जनता की आवाज़ ही मेरी प्राथमिकता है।
मेरे विधानसभा क्षेत्र के महथवार गांव में निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत मिलते ही मैंने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीओ महोदय द्वारा प्राक्कलन (Estimate) के अनुसार कार्य की जांच कराई गई तथा ग्रामीणों और प्रशासन को आमने-सामने बैठाकर प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट चर्चा कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की शंका या ग़लतफ़हमी की गुंजाइश न रहे।
मेरा उद्देश्य केवल यही है कि क्षेत्र में होने वाला प्रत्येक विकास कार्य पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा जनता का विश्वास बना रहे।
महथवार के जागरूक एवं सजग ग्रामीणों का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर समस्या को सामने रखा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद, जो निरंतर जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनकर हैं ।
On the auspicious occasion of the 125th Birth Anniversary of Bharat Mata's brave Son; visionary Statesman and Nationalist; Dr. Shyama Prasad Mukherjee, I pay my humble tributes.
His unwavering commitment to national unity and public service will always remain an inspiration.