आज दिनांक 05.05.2025 मेँ विकास खंड मुरादनगर सभागार मेँ मा0 विधायक मुरादनगर श्री अजीतपाल त्यागी व ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी द्वारा नवनियुक्त 10 आंगनबाडी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये.
आयुक्त ग्राम विकास महोदय के निर्देशानुसार संयुक्त विकास आयुक्त महोदय मेरठ मंडल द्वारा आज विकासखंड मुरादनगर कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं मंडलायुक्त महोदय के आदेशानुसार हिडन नदी को अविरल एवं प्रदूषण मुक्त किए जाने हेतु हिंडन किनारे की ग्राम पंचायतों के लिए दिशा निर्देश दिए
विकास खंड मुरादनगर की विभिन्न ग्राम पंचयातों मेँ संचारी रोग अभियान अंतर्गत मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया जा रहा है.
मा0 मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व मे उत्कर्ष के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे विकास खंड परिसर मे विधानसभा मुरादनगर स्तरीय त्रिदिवसीय सुशासन मेले का आयोजन मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी की उपस्थिति मे किया गया
विकास खंड कार्यालय मुरादनगर में स्वामित्व योजनान्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया. ग्रामीणों को कार्ड का वितरण कर, मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी द्वारा मद्य निषेध व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
दिनांक 13.12.24 में मुरादनगर की ग्राम पंचयात सुठारी में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जन चौपाल में विभागीय आधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई जन समस्याओं का निस्तारण किया गया. जिला पंचयात सदस्य, खंड विकास अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपिस्थित रहे.
03.12.2024 को विकास खंड मुरादनगर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 13 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर श्री राजीव त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारिओं द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया.
विकास खंड कार्यालय व विभिन्न ग्राम पंचयात भवनों व अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण कर, शपथ दिलाई गई व संविधान निर्माताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की गई.
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विकास खंड मुरादनगर की विभिन्न ग्राम पंचयातों में पूजन,हवन, शोभायात्रा, रामायण पाठ व भण्डारों आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
आज दिनांक 10.10.24 को मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत पूर्व मा0 विद्यालय की छात्रा कु0 सुमैय्या को प्रतीकात्मक रूप से खंड विकास अधिकारी मुरादनगर बनाया गया व उनके द्वारा ब्लॉक स्टॉफ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए,शिकायतकर्ता की समस्या का निस्तारण भी किया गया।
संचारी रोग अभियान अंतर्गत विकास खंड मुरादनगर की ग्राम पंचायतों में फोगिंग,सैनीटाईज़ेशन,झाड़ी कटाई व विशेष सफाई अभियान मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु अनवरत चलाया जा रहा है।
वन विभाग के सौजन्य से वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत मानव, वन्यजीव संघर्ष को कम करने, वन्यजीव के जागरूक करने हेतु विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा कविता,निबंध लेखन,पेंटिंग गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार व यूनिसेफ की पार्टनरशिप से शीघ्र लॉन्च होने वाली एक नई 'पहल' के संदर्भ में विकास खंड मुरादनगर की ग्राम पंचायत ख़ुर्रमपुर में डॉक्यूमेंट्री शूट की गई।
स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान अंतर्गत विकास खंड मुरादनगर की ग्राम पंचायत कुमहेड़ा में नवनिर्मित स्वच्छ्ता संसाधन केंद्र(RRC) का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी व खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया व उपिस्थत ग्रामवासियों द्वारा सफाई कार्य हेतु श्रमदान भी किया गया।
ग्राम पंचायत मिलक रावली,विकास खंड मुरादनगर में RRC निर्माण हेतु भूमि पूजन मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी,खंड विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान द्वारा किया गया उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विकास खंड मुरादनगर की ग्राम पंचयात बसंतपुर सैंतली में स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान अंतर्गत खंड विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार द्वारा स्वच्छ्ता शपथ दिलाई गई व पौधारोपण, रैली,जनसहभागिता द्वारा विशेष सफाई अभियान आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकास खंड मुरादनगर व ग्राम पंचायतों में मा0 प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण कर,ग्राम पंचायत कुनहेड़ा की लाभार्थी श्रीमती गुलिस्ता पत्नी श्री आस मौ0 को प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
'स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान' के अंतर्गत विकास खंड मुरादनगर की ग्राम पंचायत सुराना व मिलक चाकरपुर में सफाई हेतु श्रमदान, पौधारोपण, रैली,विभिन्न प्रतियोगिताओं, शपथ,स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
विकास खंड मुरादनगर में ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के कुशल क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रधानों,पंचयात सहायकों व स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
दिनांक 21.08.24 में क्षेत्र पंचयात समिति(BDC),मुरादनगर की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक मोदीनगर डॉ0 मंजू शिवाच द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।