेगी, संवैधानिक मामलों की सुनवाई अधिक सुचारु होगी और देश के प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का संकल्प और मजबूत होगा।
यह निर्णय न्याय व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
#MonsoonSession2026
दिल्ली की महिलाओं का बढ़ता भरोसा, सशक्त भविष्य की ओर एक और कदम!
दिल्ली लक्ष्मी योजना को पहले ही दिन शानदार जनसमर्थन मिला और 59,144+ महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की पहली सहायता राशि सीधे भेजी जाएगी।
इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
✅ किसानों की आय में वृद्धि
✅ फसलों का बेहतर मूल्य
✅ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
✅ देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती
आज का किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश का ऊर्जादाता भी है।
देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। भगवान भोलेनाथ आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय। 🙏
"सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली" के संकल्प को आज एक नई ऊर्जा मिली।
आज डीएम वेस्ट कार्यालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया और योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक पंजीकरण करा चुकीं बहनों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनसे संवाद किया।
उनके चेहरों पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सशक्त करने का एक ऐतिहासिक कदम है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि केवल बैंक खाते में जमा होने वाली धनराशि नहीं, बल्कि हर महिला के सपनों को नई उड़ान, उसके निर्णयों को नई ताकत और उसके जीवन को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी।
दिल्ली की बहनों के लिए लाई गई इस लाभकारी योजना के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी का बहुत बहुत आभार।
मैं सभी पात्र महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि वे बिना किसी विलंब के अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
पंजीकरण हेतु: https://t.co/B5WYQDPUa0 इस लिंक का प्रयोग करें।
एक सशक्त महिला, एक सशक्त परिवार और एक विकसित दिल्ली की आधारशिला है।
#ViksitDelhi
#SashaktNaariSamriddhDelhi
#DelhiLaxmiYojana
दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत संकल्प है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।
आज साउथ वेस्ट डीएम के साथ पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल है।
मैं सभी पात्र महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि बिना किसी विलंब के अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएँ।
पंजीकरण हेतु: https://t.co/B5WYQDPUa0
#ViksitDelhi
#SashaktNaariSamriddhDelhi
आज साउथ वेस्ट डीएम ऑफिस में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में DDC चेयरमैन श्री प्रदुमन राजपूत जी, डीएम श्री किशोर जी, विधायक श्री कुलदीप सोलंकी जी तथा नजफगढ़ ज़ोन चेयरमैन श्री जयवीर राणा जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांवड़ शिविरों में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को समय पर एवं बेहतर ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।
श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों की आस्था, सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#kamaljeetsehrawat #westdelhiloksabha
#जनता_दर्शन
आज कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूँ।
आपका विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
#KamaljeetSehrawat #WestDelhiLoksabha
नशा एक माँ की मुस्कान छीन लेता है, नशा एक पिता के सपनों को चूर-चूर कर देता है।
नशा एक बहन की राखी की उम्मीद को कमजोर कर देता है, एक छोटे भाई का आदर छीन लेता है।
हमें हर एक युवा को नशे के चुंगल में फँसने से बचाना है
#NashaMuktYuva4ViksitBharat
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आप सभी आदरणीय बंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं स्नेहीजनों द्वारा प्रेषित स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ।
आप सभी का हृदयपूर्वक धन्यवाद एवं सादर आभार। 🙏
रजत और कांस्य, दोनों पर तिरंगे की छाप! 🇮🇳🏅
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।
दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, समर्पण और जज़्बा करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है।
जय हिंद! 🇮🇳
#Cheer4Bharat #CWG2026
भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव जी से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूँ।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करती हूँ।
@OPDhankar