आज मारवाड़ के किसान कौम की आवाज़ सुश्री दिव्या जी मदेरणा ने आऊ की पावन धरा पर अवतरित भव्य वीर श्री तेजाजी महाराज के मंदिर पर तेजाजी महाराज के दर्शन लाभ लेकर खेत खलिहान किसान मजदूर की खुशहाली की कामना की।
@DivyaMaderna#जोधपुर
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
Father’s Day पर मन बार-बार उन स्मृतियों में लौट जाता है, जहाँ पिताजी का स्नेह, उनका मार्गदर्शन और उनका विश्वास हर कदम पर साथ दिखाई देता है।
जीवन में कुछ रिक्त स्थान कभी नहीं भरते। पिता का साया भी ऐसा ही होता है। समय बीत जाता है, लेकिन कुछ यादें और कुछ सीखें जीवन भर साथ रहती हैं। आज भी जब पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो आपकी मुस्कुराहट, आपका स्नेह, आपका आत्मविश्वास और लोगों के प्रति आपका अपनापन स्मृतियों में उतना ही जीवंत है।
कई बार मन करता है कि एक बार फिर आपकी सलाह सुन सकूँ, आपका मार्गदर्शन पा सकूँ, लेकिन फिर लगता है कि आपने जो संस्कार दिए हैं, वही आज भी हर कदम पर मेरा हाथ थामे हुए हैं।🙏🏻❤️
#FathersDay
📍 AICC कार्यालय, नई दिल्ली
आज कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपका समर्पण निरंतर देशहित में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे।
#HappyBirthdayRahulGandhi 🎉💐
'भारत जोड़ो यात्रा' में मुझे लाखों युवा मिले, जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, IAS और सेना में जाना चाहते थे।
उस दौरान मेरे मन में सवाल आया कि हमारे देश का एजुकेशन सिस्टम इन युवाओं को सिर्फ 5 ऑप्शन ही क्यों दे रहा है?
फिर मैंने यात्रा के दौरान कुछ लड़कियों से बात की और पूछा- आप सच में दिल से क्या करना चाहती हैं तो सभी ने इन 5 प्रोफेशन के अलावा अलग-अलग जवाब दिए।
यानी देश का एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सपने पूरे नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें ऑप्शन दे रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
कोटा, आप कमाल थे।
यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की।
हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।
लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।
अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।
#ChhatronKiGoonj
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
कल “छात्रों की गूंज” में हजारों छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने सवाल मजबूती से रखे। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि युवाओं के अधिकारों की लड़ाई का एक नया अध्याय था।
लेकिन यह सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा से उठी यह आवाज़ अब देश के हर शहर, हर कस्बे और हर छात्र तक पहुंचेगी।
आप भी अपनी आवाज़ जोड़िए, सुझाव भेजिए और Petition पर हस्ताक्षर कर इस अभियान का हिस्सा बनिए।
#ChhatronKiGoonj
I am very happy and honoured to stand in front of you in Kota.
I want to make it clear: this is not a political meeting. This is about you, about your future. This evening is about you, what you are facing, and the challenges you deal with every single day.
: LoP Shri @RahulGandhi
📍 Kota, Rajasthan
#ChhatronKiGoonj
@DivyaMaderna@Rajendr16405593 राहुल गांधी जी ने आज देश के युवाओं की चिंता शंकाओं डर के मुद्दे को उठाया है.... शिक्षा सफलता की पहली पुंजी है,शिक्षा के शिस्टम को सही करने के लिए उठाई गई आवाज भारत का उज्जवल भविष्य तय करेगी।
हमें गर्व है राहुल गांधी जी पर।
जय हिन्द जय कांग्रेस
👉अगर आपने पेपर लीक का दर्द झेला है…
👉अगर परीक्षा में धांधली ने आपकी मेहनत पर पानी फेरा है…
👉अगर बढ़ती फीस ने आपके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है…
👉अगर नौकरी की तैयारी करते-करते आपके सपने इंतजार में बदल गए हैं…
तो ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।
यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। शिक्षा, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षाएं और समान अवसर हर युवा का हक़ है।
आप भी इस अभियान से जुड़िए और अपनी आवाज़ को मजबूत बनाइए।
👉 https://t.co/ozcoTdyEjQ
आपका एक हस्ताक्षर बदलाव की इस लड़ाई को और ताकत देगा।
#ChhatronKiGoonj
Compromised PM के राज में एक भारतीय होने का मतलब दुर्गति है।
विदेशी ताकत हमारे नागरिकों को मारती है। हमारी सरकार एक आज्ञाकारी नौकर की तरह चुप-चाप आदेश मान लेती है - और हमारे नागरिक सड़ने के लिए छोड़ दिए जाते हैं।
इस भारतीय को घर लाइए। अभी।
कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद एवं लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहाँ से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए। स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।
देश का युवा आज केवल बेरोज़गारी से नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था से लड़ रहा है जहाँ मेहनत और प्रतिभा से ज्यादा अनिश्चितता हावी हो गई है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा और हर अधूरी भर्ती लाखों युवाओं के सपनों, संघर्ष और विश्वास पर चोट है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ अन्याय है।
युवाओं की इसी आवाज़ को मजबूती देने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी 17 जून को कोटा में आयोजित “छात्रों की गूंज” महारैली को संबोधित करेंगे।
कोटा से उठने वाली यह आवाज़ देश के हर कोने तक पहुंचेगी, यह सिर्फ़ छात्रों की लड़ाई नहीं, देश के भविष्य की लड़ाई है।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
पूर्व केंद्रीय मंत्री, जांबाज़ वायुसेना अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सादगी, साहस और जनसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने जीवनभर किसानों, वंचितों, श्रमिकों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा देशहित को अपने जीवन का सर्वोच्च धर्म माना।
जनहित, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता जन-जन को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
@SachinPilot