निशा भगत धर्मांतरण के खिलाफ मुखर आवाज थी। कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाली निशा ने 2024 में गुमला विधानसभा सीट से JLKM के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद में सामाजिक सरोकार और जमीन माफियाओं के खिलाफत पर भी चर्चा में रहीं।
धर्मांतरण और सरना सनातन के विषयों पर मुखरता के कारण एक पक्ष हमेशा ही निशा भगत को भाजपा और RSS का एजेंट बताया करता। निशा ने मृत्यु पूर्व फेसबुक लाइव में इस विषय का खंडन भी किया कि भाजपा, आरएसएस उसके साथ नहीं थी। लेकिन अब वही तबका सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहा की भाजपा, RSS ने निशा की मदद नहीं की। लेकिन वो लोग उन लोगों की चर्चा नहीं कर रहे हैं, जिन्हें निशा ने अपनी मौत की वजह बताई। क्या धर्मांतरण जैसे विषय पर बात करने वाले सिर्फ भाजपा या RSS से होंगे?
बड़े ही अजीब लोग हैं। नैरेटिव में उलझे ऐसे लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दें।
इतिहास गवाह है कि संपूर्ण विश्व में कोलंबस से लेकर यूरोपीय शक्तियों और ईसाई मिशनरियों ने औपनिवेशिक साम्राज्यवाद की स्थापना के लिए किस प्रकार से आदिवासियों के ज्ञान, विज्ञान, रूढ़िवादी परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं का विनाश किया है। आधी दुनिया से मूल निवासियों का सफाया कर अब मिशनी संस्थाओं के निशाने पर भारत और झारखंड के मूलनिवासी हैं। देश में धर्मांतरण का एक बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा है। इस कारण देश में हिंदू आबादी लगातार घट रही है। हिंदुओं के देश में ही आठ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। वहीं झारखण्ड में आदिवासियों के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में 1951 में एक भी ईसाई नहीं था। लेकिन 2011 की जनगणना के मुताबिक अब अरुणाचल में 30 प्रतिशत से ज्यादा ईसाई हैं। नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में ईसाई बहुसंख्यक आबादी बन गये। पंजाब, ओड़िशा और दक्षिण भारत के राज्यों में भी मिशनरी संस्थाओं दुवारा ईसाई धर्मान्तरण का गोरखधंधा फलफूल रहा है। यह साफ दिख रहा है कि केरल और पूर्वोत्तर राज्यों की ही तरह ईसाई मिशनरियां झारखंड में भी चुनावों को प्रभावित करने की स्थिति में पहुंच गई हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस पार्टी की है जिसके कार्यकाल में ईसाई धर्म का लगातार विस्तार होता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज मेघालय में 75 प्रतिशत, मिजोरम में 87 प्रतिशत, नागालैंड में 90 प्रतिशत, सिक्किम में 8 प्रतिशत और त्रिपुरा में 3.2 प्रतिशत ईसाई आबादी हो गई है। झारखण्ड में भी ईसाई मिशनरियों द्वारा अवैध धर्मांतरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे पर है। यदि ईसाई मिशनरियों की धर्मांतरणकारी और आदिवासी विरोधी मानसिकता पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो मिशनरी संस्थाएँ झारखंड से आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त कर देंगी। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्ष 1757 से 1857 के बीच ईस्ट इंडिया कंपनी के दमन और शोषण के खिलाफ देश में चले अनेक संघर्षों से डर कर ईसाई मिशनरियों ने आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के नाम पर आदिवासियों के ईसाइकरण का षड्यंत्र शुरू किया और शिक्षा की आड़ में उन पर मानसिक गुलामी थोपना शुरू कर दिया। जो आज भी कायम है। ईसाई मिशनरियां आज भी वैसे ही सक्रिय हैं, जैसे अंग्रेजी सत्ता के समय थीं। आज भी मिशनरी संस्थाएँ राज्य में आदिवासी समाज को खत्म करने की साजिश रच रही हैं। मिशनरी संस्थाएँ दावा करती हैं कि ईसाई धर्म ही सही धर्म