सिनेमा जगत के legend धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत विषादपूर्ण है। अपनी सादगी और अद्वितीय अभिनय प्रतिभा से उन्होंने भारतीय फिल्मों को नई ऊँचाइयाँ दीं और करोड़ों दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व और कला के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये नमः।
अमृतकलश हस्ताय सर्वभयविनाशाय सर्वरोगनिवारणाय॥
सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना के पावन अवसर धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#Dhanteras
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व शत-शत नमन।
सादा जीवन और उच्च विचार से ओतप्रोत उनका जीवन आज भी देशवासियों को सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
#LalBahadurShastri
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
बापू का सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वदेशी का शाश्वत संदेश हम सभी को सेवा, सत्यनिष्ठा और सद्भाव के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करता है।
#GandhiJayanti
शारदीय नवरात्रि की पावन बेला पर आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ सिद्धिदात्री के दिव्य चरणों में शत-शत नमन।
माँ के कृपाकटाक्ष से प्रत्येक जीवन में सुख, समृद्धि, धर्मनिष्ठा और मंगल का प्रकाश फैले।
#Navratri#MahaNavami
शारदीय नवरात्रि की पावन दुर्गा अष्टमी पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ महागौरी के दिव्य चरणों में कोटि-कोटि नमन।
जगज्जननी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शक्ति और शांति का संचार हो।
#DurgaAshtami#Navratri2025
॥ जयतु जगन्नाथो देवः रथयात्रामहोत्सवे ॥
जगत्-पालक, परम पुरुषोत्तम श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन आरम्भ पर मंगलमयी, पुण्यमयी एवं कल्याणकारी शुभकामनाएँ ।
#JagannathRathYatra
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
दुर्गाष्टमी की अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं।
माँ आदिशक्ति की अष्टम स्वरूप माँ महागौरी सभी भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें व सबके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य का प्रसार हो, यही प्रार्थना है।
#Navratri
मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, माननीय श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और अपने कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें।
रंग और उल्लास के महापर्व होली पर सभी को असीम मंगलकामनाएँ।
इस त्योहार, सभी के जीवन में रंगों के साथ खुशियाँ भी बरसें। हर घर-परिवार में समृद्धि और वैभव का वास हो। सभी के नौरोग्य की कामना करता हूँ।
#Holi2025
होलिका दहन के शुभ अवसर पर सभी को अनेक मंगलकामनाएँ।
होलिका की पवित्र अग्नि राष्ट्र और समाज की सभी विषमताओं का हरण करे। इस पर्व का उत्साह चहुँओर शांति, सद्भाव एवं समरसता का संचार करे। भक्त प्रह्लाद और श्री हरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही अभिलाषा है।
#HolikaDahan2025
होलिका दहन के शुभ अवसर पर सभी को अनेक मंगलकामनाएँ।
होलिका की पवित्र अग्नि राष्ट्र और समाज की सभी विषमताओं का हरण करे। इस पर्व का उत्साह चहुँओर शांति, सद्भाव एवं समरसता का संचार करे। भक्त प्रह्लाद और श्री हरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही अभिलाषा है।
#HolikaDahan2025
एतहासिक पल , विश्व विजयता भारत !
भारतीय क्रिकेट टीम ने #ChampionsTrophy2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की ।
यह अद्वितीय उपलब्धि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की अनवरत मेहनत, दृढ़ता और अटूट समर्पण का परिणाम है, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया।
भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
अन्नदाताओं के समृद्ध जीवन और उन्नत कृषि को लेकर आपने दूरदर्शिता के साथ जो महान संकल्प लिया है, बाबा महाकाल आपके वो सारे मनोरथ पूर्ण करें।