दिनांक 26.09.2026 को #पंचमहला थानांतर्गत बाहापर गाँव में गली में कूड़ा फेंकने एवं सफाई को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक महिला की मृत्यु तथा कुछ महिलाओं के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
FSL टीम के सहयोग से घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करते हुए मामले में अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप��त 04 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 02), पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
#Patnapolice #Biharpolice #panchmahlaps #ARRESTED
पटना पुलिस के प्रयास से लौट रही है लोगों की मुस्कान"
आज दिनांक 29/07/2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 के द्वारा #बाढ़ थाना अंतर्गत #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत खोया हुआ कुल 07 लोगो का मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौपा गया।
निषिद्ध शराब के विरूद्ध पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- 1692 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 16.07.2026 को मद्यनिषेध एवं SNCB द्वारा मारांची थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन के माध्यम से केले के अंदर छिपाकर भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-02 एवं थानाध्यक्ष, मारांची के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चिन्हित वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में केले के अंदर छिपाकर तस्करी की जा रही लगभग 1692 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके से तस्करी में संलिप्त वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब की तस्करी ��ें प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त किया गया है।
इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 02 पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@DDNewsHindi
#MarachiPS #PatnaPolice #BiharPolice
पटना पुलिस के प्रयास से लौट रही है लोगों की मुस्कान"
आज दिनांक 14/07/2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 के द्वारा #बाढ़ थाना अंतर्गत #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत खोया हुआ कुल चार लोगो का मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौपा गया।
Patna Police की बड़ी कार्रवाई:- अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 100 Kg गांजा बरामद
दिनांक 06.07.2026 को #हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी मात्रा में अवैध गांजा की तस्करी से संबंधित सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष, हाथीदह तथा DIU पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन क���या गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में औटा गोलंबर से लगभग 100 मीटर आगे सिक्स लेन रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम को देखकर तीन चारपहिया वाहनों पर सवार कुछ व्यक्ति भागने लगे। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कुल 05 व्यक्तियों को #गिरफ्तार किया गया।
विधिवत तलाशी के क्रम में तीनों वाहनों से कुल 100 ���िलोग्राम अवैध गांजा, एवं 06 मोबाइल फोन #बरामद किया गया साथ ही 03 वाहन को भी #जब्त किया गया है।
इस संबंध में ��ांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संदर्भ में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @sp_rural_patna @BarhSdpo @BiharHomeDept @IPRDBihar @Bihar_PER #Patnapolice #BiharPolice #HathidahPS #NoToDrugs #GanjaSeized #VehicleSeized #NDPSAct #DrugFreeBihar
आज दिनांक 06.07.2026 को श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़ 01, पटना द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के ��भी थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता के साथ लंबित कांडो की समीक्षा गोष्टी आयोजित की गई।
जिसमें निकट समय में प्रतिवेदित तथा पूर्व से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई और अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करते हुए गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही वाहन चे���िंग, रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की #बरामदगी पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @sp_rural_patna @BarhSdpo @BiharHomeDept @IPRDBihar @ddnewsBihar #Patna #PatnaPolice #Bihar_Police #CrimeControl #LawAndOrder #PublicSafety #ReviewMeeting
आज दिनांक 01.07.2026 की सुबह में #मोकामा थानांतर्गत गांव मोर पोखर में सोये हुए 01 व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया।
वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है।
घटना के सभी पहलुओं की जांच एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री रामकृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 01), पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna@bihar_police@IG_CentralRange@sp_rural_patna@BarhSdpo@BiharHomeDept@IPRDBihar
#MokamaPS #Patna
दिनांक 26.06.2026 को #बाढ़ थाना अंतर्गत ग्राम चोंदी में हुई मारपीट की घटना से संबंधित सोशल मी��िया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि विगत वर्ष मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मद्देनज़र इस वर्ष ग्राम चोंदी पक्षों द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ग्राम चोंदी से जुलूस नहीं निकालने की जानकारी दी गई थी।
इसके बावजूद ग्राम चोंदी निवासी एक पक्ष द्वारा ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही थी। इस पर ग्राम चोंदी के दूसरे पक्ष द्वारा जुलूस निकालने से पूर्व आवश्यक अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने की बात कही गई, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी, मारपीट एवं ईंट-पत्थरबाजी की घटना हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया तथा दोनों पक्षों को शांत कराया।
इस संबंध में दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है तथा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