है और हिंदू धर्म पूरी तरह गलत है, अगर लोग धर्म परिवर्तन नहीं करते हैं, तो वे नर्क में जाएंगे। मिशनरी संस्थाएँ आदिवासी समाज की मातृभाषा, कला, गीत, नृत्य, संगीत, हस्तकला, परंपराओं और प्रतीकों को नष्ट कर रही हैं। धर्मांतरण की प्रक्रिया में अक्सर यह देखा गया है कि ईसाई मत अपनाने के बाद आदिवासियों को अपनी मूल संस्कृति, त्योहारों और पारंपरिक प्रतीकों से दूर किया जाता है। कई स्थानों पर आदिवासी देवी-देवताओं को 'शैतान' या अंधविश्वास करार दिया गया है। उनके पवित्र स्थलों (जैसे सरना स्थलों) और प्रतीकों के प्रति उपेक्षा या अपमानजनक टिप्पणी करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
आदिवासी देवी-देवताओं और समाज के अपमान का यह मुद्दा नया नहीं है। ऐतिहासिक रूप से, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने इसके खिलाफ तीखा संघर्ष किया था। चाईबासा के मिशनरी स्कूल में जब एक पादरी द्वारा मुंडा समाज और उनके देवताओं को अपमानित किया गया, तब बिरसा मुंडा ने इसका कड़ा विरोध किया और अंततः स्कूल छोड़ दिया। किंतु दुःखद यह है कि जिस आदिवासी समाज ने अंग्रेजी राज के शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष किया, आज वही ईसाई मिशनरियों के चंगुल में है। इन्हीं ईसाई मिशनरियों के संरक्षण में ब्रदर मिखाएल कुजूर ने 'सरना' और 'सनातन' धर्मावलंबियों के प्रमुख देवता 'महादेव' के बारे लिखता है कि 'महादेव' ही ने लोगों को बलात्कार करने का प्रशिक्षण दिया है। महादेव ने बलात्कार के गुण सिखाये ताकि दुनिया में अशांति कायम रहे। 'महादेव' उराँव या अन्य आदिवासियों का देवता नहीं है। 'सरना' और 'सनातन' धर्मावलंबियों के प्रमुख देवता 'महादेव' के प्रति मिशनरी संस्थाओं की ऐसी मानसिकता न केवल सामाजिक विभाजन का कारण बन रही है, बल्कि आदिवासी अस्मिता के लिए भी एक बड़ा खतरा बन जाता है। किसी भी धार्मिक प्रचार की आड़ में प्राचीन आदिवासी संस्कृति और उनके देवी-देवताओं का अपमान असंवैधानिक और सामाजिक समरसता के विरुद्ध है। जब मिशनरियों द्वारा आदिवासी मान्यताओं, रीति-रिवाजों और देवी-देवताओं का उपहास उड़ाया जाता है, तो इससे मूल आदिवासी समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है। किंतु इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिशनरी संस्थाओं के साज़िशों के विरुद्ध आवाज 👇
धर्मांतरण का समाज पर क्या असर होता है ? जिस प्रकार पेड़ के जड़ में नमक डालने से पेड़ मर जाएगा , उसी प्रकार अपनी आस्था छोड़ने से पहचान मिट जाएगी
👉🏽ऐसा मान लो कि समाज एक बड़े पेड़ की तरह है
👉🏽जब हम मूल आस्था और पूजा पद्दति का पालन करते हैं , तो हम पेड़ के जड़ में खाद और पानी डालते हैं
👉🏽जब हम धर्मांतरण करते हैं और अपने देवी देवता तथा आस्था को भूल जाते हैं तो हम पेड़ के जड़ में नमक डालने का काम करते हैं
⭐️⭐️पेड़ के जड़ में नमक डालोगे तो पेड़ मर जाएगा
#पारंपरिक_उलगुलान
@thebrainyogi अनन्त शुभकामना , आपके कारण आज मेरी मां बात कर पा रही है, चल रही है,खाना बनाती हैं। आपका क्लिनिक ईश्वर करे पूरे झारखंड में उत्कृष्ट क्लिनिक बने।
Fake Pastor Bajinder Singh को जो सज़ा सुनाई गई है मैं उसका स्वागत करती हूँ। इस पाखंडी ने कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए। इतने समय तक पंजाब सरकार ने इसे security दी, इसके पाखंड को चलने दिया।
Illegal Sand Mining ‼️
ये पंजाब के ज़ीरकपुर की वीडियो है, खुलेआम desilting के नाम पर दरिया से रेत चोरी हो रही है। @ArvindKejriwal जी ने कहा था मैं रेत की चोरी रोककर ₹20,000 करोड़ बचाऊँगा। आज पंजाब में ऐसा हाल है कि कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं। ये ₹20,000 करोड़ कहाँ गए?
Video - @ManikGoyal_