भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
@ashokshera94 Modi ji bhagwan ke naam par vote mang sakte hai
Magar
Hum gadi par bhagwan ka naam nahi likh sakte
Waah
Modiji pure desh me jai shri ram ke jhande lagva sakte hai
Magar
Hum gadi par photo nahi laga sakte
Waah waah
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBJP ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए।
#CMORajasthan
रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री @Bhajanlalbjp से शिष्टाचार भेंट की।
#CMORajasthan
राजस्थान परिवार के लिए नव वर्ष का उपहार,
हमारी सरकार मोदी जी की गारंटी को कर रही साकार!
जो कहा सो किया!
प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन की दिशा में आज दिनांक 1 जनवरी 2024 से उज्ज्वला एवं अन्य गरीब परिवारों (बीपीएल) की महिलाओं को मात्र 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया का प्रारंभ हुआ।
'नारी तू नारायणी' के भाव के साथ हमारी सरकार राजस्थान की मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
हमारा संकल्प - सुशासन, सेवा व गरीब कल्याण!
नव वर्ष 2024 प्रारंभ पर रात्रि समय रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के समीप स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया तथा वहां आश्रय लिए हुए नागरिकों का कुशलक्षेम जाना व शीत ऋतु में सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए ।
इस दौरान शीत ऋतु में कोई भी जरूरतमंद, बेसहारा सड़कों पर ठिठुरता हुआ दिखाई दे तो उन्हें रैन बसेरों में पहुंचाने व सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
अग्रणी राजस्थान में सुशासन को समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के उत्थान एवं उनके निरंतर कल्याण हेतु पूर्ण रूप से वचनबद्ध है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #नववर्ष2024
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत
लोकमंगल एवं जगत कल्याण की कामना के साथ राजस्थान परिवार के समस्त प्रिय परिवारजनों को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
प्रिय परिवारजनों, यह वर्ष 2024 इसीलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि आगामी 22 जनवरी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से अयोध्या धाम में श्री रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे।
सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र व भारत की अटूट श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से मेरी कामना है कि यह नूतन वर्ष सभी के जीवन में अपार खुशियां, उत्साह, उल्लास, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आये।
इस नए साल पर हम सभी सकारात्मक ऊर्जा के साथ वीर भूमि के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करे और महापुरुषों की पावन धरा राजस्थान को आत्मनिर्भर व सर्वश्रेष्ठ बनाने की संकल्पना को साकार करें।