@JioCare मेरे जिओ नंबर का प्लान खत्म होने में अभी भी 5 दिन बाकी है और आप लोग अभी से मेरे को रोज 10-15 मैसेजेस भेज कर बताने में लगे हो कि आपका प्लान खत्म होने वाला है रिचार्ज करवा ले, ये क्या बकवास है आप लोगों की जो आप लोग प्लान खत्म होने से पहले ही मेरी जिंदगी में चरस बोने लग गए
रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद जब आतिशबाजी थम रही थी और खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, ठीक उसी वक्त मैदान के एक कोने में एक ऐसी तस्वीर बनी जिसने मैच की सारी चकाचौंध को फीका कर दिया। यह वो वक्त होता है जब अक्सर दर्शक टीवी बंद कर देते हैं, लेकिन जिन्होंने यह पल देखा, वो भावुक हो गए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने अभी-अभी अपनी कप्तानी पारी से टीम को जीत दिलाई थी, डगआउट से आ रहे सपोर्ट स्टाफ की भीड़ में एक शख्स के सामने अचानक नतमस्तक हो गए और झुककर उनके पैर छू लिए।
सूर्या ने जिसके चरण स्पर्श किए, वो कोई हाई-प्रोफाइल कोच या अधिकारी नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पर्दे के पीछे के असली हीरो रघु थे। पूरा नाम राघवेंद्र द्विवेदी, लेकिन टीम इंडिया की धड़कन इन्हें प्यार से रघु कहती है। यह वही रघु हैं जो टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट हैं। इनका काम कैमरों की रोशनी में नहीं, बल्कि नेट्स के अंधेरे और पसीने में होता है। गूगल के पन्ने बताते हैं कि रघु का सफर आंसुओं और संघर्ष से भरा रहा है। एक वक्त था जब क्रिकेट के जुनून के लिए इस शख्स ने बस स्टैंड और श्मशान घाट के पास सोकर रातें गुजारीं, लेकिन हार नहीं मानी। उनकी इस तपस्या और टैलेंट को सबसे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पहचाना था।
रवि शास्त्री जिन्हें टीम इंडिया का दिल कहते हैं, वो रघु 2011 से भारतीय टीम की रीढ़ बने हुए हैं। जब भी विराट कोहली, रोहित शर्मा या सचिन जैसे दिग्गज आउट ऑफ फॉर्म हुए, रघु ने नेट्स में घंटों अपनी बाजू घुमाई और 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली थ्रो-डाउन से उन्हें वापस लय में लौटाया। हाल ही में हमने तिलक वर्मा को एशिया कप 2025 की जीत के बाद रघु के पैर छूते देखा था, और अब वही संस्कार कप्तान सूर्या ने दोहराए हैं। खबरों की मानें तो सूर्या के खराब फॉर्म को सुधारने के लिए रघु ने उनके साथ दिन-रात एक कर दिया था। यह पैर छूना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि उस गुरु के प्रति कृतज्ञता थी, जिसने बुरे वक्त में हाथ थामकर उन्हें फिर से चमकना सिखाया।
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू.
भारत सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण – मकानसूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रश्नावली जारी कर दी है.
इसमें हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा.
मकान पक्का या कच्चा है, पानी-बिजली-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, भवन आवासीय है या व्यावसायिक है, ये सूचनाएं नोट की जाएंगी.
द्वितीय चरण यानी जनसंख्या की गणना के लिए प्रश्नावली बाद में जारी होगी. इसमें उम्र, लिंग, शिक्षा, रोजगार, भाषा, धर्म जैसी सूचनाएं दर्ज की जाएंगी.
#Census2027 @CensusIndia2027@HMOIndia
@ICICIBank@ICICIBank_Care Ever since I got a new mobile number, I've been receiving ICICI Credit Card overdue/payment reminder SMSes on this number. This card does not belong to me. Please delink my number from that credit card immediately."
स्वागत! जीवन के नवल वर्ष
आओ, नूतन-निर्माण लिये,
इस महा जागरण के युग में
जाग्रत जीवन अभिमान लिये;
दीनों दुखियों का त्राण लिये
मानवता का कल्याण लिये,
स्वागत! नवयुग के नवल वर्ष!
तुम आओ स्वर्ण-विहान लिये।
संसार क्षितिज पर महाक्रान्ति
की ज्वालाओं के गान लिये,
मेरे भारत के लिये नई
प्रेरणा नया उत्थान लिये;
युग-युग तक पिसते आये
कृषकों को जीवन-दान लिये,
कंकाल-मात्र रह गये शेष
मजदूरों का नव त्राण लिये;
जीवन में नूतन क्रान्ति
क्रान्ति में नये-नये बलिदान लिये,
स्वागत! जीवन के नवल वर्ष
आओ, तुम स्वर्ण विहान लिये!
~ सोहनलाल द्विवेदी
आप कहें कि मोदी सरकार फेल है मैं मान लूंगा, आप कहें कि अमित शाह गृहमंत्री के तौर पर बहुत बुरे हैं मैं मान लूंगा, आप कहें कि मोदी भारतीय इतिहास में सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं मैं मान लूंगा, लेकिन आप यह नहीं कह सकते कि कोई सरकार कोई चुनाव जीतने के लिए बम ब्लास्ट में अपने ही नागरिकों की हत्या करवा देगी। राजनीतिक द्वेष होना और उसमें किसी व्यक्ति की हत्या कराना संभव है हुआ भी है लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए कोई भी सरकार आम नागरिकों की हत्या नहीं करा सकती।
और उसमें भी बिहार चुनाव की बात करना, जिसके हारने और जीतने से मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी हालत में नहीं गिर सकती। जब महाराष्ट्र में उन्होंने चुनाव हारकर सरकार बना ली, जब मध्य प्रदेश में चुनाव हारकर सरकार बना ली तो फिर दिल्ली की सत्ता कोई बड़ी बात नहीं है। 15-20 सांसदों को अपनी तरफ लेना भी कोई बड़ी बात नहीं है इसलिए यह कहना कि यह धमाका बिहार चुनाव को प्रभावित करने के लिए करवाया गया है आपकी मूर्खता को ही दर्शाता है।
दिल्ली में जो हुआ है वह अगर दुर्घटना नहीं है तो आतंकवादी हमला है। हमला करने वाले अंदर के हों या बाहर के लेकिन कोई न कोई मुस्लिम ही होगा यह निश्चित है। पाकिस्तान का हाथ कहां तक है पता नहीं लेकिन देश के अंदर के कीटाणुओं का हाथ इसमें जरूर है। उनकी सहायता के बिना पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता।
खैर जो भी है जांच होने दीजिए, सच्चाई बाहर आने दीजिए। फिर देखते हैं क्या होता है...
@SamsungIndia मैने मेरे सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G को One UI 8 Software से अपडेट किया था, उसके बाद फोन के डिस्पले पर ग्रीन कलर की लाइन आ गई, सैमसंग सर्विस सेंटर वाले अब डिस्पले चेंज करने के 12 हजार मांग रहे है, बहुत घटिया सर्विस है सैमसंग की।