इस संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01, पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @BiharHomeDept @IPRDBihar @sp_rural_patna @BarhSdpo @DDNewsHindi #BarhPS #PatnaPolice #BiharPolice #SDPO_BARH
आगामी पर्व एवं त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत—
आज दिनांक 23.06.2026 को श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-01), पटना द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन कराने हेतु जनप्रतिनिधियों, गणमान्�� व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ #शांति_समिति की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए I
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
@DDNewsHindi
#Barhps #Mokamaps #Bhadaurps #PatnaPolice #BiharPolice #SDPO_BARH
दिनांक 21.06.2026 को #बाढ़ थानांतर्गत कुंदी बस स्टैंड के समीप कुछ व्यक्तियों के बीच हुए विवाद एवं झड़प के दौरान एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। वहीं, घायल पक्ष के परिजनों द्वारा एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-01), पटना द्वारा घटनास्थल का त्वरित निरीक्षण किया गया तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच प्रारंभ कर दी गई है।
घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस द्वार��� ��ामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस पूरे घटनाक्रम पर सतत निगरानी बनाए हुए है।
घटना एवं अग्रेतर कार्रवाई के संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-01), पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
@DDNewsHindi
#Barhps #Mokamaps #Bhadaurps #PatnaPolice #BiharPolice #SDPO_BARH
पटना पुलिस के प्रयास से लौट रही है लोगों की मुस्कान"
आज दिनांक 21/06/2026 को #बाढ़ थाना अंतर्गत #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौपा गया।
आज दिनांक 17.06.26 की प्रातः #मोकामा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कन्हाईपुर में एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा त्वरित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
प्रथम दृष्टया मृतक महिला की गर्दन पर कुछ निशान दिखाई दे रहे हैं।
वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम को बुलाया गया है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में 05 लोगों को हिरासत में ल���कर पूछताछ की जा रही है।
साथ ही प्रत्येक बिन्दु पर गहन जांच एवं अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 बाढ़, पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @sp_rural_patna @BarhSdpo @BiharHomeDept @IPRDBihar #MokamaPS #Patna
विगत दो सप्ताह में बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत #मोकामा, #बाढ़ एवं #भदौरा थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं के संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन ���िया गया।
गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों के संभावित ठिकानों प�� विधिवत छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त 01 कार, 01 मोटरसाइकिल एवं 15 मोबाइल फोन #बरामद किए गए तथा 05 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01, पटना द्वारा दी गई बाइट…
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
@DDNewsHindi
@Bihar_PER
#Barhps #Mokamaps #Bhadaurps #PatnaPolice #BiharPolice #AccusedArrested #SDPO_BARH
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के नेत��त्व में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.06.26 को #मोकामा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लखीसराय की ओर से एक पिकअप वाहन मोकामा क्षेत्र में आने वाला है, जिसमें शराब होने की संभावना है।
सूचना के सत्यापन आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 एवं थानाध्यक्ष मोकामा के नेतृत्व म���ं एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए छापामारी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए जब्त किया गया।
इसके अतिरिक्त चालक की विधिवत तलाशी के क्रम में 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 मोबाइल बरामद किया गया। इसके उपरांत वाहन चालक को #गिरफ्तार किया गया ।
इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त ��ुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 01 पटना द्वारा दी गई बाइट...
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @BiharHomeDept @IPRDBihar @sp_rural_patna @BarhSdpo @DDNewsHindi @Bihar_PER #Barhps #PatnaPolice #BiharPolice #AccusedArrested #SDPO_BARH
आज दिनांक 07.06.2026 को #बाढ़ थानांतर्गत गंगा नदी में नावों के अवैध परिचालन के विरुद्ध बाढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में कुल 05 अवैध नावों को जब्त किया गया तथा 02 नावों को क्षतिग्रस्त कर परिचालन योग्य नहीं रहने दिया गया है।
साथ ही अवैध नाव परिचालन में संलिप्त 02 नाविकों को गिरफ्तार किया गया है।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री राम कृष्णा , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 01), पटना की बाइट...
@dm_patna@bihar_police@IG_CentralRange@sp_rural_patna@BarhSdpo@BiharHomeDept@IPRDBihar@ddnewsBihar
#BarhPS #PatnaPolice #Bihar_Police
आज दिनांक 06/06/2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ (01) के द्वारा प्रत्येक दिन के भांति आज भी अपने कार्यालय में आम जनता की शिकायतों को सुना गया । एवं ��िधि सम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
आज दिनांक 06.06.26 को #बाढ़ थानांतर्गत ग्राम गंगा सीतापुर में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 01 पटना द्वारा घटनास्थल का त्वरित निरीक्षण किया गया���
FSL टीम की सहयोग आवश्यक साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । शव का पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है ।
मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 01 पटना द्वारा दी गई बाइट ...
@dm_patna
@bihar_police
@IG_CentralRange
@sp_rural_patna
@BarhSdpo
@BiharHomeDept
@IPRDBihar
@ddnewsBihar
#BarhPS #PatnaPolice #Bihar_Police